Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2024-25 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2024-25: question 9

From the official CBSE sample question paper for 2024-25, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।
अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी।
पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।
ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी।
प्रीति-नदी में पाऊँ न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी।
'सूरदास' अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी।।

  1. (क)

    उपर्युक्त पद में वक्ता और श्रोता क्रमशः हैं :
    i. उद्धव – गोपियाँ
    ii. गोपियाँ – उद्धव
    iii. सूरदास – उद्धव
    iv. गोपियाँ – सूरदास

    1. (i)उद्धव – गोपियाँ
    2. (ii)गोपियाँ – उद्धव
    3. (iii)सूरदास – उद्धव
    4. (iv)गोपियाँ – सूरदास
    1 mark
  2. (ख)

    'पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी' – पंक्ति में किस स्थिति की ओर संकेत है ? सही विकल्प का चयन कीजिए –
    I. उद्धव के दुर्भाग्यशाली होने की ओर।
    II. उद्धव के सौभाग्यशाली होने की ओर।
    III. कृष्ण के प्रेम से प्रभावित होने की ओर।
    IV. कृष्ण के प्रेम से अप्रभावित होने की ओर।

    1. (i)कथन I सही है।
    2. (ii)कथन I और II सही हैं।
    3. (iii)कथन II और III सही हैं।
    4. (iv)कथन I और IV सही हैं।
    1 mark
  3. (ग)

    कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन (A): गोपियों ने व्यंग्य कसते हुए उद्धव को भाग्यशाली कहा है।
    कारण (R): कृष्ण के सानिध्य में रहते हुए भी उद्धव के मन में कृष्ण के प्रति अनुराग उत्पन्न नहीं हुआ।

    1. (i)कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
    2. (ii)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
    3. (iii)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
    4. (iv)कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  4. (घ)

    'गुर चाँटी ज्यौं पागी' पंक्ति में कौन किसका प्रतीक है ?
    i. गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) सूरदास का।
    ii. गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) श्रीकृष्ण का
    iii. गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) उद्धव का।
    iv. गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) गोपियों का।

    1. (i)गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) सूरदास का
    2. (ii)गुर (गुड़) उद्धव का, चाँटी (चींटी) श्रीकृष्ण का
    3. (iii)गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) उद्धव का
    4. (iv)गुर (गुड़) श्रीकृष्ण का, चाँटी (चींटी) गोपियों का
    1 mark
  5. (ङ)

    उद्धव के व्यवहार की तुलना गोपियों ने किससे की है ? सही विकल्प का चयन कीजिए –
    I. जल में पड़े रहने वाले कमल के पत्ते से।
    II. जल में पड़ी रहने वाली तेल की गागर से।
    III. गुड़ से चिपकी रहने वाली चींटी से।
    IV. कृष्ण की प्रीति-नदी में पाँव डुबाने से।

    1. (i)कथन I सही है।
    2. (ii)कथन I और II सही हैं।
    3. (iii)कथन II और III सही हैं।
    4. (iv)कथन I और IV सही हैं।
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2024-25.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

संबोधन 'ऊधौ' से श्रोता पहचानें।

Hint 2

कमल-पत्ता और तेल की गागर किस गुण के उदाहरण हैं?

Hint 3

गुड़ आकर्षण का केंद्र है, चींटी उसमें लिपटती है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) पद में गोपियाँ उद्धव को संबोधित कर रही हैं। वक्ता गोपियाँ और श्रोता उद्धव। उत्तर: (ii)।

    1 mark
  2. (ख) कमल का पत्ता पानी में रहकर भी अछूता रहता है, अर्थात उद्धव कृष्ण के प्रेम से अप्रभावित रहे। यह उनके दुर्भाग्य की ओर संकेत है (I और IV)। उत्तर: (iv)।

    1 mark
  3. (ग) गोपियों ने व्यंग्य से उद्धव को भाग्यशाली कहा। कारण यही है कि कृष्ण के पास रहकर भी उनमें अनुराग नहीं जगा। (R) सही व्याख्या है। उत्तर: (iii)।

    1 mark
  4. (घ) गुड़ श्रीकृष्ण का प्रतीक और चींटी गोपियों की। उत्तर: (iv)।

    1 mark
  5. (ङ) उद्धव की तुलना कमल के पत्ते (I) और जल में तेल की गागर (II) से की गई है। उत्तर: (ii)।

    1 mark

Answer: (क) ii; (ख) iv; (ग) iii; (घ) iv; (ङ) ii

Where the marks are

  • (क) ii (1 अंक)
  • (ख) iv (1 अंक)
  • (ग) iii (1 अंक)
  • (घ) iv (1 अंक)
  • (ङ) ii (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.