CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/2/1, section अ, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
पृथ्वी पर लगातार ख़तरे मँडराते रहते हैं । हर साल हज़ारों की संख्या में उल्का पिंड पृथ्वी की ओर आते हैं । और इनसे कभी-कभी वैज्ञानिकों को भी ख़तरा महसूस होने लगता है । उल्का से पैदा ख़तरे से निबटने के लिए वैज्ञानिक तरीके भी खोजते रहे हैं । नासा की सोच रही है कि क्या परमाणु हथियारों के दम पर किसी ख़तरनाक उल्का पिंड को पृथ्वी से टकराने से पहले ही नष्ट किया जा सकता है ? क्या उल्का पिंड की दिशा को रॉकेट बूस्टर इत्यादि से मोड़ा जा सकता है ? अभी इन दोनों ही उपायों पर ज्यादा काम नहीं हुआ है । लेकिन वैज्ञानिकों को यह भी लगता है कि कभी कोई ज्यादा ही ख़तरनाक उल्का पिंड पृथ्वी से टकराया तो क्या होगा ? पृथ्वी के इंसान अगर ख़त्म हो गए तो क्या होगा ? एक समाधान एक अमेरिकी उद्यमी की ओर से आया है, जो काफ़ी रोचक है । बेन हल्डमैन नामक उद्यमी 'लाइफशिप' नामक एक स्टार्टअप के संस्थापक हैं, जिनका सिर्फ एक ही अभियान है — मानव बीज बैंक बनाना । दूसरे शब्दों में कहें तो इस बैंक में मानव डीएनए को संरक्षित किया जाएगा । यह बैंक चाँद पर स्थापित होगा । अगर इस धरती पर इंसान ख़त्म हो गए, तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा ।
- (i)1 mark
मानव बीज बैंक में किसे संरक्षित किए जाने की योजना है ?
- (a)मानव डीएनए को
- (b)मानव कोशिका को
- (c)मानव रक्त को
- (d)मानव सभ्यता को
- (ii)1 mark
बेन हल्डमैन की भविष्य में इंसानों को बचाने के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास को क्या कहा जा सकता है ?
- (a)रोचक और विचारणीय
- (b)अरोचक और विचारणीय
- (c)रोचक और अविचारणीय
- (d)अरोचक और अविचारणीय
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
कथन (A) : प्रत्येक वर्ष हज़ारों की संख्या में पृथ्वी की ओर आते उल्का पिंडों को वैज्ञानिक ख़तरा मानते हैं ।
कारण (R) : पृथ्वी की ओर आने वाले उल्का पिंडों को परमाणिक हथियारों से सफलतापूर्वक पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है ।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
- (b)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है ।
- (c)कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
- (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
- (iv)1 mark
मानव बीज बैंक को कहाँ स्थापित किए जाने की योजना है ?
- (a)नासा में
- (b)पृथ्वी पर
- (c)मंगल पर
- (d)चाँद पर
- (v)1 mark
गद्यांश के आधार पर वैज्ञानिकों के चिंतन का कारण इनमें से क्या नहीं है ?
- (a)उल्का पिंड का पृथ्वी से टकराना
- (b)पृथ्वी के इंसान विहीन हो जाने की स्थिति
- (c)उल्का पिंड को पृथ्वी से टकराने से पहले नष्ट करना
- (d)परमाणु हथियार के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव रोकना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की पंक्तियों में ढूँढ़िए।
Hint 2
(iii) में देखिए कि परमाणु हथियार वाले उपाय पर काम हुआ है या नहीं।
Hint 3
(v) में वह विकल्प चुनिए जिसका गद्यांश में कहीं उल्लेख नहीं है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश में लिखा है कि बैंक में मानव डीएनए संरक्षित किया जाएगा। उत्तर (a)।
- 1 mark
(ii) लेखक इस समाधान को 'काफ़ी रोचक' कहता है और यह विचार करने योग्य भी है। उत्तर (a) रोचक और विचारणीय।
- 1 mark
(iii) कथन (A) सही है, क्योंकि हर साल हज़ारों उल्का पिंड आते हैं और वैज्ञानिक इन्हें ख़तरा मानते हैं। कारण (R) ग़लत है, क्योंकि गद्यांश के अनुसार परमाणु हथियारों से नष्ट करने के उपाय पर अभी ज़्यादा काम नहीं हुआ है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iv) बैंक चाँद पर स्थापित होगा। उत्तर (d)।
- 1 mark
(v) परमाणु हथियारों के दुष्प्रभाव रोकने की चिंता गद्यांश में नहीं है। शेष तीनों चिंताएँ दी गई हैं। उत्तर (d)।
Answer: (i) a; (ii) a; (iii) b; (iv) d; (v) d
Where the marks are
- (i) मानव डीएनए (1 अंक)
- (ii) रोचक और विचारणीय (1 अंक)
- (iii) A सही, R ग़लत (1 अंक)
- (iv) चाँद पर (1 अंक)
- (v) परमाणु हथियार के दुष्प्रभाव रोकना (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : द…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q9 · 5 marksपठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×…
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : “एक छोटा कदम एक इं…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.