CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/2/1, section अ, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
देश के एक प्रसिद्ध आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग ने 660 बच्चों का दो साल तक गहन अध्ययन किया है । इस अध्ययन में पाँच साल तक के बच्चों को शामिल किया गया था । पता चला कि ये बच्चे एक घंटा से भी अधिक समय मोबाइल पर बिताते हैं । मोबाइल और टीवी का कुल समय पाँच घंटे निकला । यही नहीं, इनके माता-पिता भी लगभग साढ़े छह घंटे विभिन्न गैजेट्स पर बिताते हैं । इसी अध्ययन में यह भी पाया गया कि 60 प्रतिशत बच्चे सोने से पहले इन उपकरणों के इस्तेमाल के आदी हो चले हैं । यह भी एक तरह का नशा ही है, जिस पर अगर समय रहते ध्यान न दिया गया तो यह आदत आने वाली पीढ़ियों के लिए भारी मुसीबत बन सकती है । विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्पष्ट सलाह है कि दो साल तक के बच्चों के हाथों में गैजेट्स या इलैक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं देने चाहिए । यहाँ तक कि पाँच साल की उम्र में भी इनका 'स्क्रीन टाइम' एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए । लेकिन संपन्न होते घरों में यह देखने को मिलता है कि इसे वे अपनी हैसियत से जोड़ने लगे हैं । ऐसा करते हुए वे भूल जाते हैं कि वे अपने बच्चों का आज ही नहीं, भविष्य भी बिगाड़ रहे हैं ।
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से किस कथन को गद्यांश की सीख के आधार के रूप में कहा जा सकता है ?
- (a)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
- (b)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करना चाहिए ।
- (c)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को हैसियत से नहीं जोड़ना चाहिए ।
- (d)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का आदी नहीं होना चाहिए ।
- (ii)1 mark
माता-पिता की कौन-सी प्रवृत्ति उनके बच्चों के लिए अनुचित है ?
- (a)उनका बहुत अधिक साधन-संपन्न होना ।
- (b)उनका बहुत अधिक शिक्षा संपन्न होना ।
- (c)गैजेट्स को अपनी हैसियत से जोड़ना ।
- (d)हैसियत के अनुरूप गैजेट्स न ख़रीदना ।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(क) सोने से पूर्व गैजेट्स के उपयोग से अच्छी नींद आती है ।
(ख) आजकल के अभिभावक गैजेट्स को अपनी हैसियत का आधार मानते हैं ।
(ग) वर्तमान में गैजेट्स का उपयोग एक नशे के समान हो गया है ।
(घ) गैजेट्स का अनियंत्रित इस्तेमाल बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन गद्यांश के आधार पर सही हैं ?- (a)(क) और (घ)
- (b)(ख) और (ग)
- (c)(क), (ख) और (ग)
- (d)(ख), (ग) और (घ)
- (iv)1 mark
गद्यांश के आधार पर छोटे बच्चों के हाथों में इलैक्ट्रॉनिक उपकरण दिए जाने का कारण है :
- (a)बच्चों की ज़िद
- (b)समय की माँग
- (c)संपन्नता का दिखावा
- (d)बच्चों के लिए समय का अभाव
- (v)1 mark
'स्क्रीन टाइम' से क्या आशय है ?
- (a)सिर्फ मोबाइल पर बिताया गया समय
- (b)सिर्फ टीवी पर बिताया गया समय
- (c)सिर्फ लैपटॉप पर बिताया गया समय
- (d)उपर्युक्त तीनों पर बिताया गया समय
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश के अंतिम भाग पर ध्यान दीजिए।
Hint 2
(iii) में हर कथन को गद्यांश से मिलाइए।
Hint 3
स्क्रीन टाइम में सभी स्क्रीन वाले उपकरण आते हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) WHO की सलाह और अध्ययन से यही सीख मिलती है कि उपकरणों का उपयोग सीमित होना चाहिए। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) अभिभावक गैजेट्स को अपनी हैसियत से जोड़ते हैं, यही अनुचित प्रवृत्ति है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iii) (क) ग़लत है। (ख), (ग) और (घ) गद्यांश के अनुसार सही हैं। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iv) संपन्न घर इसे हैसियत से जोड़ते हैं, यानी संपन्नता का दिखावा। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) स्क्रीन टाइम में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि सभी पर बिताया समय शामिल है। उत्तर (d)।
Answer: (i) b; (ii) c; (iii) d; (iv) c; (v) d
Where the marks are
- (i) सीमित उपयोग (1 अंक)
- (ii) गैजेट्स को हैसियत से जोड़ना (1 अंक)
- (iii) (ख), (ग), (घ) (1 अंक)
- (iv) संपन्नता का दिखावा (1 अंक)
- (v) तीनों पर बिताया समय (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q9 · 5 marksपठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×…
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “एक छोटा कदम एक इं…
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : एक स…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.