CBSE Class 10 Hindi Course B: sample paper 2026-27
The sample question paper CBSE published for the 2026-27 session, as printed: 16 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official sample question paper from cbseacademic.nic.in: https://cbseacademic.nic.in/web_material/SQP/ClassX_2026_27/HindiCourseB-SQP.pdf. Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| क | 1-2 | अपठित बोध; खंड-क कुल 14 अंक |
| ख | 3-6 | व्याकरण; खंड-ख कुल 16 अंक; प्रश्नों में विकल्प दिए गए हैं |
| ग | 7-11 | पाठ्यपुस्तक और पूरक पाठ्यपुस्तक ('स्पर्श' एवं 'संचयन'); खंड-ग कुल 28 अंक; प्रश्नों में विकल्प दिए गए हैं |
| घ | 12-16 | रचनात्मक लेखन; खंड-घ कुल 22 अंक; प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |
Instructions in brief: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं; खंड-ख, ग और घ में विकल्प दिए गए हैं; यथासंभव चारों खंडों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
Section क
अपठित बोध; खंड-क कुल 14 अंक
Q1 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
कठपुतलियों के नाच को देखने के लिए अक्सर उमड़ने वाली दर्शकों की भारी भीड़ इस बात की साक्षी है कि यदि कला लोगों से सीधा संपर्क करती है, तो वह कभी मर नहीं सकती। आज भी कठपुतलियों के नाटकीय कथानकों के माध्यम से समाज की समस्याओं को उभारने और लोगों को जागरुक बनाने की प्रेरणा दी जा रही है। कठपुतली के साथ लोक संस्कृति ही नहीं, कथा-कहानियों और नाटकों की बहुरंगी दुनिया जुड़ी है। सदियों से कठपुतली का प्रदर्शन लोक संस्कृति से जुड़े मनोरंजन का एक सशक्त माध्यम रहा है। आड़ू की हल्के वज़न की लकड़ी को मानवाकृतियों में काट-छाँटकर बनाई जाने वाली इन पुतलियों के चेहरे पर चटख रंगों से मुँह, नाक, कान और आँखों की रेखाएँ बनाते हैं। बदलते वक्त के साथ अब यह कला भी पूरी तरह व्यावसायिकता के रंगों में रंग गई है। कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन अब गाँव की चौपालों पर नहीं, बल्कि संग्रहालयों, कला मेलों और पाँच सितारा होटलों में भी होने लगा है। आजकल साक्षरता, प्रौढ़ शिक्षा जैसे विषयों को भी कठपुतलियों के ज़रिए रोचक ढंग से पेश किया जाता है। उँगलियों के इशारे से नाचने वाली कठपुतली को इसका सबसे पुराना रूप माना जा सकता है। डोर में खींची है तो प्रदर्शन कर रही है, इसे ढीला छोड़ दिया तो कठपुतली जिस हाल में है, बस वैसे ही थम जाती है। इसे 'कठपुतली का खेल' या 'कठपुतली का तमाशा' कहा जाता है।
साभार: नंदन (सितंबर 2009)
- I1 mark
गद्यांश के अनुसार कठपुतली कला के जीवित रहने का प्रमुख कारण क्या है?
(A) कला का लोगों से सीधा संपर्क होना
(B) मनोरंजन का सस्ता माध्यम होना
(C) परंपरा से चला आना
(D) पर्यटन स्थलों में प्रदर्शन- (A)कला का लोगों से सीधा संपर्क होना
- (B)मनोरंजन का सस्ता माध्यम होना
- (C)परंपरा से चला आना
- (D)पर्यटन स्थलों में प्रदर्शन
- II1 mark
कठपुतली कला के माध्यम से आज किन उद्देश्यों को पूरा किया जा रहा है?
सही विकल्प चुनिए:
(i) लोक संस्कृति का प्रदर्शन करना
(ii) केवल लोगों का मनोरंजन करना
(iii) सामाजिक समस्याओं को उजागर करना
(iv) साक्षरता और प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना
विकल्प:
(A) केवल कथन (i) सही है।
(B) कथन (ii) और (iii) सही हैं।
(C) कथन (i), (iii) और (iv) सही हैं।
(D) कथन (i) और (ii) सही हैं।- (A)केवल कथन (i) सही है।
- (B)कथन (ii) और (iii) सही हैं।
- (C)कथन (i), (iii) और (iv) सही हैं।
- (D)कथन (i) और (ii) सही हैं।
- III1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन : कठपुतलियों के नाच को देखने के लिए अक्सर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है।
कारण : कला लोगों से सीधा संपर्क करती है, तो वह कभी मर नहीं सकती।
विकल्प
(A) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(B) कथन गलत है और कारण सही है।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।- (A)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (B)कथन गलत है और कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- IV2 marks
"बदलते वक्त के साथ अब यह कला भी पूरी तरह व्यावसायिकता के रंगों में रंग गई है।" आशय स्पष्ट कीजिए?
