Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2024-25 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2024-25: question 1

From the official CBSE sample question paper for 2024-25, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

आज विश्व के कई देशों में अदरक वाली भारतीय चाय का चस्का लोगों को ऐसा लग गया है कि वहाँ हर कोई भारतीय चाय का शौकीन हो गया है। इसके अलावा भारत में कुल्हड़ वाली चाय भी काफी लोकप्रिय है। मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी गई चाय का अपना विशेष महत्त्व है क्योंकि इसकी सौंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद को इसके बिना अनुभव नहीं कर सकते हैं। भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है। भारत ने मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हम विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में चाय के योगदान को लेकर दुनिया को जागरूक करना चाहते हैं, ताकि वर्ष 2030 के सतत विकास से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र को विश्वास है कि 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित करने से इसके उत्पादन और खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में चाय के लंबे इतिहास और गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का लक्ष्य चाय के स्थायी उत्पादन और खपत के पक्ष में गतिविधियों को लागू करने के लिए सामूहिक कार्यों को बढ़ावा देना और भूख और गरीबी से लड़ने में इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चाय के औषधीय गुणों के साथ सांस्कृतिक महत्त्व को भी मान्यता दी है।

विश्व में चाय के प्रमुख उत्पादकों में एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका शामिल हैं। जबकि विश्व के चार बड़े उत्पादक देशों में क्रमशः चीन, भारत, कीनिया और श्रीलंका शामिल हैं। विश्व के कुल चाय उत्पादन में इन देशों की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है। भारत विश्व में चाय उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है। भारत में चाय का उत्पादन करने वाले राज्यों में असम, पश्चिमी बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। असम भारत का सर्वाधिक चाय उत्पादन करने वाला राज्य है। भारत में लगभग 13 हज़ार चाय बागान हैं, जो 60 लाख से अधिक श्रमिकों की आजीविका का प्रमुख साधन भी हैं। चाय एक श्रम आधारित उद्योग है इसलिए भारत जैसे देश में इसके विकास की अपार संभावनाएँ हैं। चाय की चुनाई के लिए अधिक मात्रा में श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि चाय की पत्तियाँ एक-एक कर तोड़ी जाती हैं, जिनसे कोमल पत्तियाँ नष्ट ना हों। अपनी कोमल अंगुलियों के कारण ही चाय के उद्यानों में स्त्री मज़दूर द्वारा पत्तियाँ तोड़ी जाती हैं। चाय की पत्ती तोड़ने के काम के लिए श्रमिकों को पूरे दिन खड़े रहना पड़ता है - चाहे वह चिलचिलाती धूप में हो या बारिश में। वे आम तौर पर उस हिस्से तक पहुँचने के लिए चार से पांच किलोमीटर पैदल चलते हैं जहाँ वे चाय की पत्तियां चुनते हैं।

  1. (क)

    कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
    कथन (A): संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया है।
    कारण (R): विश्व की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में चाय की अहमियत को समझाना।

    1. (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
    2. (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
    3. (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
    4. (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  2. (ख)

    भारत में कुल्हड़ वाली चाय काफी लोकप्रिय है क्योंकि – कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –
    I. सौंधी खुशबू होती है।
    II. लाजवाब स्वाद होता है।
    III. बहुत मँहगी होती है।
    IV. आसानी से उपलब्ध है।

    1. (i)कथन I और II सही हैं।
    2. (ii)कथन I, III और IV सही हैं।
    3. (iii)केवल कथन III सही है।
    4. (iv)कथन I, II और IV सही हैं।
    1 mark
  3. (ग)

    नीचे दिए हुए कॉलम 1 को कॉलम 2 से सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए –
    कॉलम 1: I. विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश; II. भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य; III. विश्व में चाय का दूसरा बड़ा उत्पादक देश
    कॉलम 2: 1 - भारत, 2 - चीन, 3 - असम

    1. (i)I (1) II (2) III (3)
    2. (ii)I (2) II (3) III (1)
    3. (iii)I (3) II (1) III (2)
    4. (iv)I (1) II (3) III (2)
    1 mark
  4. (घ)

    चाय के उत्पादन और खपत बढ़ाने में 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' की क्या भूमिका है ?

    2 marks
  5. (ङ)

    चाय एक श्रम आधारित उद्योग है – कैसे ?

    2 marks

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2024-25.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस वाला अंश दोबारा पढ़ें।

Hint 2

सुमेल में पहले चीन और असम का स्थान तय करें।

Hint 3

श्रम आधारित का अर्थ है कि काम मुख्यतः मानव श्रम से होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) कथन (A) सही है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया। कारण (R) भी सही है और इसी उद्देश्य की व्याख्या करता है। उत्तर: (iii)।

    1 mark
  2. (ख) गद्यांश के अनुसार कुल्हड़ वाली चाय सौंधी खुशबू और लाजवाब स्वाद के कारण लोकप्रिय है। महँगी होना या आसानी से उपलब्ध होना नहीं बताया गया। उत्तर: (i)।

    1 mark
  3. (ग) सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन (2), सबसे बड़ा राज्य असम (3), दूसरा बड़ा उत्पादक देश भारत (1)। उत्तर: (ii)।

    1 mark
  4. (घ) यह दिवस लोगों को चाय के इतिहास, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्त्व तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उसके योगदान के प्रति जागरूक करता है।

    1 mark
  5. इससे चाय के स्थायी उत्पादन और खपत के पक्ष में सामूहिक कार्यों को बढ़ावा मिलता है, जिससे उत्पादन और माँग बढ़ती है।

    1 mark
  6. (ङ) चाय की चुनाई में बहुत अधिक श्रमिक लगते हैं, क्योंकि कोमल पत्तियाँ बचाने के लिए एक-एक करके हाथ से तोड़ी जाती हैं।

    1 mark
  7. श्रमिकों को पूरे दिन धूप या बारिश में खड़े रहना और चार-पाँच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। भारत के लगभग 13 हज़ार बागानों में 60 लाख से अधिक श्रमिकों को आजीविका मिलती है। इसलिए यह श्रम आधारित उद्योग है।

    1 mark

Answer: (क) iii; (ख) i; (ग) ii; (घ) जागरूकता बढ़ाकर उत्पादन और खपत को बढ़ावा; (ङ) पत्तियाँ हाथ से एक-एक तोड़ी जाती हैं, इसलिए बहुत श्रमिक चाहिए

Where the marks are

  • (क) सही विकल्प iii (1 अंक)
  • (ख) सही विकल्प i (1 अंक)
  • (ग) सही विकल्प ii (1 अंक)
  • (घ) जागरूकता और सामूहिक कार्यों से उत्पादन-खपत में वृद्धि (2 अंक)
  • (ङ) एक-एक पत्ती तोड़ने से अधिक श्रमिक और कठिन परिश्रम (2 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.