CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2024-25: question 7
From the official CBSE sample question paper for 2024-25, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है। यह आयोजन पिछले कई बरसों से संकटमोचन मंदिर में होता आया है। यह मंदिर शहर के दक्षिण में लंका पर स्थित है व हनुमान जयंती के अवसर पर यहाँ पाँच दिनों तक शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन की उत्कृष्ट सभा होती है। इसमें बिस्मिल्ला खाँ अवश्य रहते हैं। अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार है। वे जब भी काशी से बाहर रहते हैं तब विश्वनाथ व बालाजी मंदिर की दिशा की ओर मुँह करके बैठते हैं, थोड़ी देर ही सही, मगर उसी ओर शहनाई का प्याला घुमा दिया जाता है और भीतर की आस्था रीड के माध्यम से बजती है।
- (क)1 mark
काशी के संकटमोचन मंदिर में आयोजित संगीत आयोजन की विशेषता है – कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –
I. यह आयोजन हनुमान जयंती के अवसर पर होता है।
II. यह आयोजन पाँच दिनों तक चलता है।
III. यह प्राचीन संस्कृति है।
IV. शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन-वादन होता है।- (i)कथन I और II सही हैं।
- (ii)कथन I, III और IV सही हैं।
- (iii)केवल कथन III सही है।
- (iv)कथन I, II और IV सही हैं।
- (ख)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A): बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे।
कारण (R): अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार थी।- (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- (ग)1 mark
काशी से बाहर के कार्यक्रमों में बिस्मिल्ला खाँ किनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करते थे ?
i. काशी विश्वनाथ के प्रति
ii. काशी विश्वनाथ और बालाजी के प्रति
iii. अपने माता-पिता के प्रति
iv. अपने गुरु के प्रति- (i)काशी विश्वनाथ के प्रति
- (ii)काशी विश्वनाथ और बालाजी के प्रति
- (iii)अपने माता-पिता के प्रति
- (iv)अपने गुरु के प्रति
- (घ)1 mark
काशी की अद्भुत और प्राचीन परंपरा कौन-सी है ?
i. संगीत आयोजन की
ii. पर्वों के आयोजन की
iii. गंगा-मेले के आयोजन की
iv. पशु-मेले के आयोजन की- (i)संगीत आयोजन की
- (ii)पर्वों के आयोजन की
- (iii)गंगा-मेले के आयोजन की
- (iv)पशु-मेले के आयोजन की
- (ङ)1 mark
इस गद्यांश का मूल भाव क्या है ? उचित विकल्प का चयन कीजिए –
I. काशी की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाना।
II. बिस्मिल्ला खाँ के सांप्रदायिक सद्भाव को दर्शाना।
III. बिस्मिल्ला खाँ की संगीत के प्रति आसक्ति को दर्शाना।
IV. बिस्मिल्ला खाँ के काशी के प्रति प्रेम को दर्शाना।- (i)कथन I और II सही हैं।
- (ii)कथन I, III और IV सही हैं।
- (iii)केवल कथन III सही है।
- (iv)कथन I, II और IV सही हैं।
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2024-25.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक कथन को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाएँ।
Hint 2
(A)-(R) में देखें कि क्या (R) से (A) सिद्ध होता है।
Hint 3
मूल भाव वह है जो पूरे अंश से निकलता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(क) आयोजन हनुमान जयंती पर होता है, पाँच दिन चलता है और उसमें शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायन-वादन होता है। इसलिए I, II, IV सही हैं। उत्तर: (iv)।
- 1 mark
(ख) खाँ साहब मुस्लिम होकर भी विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा रखते थे, इसलिए वे मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक हैं। (R) इसकी सही व्याख्या है। उत्तर: (iii)।
- 1 mark
(ग) काशी से बाहर वे विश्वनाथ और बालाजी मंदिर की दिशा में मुँह करके शहनाई बजाते थे। उत्तर: (ii)।
- 1 mark
(घ) गद्यांश के अनुसार काशी की अद्भुत और प्राचीन परंपरा संगीत आयोजन की है। उत्तर: (i)।
- 1 mark
(ङ) गद्यांश काशी की सांस्कृतिक परंपरा और खाँ साहब का सांप्रदायिक सद्भाव दिखाता है। उत्तर: (i)।
Answer: (क) iv; (ख) iii; (ग) ii; (घ) i; (ङ) i
Where the marks are
- (क) iv (1 अंक)
- (ख) iii (1 अंक)
- (ग) ii (1 अंक)
- (घ) i (1 अंक)
- (ङ) i (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.