- V2 marks
कठपुतली को समाज की समस्याओं को उभारने और लोगों को जागरुक बनाने के लिए सशक्त माध्यम माना गया है। अपने विचार तर्क सहित लिखिए?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(I) सही उत्तर (A): गद्यांश कहता है कि कला लोगों से सीधा संपर्क करती है तो कभी मर नहीं सकती; इसी से कठपुतली कला जीवित है।
- 1 mark
(II) सही उत्तर (C): कठपुतली लोक संस्कृति दिखाती है, समाज की समस्याएँ उभारती है और साक्षरता व प्रौढ़ शिक्षा के विषय प्रस्तुत करती है। केवल मनोरंजन कहना गलत है।
- 1 mark
(III) सही उत्तर (C): भारी भीड़ उमड़ना सही है और उसका कारण कला का लोगों से सीधा संपर्क है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है।
- 1 mark
(IV) आशय: समय बदलने पर कठपुतली कला अब केवल लोक-मनोरंजन तक सीमित नहीं रही, उसमें कमाई का भाव आ गया है। अब यह गाँव की चौपाल की जगह संग्रहालयों, कला मेलों और पाँच सितारा होटलों में प्रदर्शित होती है।
- 1 mark
आज साक्षरता और प्रौढ़ शिक्षा जैसे विषय भी इसके माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत होते हैं, अर्थात् कला बाज़ार की माँग के अनुसार ढल गई है।
- 1 mark
(V) कठपुतली सरल भाषा और दृश्य प्रस्तुति से समाज की जटिल समस्याओं को सहज रूप में सामने रखती है, इसलिए वह सशक्त माध्यम है।
- 1 mark
यह कला सीधे आम लोगों से संवाद करती है और पात्रों व कथानक से दर्शकों की भावनाएँ जुड़ती हैं, इससे संदेश जल्दी समझ में आता है और जागरूकता बढ़ती है।
Answer: (I) A; (II) C; (III) C; (IV) कला का बदलते समय के साथ व्यावसायिक हो जाना; (V) सरल, प्रभावी, सीधा संवाद करने वाला माध्यम होने से सशक्त है।
Where the marks are
- I सही विकल्प A (1 अंक)
- II सही विकल्प C (1 अंक)
- III सही विकल्प C (1 अंक)
- IV कला के व्यावसायिक होने का आशय और स्थान-परिवर्तन का उदाहरण (2 अंक)
- V दो तर्कपूर्ण बिंदु (2 अंक)
Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
रसोई के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का अनूठा प्रयोग पर्यावरण के लिए एक लोकप्रिय उपक्रम बन रहा है। टेराकोटा के सुन्दर रंगबिरंगे गमले जो नफ़ीस बगीचों में रखे जा सकते हैं, रसोई आदि से निकलने वाले जैविक कचरे के लिए तैयार किए गए हैं। बंगलूरु में सफल प्रयासों की मिसाल अन्य महानगरों ने भी अपनाई। यह कचरा जो शहर में कचरे के लिए निर्धारित स्थान लैंडफिल पर फेंक दिया जाता है, अब इन गमलों के माध्यम से कंपोस्ट में बदला जा सकता है। अधिकतर घरों में रोज़ आधा किलो से लेकर 2 किलो तक जैविक कचरा निकलता है। बंगलूरु जैसे शहर रोज़ करीब 3000 टन कचरा तैयार करते हैं। रसोई से निकलने वाले कचरे को हर दिन सूखे पत्तों या अखबारों से ढक कर गमले में रखा जाता है और तीन महीने से भी कम समय में यह सब कंपोस्ट खाद में बदल जाता है। माना जाता है कि कंपोस्ट सबसे बेहतर खाद है जिसमें मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता। पुनर्शोधन और कंपोस्ट बनाने जैसी गतिविधियाँ भारत में अभी शुरुआती चरण में हैं परंतु इस कार्य में संलग्न पर्यावरणविदों का मानना है कि इन्हें बहुत आसान बनाना होगा। इस क्षेत्र में सफलता मिलने से उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सकता है। तब तक के लिए एक छोटा कदम भी इस पृथ्वी को बचाने में मददगार साबित होगा।
स्रोत: इंडिया टुडे
- I1 mark
टेराकोटा के सुन्दर रंगबिरंगे गमले जो नफ़ीस बगीचों में रखे जा सकते हैं। यहाँ 'नफ़ीस' शब्द किस संदर्भ में प्रयोग किया गया है?
(A) कोमल मिट्टी से बना हुआ
(B) पर्यावरण के लिए लाभकारी
(C) सुंदर एवं सुरुचिपूर्ण
(D) मजबूत एवं सुंदर- (A)कोमल मिट्टी से बना हुआ
- (B)पर्यावरण के लिए लाभकारी
- (C)सुंदर एवं सुरुचिपूर्ण
- (D)मजबूत एवं सुंदर
- II1 mark
कंपोस्ट सबसे बेहतर खाद क्यों माना जाता है?
(A) वह तीन महीने में बनकर तैयार हो जाता है।
(B) इसमें मिट्टी को दूषित करने वाले तत्त्व नहीं हैं।
(C) यह सुंदर टैराकोटा के गमले में बनाया जाता है।
(D) यह जैविक कचरे से बना हुआ उत्पाद है।- (A)वह तीन महीने में बनकर तैयार हो जाता है।
- (B)इसमें मिट्टी को दूषित करने वाले तत्त्व नहीं हैं।
- (C)यह सुंदर टैराकोटा के गमले में बनाया जाता है।
- (D)यह जैविक कचरे से बना हुआ उत्पाद है।
- III1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन: यह कचरा जो शहर में कचरे के लिए निर्धारित स्थान लैंडफिल पर फेंक दिया जाता है, अब इन गमलों के माध्यम से कंपोस्ट में बदला जा सकता है।
कारण : अधिकतर घरों में रोज़ आधा किलो से लेकर 2 किलो तक जैविक कचरा निकलता है।
विकल्प
(A) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(B) कथन गलत है और कारण सही है।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।- (A)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (B)कथन गलत है और कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- IV2 marks
जैविक कचरे का भिन्न प्रयोग किस प्रकार पर्यावरण को फायदा पहुँचाता है?
- V2 marks
लेखक के अनुसार रसोई के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रयोग कचरा प्रबंधन और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। इस कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(I) सही उत्तर (C): टेराकोटा के रंगबिरंगे गमले बगीचों में रखे जा सकते हैं, इसलिए 'नफ़ीस' का अर्थ सुंदर और सुरुचिपूर्ण है।
- 1 mark
(II) सही उत्तर (B): कंपोस्ट में मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता, इसीलिए उसे सबसे बेहतर खाद माना जाता है।
- 1 mark
(III) सही उत्तर (D): कथन और कारण दोनों सही हैं, पर घरों में कचरे की मात्रा का उसके कंपोस्ट में बदलने से सीधा संबंध नहीं है।
- 1 mark
(IV) जैविक कचरा गमलों में सूखे पत्तों या अखबार से ढककर रखने पर कंपोस्ट खाद बन जाता है, जिसमें मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता।
- 1 mark
इससे कचरा लैंडफिल में नहीं जाता और पृथ्वी व पर्यावरण प्रदूषण से बचता है।
- 1 mark
(V) रसोई का कचरा स्रोत पर ही उपयोग हो जाने से लैंडफिल पर बोझ घटता है और कचरा प्रबंधन आसान होता है।
- 1 mark
यह आदत लोगों में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाती है; छोटा कदम भी पृथ्वी बचाने में सहायक है।
Answer: (I) C; (II) B; (III) D; (IV) कचरा रसायन-रहित कंपोस्ट बनकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाता है; (V) कचरा प्रबंधन आसान होता है और जागरूकता बढ़ती है।
Where the marks are
- I सही विकल्प C (1 अंक)
- II सही विकल्प B (1 अंक)
- III सही विकल्प D (1 अंक)
- IV कंपोस्ट बनना और पर्यावरण-लाभ (2 अंक)
- V दो तर्क (2 अंक)
Section ख
व्याकरण; खंड-ख कुल 16 अंक; प्रश्नों में विकल्प दिए गए हैं
Q3 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (4X1=4)
- I1 mark
उनकी आवाज़ सुनकर नस-नस में जोश भर जाता है। (वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए)
- II1 mark
तत्कालीन भद्र समाज तताँरा का घोर विरोधी था। (वाक्य में से संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए)
- III1 mark
समुद्री बालू पर बैठकर वह सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को निहारने लगा। (वाक्य में से सर्वनाम पदबंध छाँटकर लिखिए)
- IV1 mark
विरासत में मिली चीज़ों को संभालकर रखा जाता है। (वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए)
- V1 mark
समुद्र की लहरें धीरे-धीरे मद्धम गति से किनारों की ओर बढ़ी आ रही थीं| (वाक्य में से क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
I. 'जोश भर जाता है' – क्रिया पदबंध, क्योंकि पूरा समूह वाक्य में क्रिया का कार्य करता है।
- 1 mark
II. संज्ञा पदबंध – 'तत्कालीन भद्र समाज' (मुख्य शब्द संज्ञा 'समाज')।
- 1 mark
III. सर्वनाम पदबंध – 'समुद्री बालू पर बैठकर वह' (मुख्य शब्द सर्वनाम 'वह')।
- 1 mark
IV. 'विरासत में मिली चीज़ों' – संज्ञा पदबंध, क्योंकि मुख्य शब्द 'चीज़ों' संज्ञा है।
- 1 mark
V. क्रिया-विशेषण पदबंध – 'धीरे-धीरे मद्धम गति से'।
Answer: I क्रिया पदबंध; II तत्कालीन भद्र समाज; III समुद्री बालू पर बैठकर वह; IV संज्ञा पदबंध; V धीरे-धीरे मद्धम गति से
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q4 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (4x1=4)
- I1 mark
थोड़ा-सा ताँबा मिला होने के कारण गिन्नी का सोना ज़्यादा चमकता है। (संयुक्त वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
- II1 mark
जो लोग काम करने वाले थे उन सबको इंस्पेक्टर द्वारा सूचना दे दी गई थी। (सरल वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
- III1 mark
हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी लोक-तत्त्व का अभाव होता है। (मिश्र वाक्य में रूपांतरण कीजिए)
- IV1 mark
वामीरो तेज़ कदमों से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
- V1 mark
जब सालाना इम्तिहान हुआ तो मैं उसमें पास हो गया। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
I. संयुक्त: गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिला है इसलिए वह ज़्यादा चमकता है।
- 1 mark
II. सरल: काम करने वाले लोगों को इंस्पेक्टर द्वारा सूचना दे दी गई थी।
- 1 mark
III. मिश्र: यह हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी है कि उनमें लोक-तत्त्व का अभाव होता है।
- 1 mark
IV. संयुक्त वाक्य, क्योंकि दो स्वतंत्र वाक्य 'और' से जुड़े हैं।
- 1 mark
V. मिश्र वाक्य, क्योंकि 'जब सालाना इम्तिहान हुआ' आश्रित उपवाक्य है।
Answer: I संयुक्त रूपांतरण; II सरल रूपांतरण; III मिश्र रूपांतरण; IV संयुक्त वाक्य; V मिश्र वाक्य
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q5 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (4x1=4)
- I1 mark
'अन्न-जल' - शब्द का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
- II1 mark
'जनता का सेवक' - समस्त पद बनाकर समास का भेद लिखिए।
- III1 mark
'आमरण' शब्द का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
- IV1 mark
'सूक्तिबाण' सामासिक पद में प्रयुक्त पूर्व पद और उत्तर पद अलग कर समास का भेद लिखिए।
- V1 mark
'पीतांबर' शब्द का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
I. अन्न और जल – द्वंद्व समास।
- 1 mark
II. जनसेवक – तत्पुरुष समास।
- 1 mark
III. मरण तक – अव्ययीभाव समास।
- 1 mark
IV. पूर्व पद: सूक्ति, उत्तर पद: बाण; भेद: कर्मधारय समास।
- 1 mark
V. पीला है अंबर जिसका अर्थात् विष्णु – बहुव्रीहि समास (अथवा पीला है जो अंबर – कर्मधारय)।
Answer: I अन्न और जल, द्वंद्व; II जनसेवक, तत्पुरुष; III मरण तक, अव्ययीभाव; IV सूक्ति + बाण, कर्मधारय; V पीला है अंबर जिसका, बहुव्रीहि
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q6 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (4×1=4)
- I1 mark
वह फेल क्या हुआ, पूरा परिवार टोपी की टोपी उछालता हुआ नज़र आया । (वाक्य में प्रयुक्त मुहावरा छाँटकर लिखिए)
- II1 mark
सन्नाटा सुनाई देना- मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- III1 mark
तलवार खींचना- मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- IV1 mark
देश के रखवाले …………… बाँध कर निकले हैं, अब उन्हें कोई भी मुश्किल रोक नहीं सकती। (रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित मुहावरा लिखिए)
- V1 mark
जैसे ही उसने बड़े भाईसाहब को अपनी तरफ़ आते देखा, उसके ………… गए। (रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित मुहावरा लिखिए)
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
I. मुहावरा: टोपी उछालना (अपमान करना)।
- 1 mark
II. सन्नाटा सुनाई देना: रात के अंधेरे में सुनसान खंडहर में सन्नाटा सुनाई दे रहा था।
- 1 mark
III. तलवार खींचना: युद्ध या संघर्ष के लिए तैयार होना। वाक्य: अन्याय देख सैनिकों ने अत्याचारियों के विरुद्ध तलवार खींच ली।
- 1 mark
IV. सिर पर कफ़न बाँधकर।
- 1 mark
V. हाथ-पाँव फूल गए (तोते उड़ गए / होश उड़ गए भी मान्य)।
Answer: I टोपी उछालना; II वाक्य-प्रयोग; III अर्थ व वाक्य; IV सिर पर कफ़न बाँधकर; V हाथ-पाँव फूल गए
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Section ग
पाठ्यपुस्तक और पूरक पाठ्यपुस्तक ('स्पर्श' एवं 'संचयन'); खंड-ग कुल 28 अंक; प्रश्नों में विकल्प दिए गए हैं
Q7 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
खींच दो अपने ख़ूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाए न रावन कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छू न पाए सीता का दामन कोई
राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो- I1 mark
कवि द्वारा पौराणिक पात्रों का प्रयोग मुख्यतः किस उद्देश्य से किया गया है?
(A) धार्मिक भावना और आस्था को जगाने के लिए
(B) कथा को अधिक रोचक और मनोरंजक बनाने के लिए
(C) ऐतिहासिक घटनाओं और तथ्यों का वर्णन करने के लिए
(D) राष्ट्रीय चेतना को प्रतीकों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए- (A)धार्मिक भावना और आस्था को जगाने के लिए
- (B)कथा को अधिक रोचक और मनोरंजक बनाने के लिए
- (C)ऐतिहासिक घटनाओं और तथ्यों का वर्णन करने के लिए
- (D)राष्ट्रीय चेतना को प्रतीकों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए
- II1 mark
'रावन' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(A) संकट के लिए
(B) शत्रु देश के लिए
(C) सैनिकों के लिए
(D) देशवासियों के लिए- (A)संकट के लिए
- (B)शत्रु देश के लिए
- (C)सैनिकों के लिए
- (D)देशवासियों के लिए
- III1 mark
इस काव्यांश का संदेश है-
(A) हमें लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए
(B) हमें राम-लक्ष्मण से सीख लेनी चाहिए
(C) हमें मातृभूमि को सीता समझना चाहिए
(D) हमें देश की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए- (A)हमें लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए
- (B)हमें राम-लक्ष्मण से सीख लेनी चाहिए
- (C)हमें मातृभूमि को सीता समझना चाहिए
- (D)हमें देश की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए
- IV1 mark
काव्यांश के आधार पर निम्नलिखित विचार पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
(i) कवि शत्रु के प्रति अकारण हिंसा करने का समर्थन करता है।
(ii) कवि के अनुसार केवल शक्ति प्रदर्शन ही राष्ट्र रक्षा का पर्याप्त माध्यम है।
(iii) देश की मर्यादा और सुरक्षा के लिए सदैव सजग और तत्पर रहने का संदेश दिया गया है।
(iv) काव्यांश नागरिकों को व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।
विकल्प:
(A) कथन (i) और (iii) सही हैं।
(B) कथन (iii) और (iv) सही हैं।
(C) कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
(D) केवल कथन (iii) सही है।- (A)कथन (i) और (iii) सही हैं।
- (B)कथन (iii) और (iv) सही हैं।
- (C)कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
- (D)केवल कथन (iii) सही है।
- V1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन : इस काव्यांश में कवि देश की रक्षा के लिए हर प्रकार के बलिदान की प्रेरणा देता है।
कारण : कवि देश की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मानता है |
विकल्प
(A) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(B) कथन गलत है और कारण सही है।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं|
(D) कथन और कारण दोनों गलत हैं|- (A)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (B)कथन गलत है और कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं|
- (D)कथन और कारण दोनों गलत हैं|
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(I) D: राम, रावण, सीता आम लोगों के परिचित प्रतीक हैं, जिनसे राष्ट्रीय चेतना व्यक्त की गई है।
- 1 mark
(II) B: रावण शत्रु का प्रतीक है, अतः शत्रु देश के लिए प्रयुक्त है।
- 1 mark
(III) D: सभी उदाहरण देश की रक्षा के लिए तैयार रहने की ओर संकेत करते हैं।
- 1 mark
(IV) B: कथन (iii) और (iv) सही हैं; अकारण हिंसा या केवल शक्ति-प्रदर्शन का समर्थन नहीं है।
- 1 mark
(V) C: कवि बलिदान की प्रेरणा देता है और देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है, इसलिए दोनों सही हैं।
Answer: (I) D; (II) B; (III) D; (IV) B; (V) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)
Q8 · 6 marks · Short answerकबीर – साखी
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (3×2=6)
- I2 marks
कबीर ने संसार को 'सुखिया' तथा स्वयं को 'दुखिया' क्यों कहा है?
- II2 marks
"मनुष्य मात्र बंधु है यही बड़ा विवेक है"- मनुष्यता कविता के आधार पर पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
- III2 marks
'तोप' कविता के माध्यम से कवि वीरेंद्र डंगवाल क्या संदेश देना चाहते हैं?
- IV2 marks
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में वर्षा से पहले का दृश्य किस प्रकार से आकर्षक और सुंदर है?
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
I. कबीर संसार को 'सुखिया' कहते हैं क्योंकि लोग माया, मोह और भोग-विलास में डूबे हैं और उन्हें दुख का बोध नहीं। स्वयं को 'दुखिया' कहते हैं क्योंकि वे जागृत हैं और लोगों को अज्ञान में सुखी देखकर, सत्य से दूर जाते देखकर पीड़ित होते हैं।
- 2 marks
II. भाव: सभी मनुष्य आपस में भाई-भाई हैं और मनुष्य को अपने बंधु की तरह समझना ही सच्चा विवेक है। इसलिए सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना, सहयोग और परोपकार करना चाहिए।
- 2 marks
III. कवि संदेश देता है कि शक्ति और सत्ता स्थायी नहीं होती। कितनी भी बड़ी तोप हो, एक दिन बेकार होकर पड़ी रहती है; क्रूर और हिंसक सत्ता का अंत निश्चित है।
- 2 marks
IV. वर्षा से पहले पर्वत प्रदेश शांत और निर्मल दिखता है; आकाश स्वच्छ, हल्की धूप और शीतल हवा है, चारों ओर हरियाली है। वातावरण में मधुर प्रतीक्षा और सौंदर्यपूर्ण स्थिरता है।
Answer: किन्हीं तीन उपप्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- प्रत्येक उपप्रश्न के दो उपयुक्त बिंदु (2 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रहलाद अग्रवाल – तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए:
हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है, लोक-तत्त्व का अभाव। वे ज़िंदगी से दूर होती हैं। यदि त्रासद स्थितियों का चित्रांकन होता है तो उन्हें ग्लोरिफ़ाई किया जाता है। दुःख का ऐसा वीभत्स रूप प्रस्तुत होता है जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके। और 'तीसरी कसम' की यह खास बात थी कि वह दुःख को भी सहज स्थिति में, जीवन-सापेक्ष प्रस्तुत करती है। मैंने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है। वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर थे। जो बात उनकी ज़िंदगी में थी, वही उनके गीतों में भी। उनके गीतों में सिर्फ करुणा नहीं, जूझने का संकेत भी था और वह प्रक्रिया भी मौजूद थी जिसके तहत अपनी मंजिल तक पहुँचा जाता है। व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।
- I1 mark
शैलेंद्र गीतकार से अधिक कवि थे क्योंकि
(A) वे शास्त्रीय छंदों में लिखते थे।
(B) वे फ़िल्मी दुनिया से दूर रहते थे।
(C) उनकी रचनाओं में जीवन-मूल्य पिरोए रहते थे।
(D) वे केवल सामाजिक विषयों पर लिखते थे।- (A)वे शास्त्रीय छंदों में लिखते थे।
- (B)वे फ़िल्मी दुनिया से दूर रहते थे।
- (C)उनकी रचनाओं में जीवन-मूल्य पिरोए रहते थे।
- (D)वे केवल सामाजिक विषयों पर लिखते थे।
- II1 mark
'तीसरी कसम' को अन्य फ़िल्मों से अलग बताने का मुख्य कारण क्या है?
(A) प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अभिनय
(B) दुःख को जीवन सापेक्ष प्रस्तुत करना
(C) दुःख को अत्यधिक प्रभावशाली दिखाना
(D) सामाजिक समस्याओं की अनदेखी करना- (A)प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अभिनय
- (B)दुःख को जीवन सापेक्ष प्रस्तुत करना
- (C)दुःख को अत्यधिक प्रभावशाली दिखाना
- (D)सामाजिक समस्याओं की अनदेखी करना
- III1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन : व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती।
कारण: मनुष्य अपनी पीड़ाओं से ही सीखता है।
विकल्प
(A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
(C) कथन सही है लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- IV1 mark
शैलेंद्र के गीतों की विशेषताओं पर निम्नलिखित विचार पढ़िए और उचित विकल्प चुनिए:
(i) प्रेम का भाव
(ii) जूझने का संकेत
(iii) दुःख का वीभत्स रूप
(iv) अपनी मंजिल तक पहुँचने की प्रक्रिया
विकल्प:
(A) कथन (i) और (iii) सही हैं।
(B) कथन (ii) और (iii) सही हैं।
(C) कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
(D) कथन (ii) और (iv) सही हैं।- (A)कथन (i) और (iii) सही हैं।
- (B)कथन (ii) और (iii) सही हैं।
- (C)कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
- (D)कथन (ii) और (iv) सही हैं।
- V1 mark
शैलेंद्र के गीतों में व्यथा का स्वर किस रूप में प्रकट होता है?
(A) निराशा और पलायन के रूप में
(B) आत्मदया और पराजय के रूप में
(C) केवल व्यक्तिगत दुःख के चित्रण के रूप में
(D) करुणा के साथ संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में- (A)निराशा और पलायन के रूप में
- (B)आत्मदया और पराजय के रूप में
- (C)केवल व्यक्तिगत दुःख के चित्रण के रूप में
- (D)करुणा के साथ संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(I) C: शैलेंद्र की रचनाओं में जीवन-मूल्य पिरोए रहते थे और वे धन-लिप्सा से दूर थे।
- 1 mark
(II) B: 'तीसरी कसम' दुख को सहज, जीवन-सापेक्ष रूप में प्रस्तुत करती है।
- 1 mark
(III) D: व्यथा पराजित नहीं करती और मनुष्य पीड़ा से सीखकर आगे बढ़ता है, इसलिए कारण सही व्याख्या है।
- 1 mark
(IV) D: कथन (ii) और (iv) सही हैं; जूझने का संकेत और मंज़िल तक पहुँचने की प्रक्रिया उनके गीतों में थी।
- 1 mark
(V) D: व्यथा करुणा के साथ संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में आती है।
Answer: (I) C; (II) B; (III) D; (IV) D; (V) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)
Q10 · 6 marks · Short answerप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए। (3×2= 6)
- I2 marks
पाठ में बड़े भाई साहब हमेशा अनुशासन और जिम्मेदारी के उदाहरण पेश करते हैं। यदि आप उनके किसी एक गुण को अपने जीवन में अपनाएँ, तो वह कौन-सा होगा और क्यों?
- II2 marks
'डायरी का पन्ना' पाठ में बंगाल की जनता के साहस और संघर्ष का अप्रतिम उदाहरण मिलता है। कैसे?
- III2 marks
"वे सोने में ताँबा नहीं बल्कि ताँबे में सोना मिलाकर उसकी कीमत बढ़ाते थे।" 'गिन्नी का सोना' पाठ के आधार पर इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
- IV2 marks
'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के अनुसार वर्तमान में लोग दूसरों के दुख में दुखी नहीं होते। आपके विचार में इस भावनात्मक बदलाव के क्या कारण हो सकते हैं?
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
I. मैं समय के सदुपयोग और अनुशासन का गुण अपनाना चाहूँगा/चाहूँगी। बड़े भाई साहब नियमित अध्ययन पर ज़ोर देते हैं; अनुशासन से लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करना आसान होता है और आलस्य दूर होता है।
- 2 marks
II. बंगाल की जनता ने अंग्रेज़ी शासन के अत्याचारों का साहसपूर्वक सामना किया। दमन और गोलियों के भय के बावजूद लोग आंदोलन में डटे रहे और आम नागरिकों ने भी संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाई।
- 2 marks
III. कथन का आशय है कि आदर्श सोने के समान और व्यावहारिकता ताँबे के समान है। आदर्शवादी लोग व्यावहारिकता को आदर्श के स्तर तक ऊँचा उठाते थे, आदर्शों को व्यावहारिकता के स्तर पर गिरने नहीं देते थे (जैसे गांधी जी)।
- 2 marks
IV. कारण: जीवन में अत्यधिक व्यस्तता, संवेदना और अपनापन घटना, भौतिक सुखों की चाह में मानवीय भावनाओं की उपेक्षा तथा आपसी जुड़ाव कम होना।
Answer: किन्हीं तीन उपप्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- प्रत्येक उपप्रश्न के दो उपयुक्त बिंदु (2 अंक)
Q11 · 6 marks · Long answerराही मासूम रज़ा – टोपी शुक्ला
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। (2×3 = 6)
- I3 marks
टोपी और हरिहर काका दोनों अपने परिवार द्वारा उपेक्षित थे। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि परिवार की उपेक्षा ने उनके मानसिक जीवन और भावनात्मक सुरक्षा को किस प्रकार प्रभावित किया?
- II3 marks
'सपनों के-से दिन' पाठ में पीटी सर ने विद्यार्थियों में अनुशासन के लिए जिन तरीकों को अपनाया, उससे आप कितना सहमत हैं? क्या उन युक्तियों को वर्तमान में स्वीकार किया जा सकता है? अपने विचार के पक्ष में तर्क दीजिए।
- III3 marks
कहानी के अंत तक हरिहर काका की स्थिति दयनीय हो जाती है। हरिहर काका की इस स्थिति के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं और क्यों?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
I. टोपी परिवार में रहकर भी अकेलापन और उपेक्षा महसूस करता है; स्नेह न मिलने से भावनात्मक रूप से असुरक्षित हो जाता है।
- 1 mark
हरिहर काका को परिवार केवल संपत्ति के कारण महत्व देता है, व्यक्ति के रूप में नहीं; इससे उनके मन में अविश्वास, भय और असुरक्षा पैदा होती है।
- 1 mark
उपेक्षा से दोनों के मानसिक संतुलन और आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुँचती है।
- 1 mark
II. पीटी सर अनुशासन के लिए कठोर नियम अपनाते थे; उनकी अनुशासनप्रियता उचित थी, पर डर से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास प्रभावित होता था।
- 1 mark
उनके तरीकों में शारीरिक दंड का संकेत है, जो आज स्वीकार्य नहीं।
- 1 mark
वर्तमान शिक्षा में संवाद, प्रेरणा और सकारात्मक अनुशासन पर ज़ोर है, इसलिए उनकी कठोर युक्तियाँ पूरी तरह स्वीकार्य नहीं।
- 1 mark
III. सबसे अधिक ज़िम्मेदार परिवार है; उसने काका को स्नेह और सहयोग नहीं दिया और केवल उनकी संपत्ति पर अधिकार चाहा।
- 1 mark
धार्मिक संस्थान (महंत) ने उन्हें डर और अंधविश्वास में बाँधे रखा।
- 1 mark
समाज मूकदर्शक बना रहा और अन्याय को बढ़ावा मिला।
Answer: किन्हीं दो उपप्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- प्रत्येक उपप्रश्न के तीन बिंदु, कुल (3 अंक)
Section घ
रचनात्मक लेखन; खंड-घ कुल 22 अंक; प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं
Q12 · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए: (1×5= 5)
(i) सबसे अच्छा देश हमारा!
- भारत की विविधता एवं एकता
- गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध इतिहास
- वर्तमान की उपलब्धियाँ एवं भविष्य की आशाएँ
(ii) तकनीक पर निर्भरता: सुविधा से मजबूरी तक
- दैनिक जीवन में तकनीक की भूमिका
- अत्यधिक निर्भरता के दुष्परिणाम
- विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता
(iii) जल संकट: भविष्य की चेतावनी
- घटते जल स्रोत
- मानव लापरवाही के कारण जल का अपव्यय
- जल संरक्षण में हमारी भूमिका
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ (1 अंक): विषय से जुड़ी आकर्षक भूमिका। नमूना (विषय iii): जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, पर आज यही जीवनदायी तत्त्व संकट में है। जल संकट आने वाले कल की गंभीर चेतावनी है।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक), तीनों संकेत-बिंदुओं पर एक-एक अनुच्छेद-अंश। (क) घटते जल स्रोत: नदियाँ, तालाब और कुएँ सूख रहे हैं तथा भूजल स्तर हर वर्ष नीचे जा रहा है। बढ़ती जनसंख्या, कंक्रीट के जंगल और वनों की कटाई से वर्षा-जल धरती में नहीं समा पाता। (ख) मानव लापरवाही से अपव्यय: नल खुला छोड़ देना, टपकती टंकियाँ, गाड़ी धोने और सजावट में पानी बहाना, उद्योगों द्वारा नदियों में गंदा जल छोड़ना। (ग) हमारी भूमिका: वर्षा-जल संचयन, टपकते नल की मरम्मत, ब्रश करते समय नल बंद रखना, पौधों में बचा पानी देना, पुनः उपयोग और दूसरों को जागरूक करना।
- 1 mark
समापन तथा भाषा शुद्धता (1 अंक): अंत में निष्कर्ष: यदि हम आज नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियाँ बूँद-बूँद को तरसेंगी; 'जल है तो कल है'। वर्तनी, व्याकरण और लगभग 120 शब्दों की सीमा का पालन।
Answer: लगभग 120 शब्दों का, तीनों संकेत-बिंदुओं को समेटता एक शुद्ध अनुच्छेद (नमूना: जल संकट: भविष्य की चेतावनी)।
Where the marks are
- विषय से जुड़ी प्रभावी भूमिका (1 अंक)
- तीनों संकेत-बिंदुओं पर क्रमबद्ध, तर्कपूर्ण विषयवस्तु (3 अंक)
- भाषा, वर्तनी और व्याकरण की शुद्धता (1 अंक)
Q13 · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए। (1×5 =5)
- I0 marks
आप भुवन /भावना हैं। आपके पास के बाज़ार में प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक की थैलियों का खुलेआम उपयोग हो रहा है। इसकी सूचना देते हुए व समस्या के समाधान का निवेदन करते हुए नगर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखिए।
- II0 marks
आपके विद्यालय के पास एक बस्ती है। आप वहाँ के विद्यार्थियों का नामांकन अपने विद्यालय में करवाना चाहते हैं। इस संदर्भ में अपने विद्यालय- क ख ग के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): प्रेषक का पता और दिनांक (ऊपर दाईं ओर), प्रेषित: सेवा में, अध्यक्ष महोदय, नगर निगम, (शहर); विषय: प्रतिबंध के बावजूद बाज़ार में प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर रोक हेतु; संबोधन: महोदय; अंत में भवदीय/भवदीया, नाम (भुवन/भावना)।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक), विकल्प I: निवेदन है कि मैं (नाम) शांति नगर बाज़ार का निवासी हूँ। यहाँ प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने पर भी दुकानदार खुलेआम प्लास्टिक थैलियाँ दे रहे हैं। ये थैलियाँ नालियों को जाम करती हैं, गायों और अन्य पशुओं के पेट में जाकर उनकी जान लेती हैं और मिट्टी व जल को प्रदूषित करती हैं। अतः आपसे निवेदन है कि बाज़ार में निरीक्षण दल भेजकर दोषियों पर जुर्माना लगाएँ, कपड़े/जूट के थैलों को बढ़ावा दें और जागरूकता अभियान चलाएँ। (विकल्प II में: बस्ती के बच्चों की शिक्षा का अभाव, उनके नामांकन की इच्छा, प्रवेश-प्रक्रिया, निःशुल्क शिक्षा/पुस्तकों की सुविधा तथा विशेष कक्षाओं का निवेदन।)
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): औपचारिक, विनम्र भाषा, शुद्ध वर्तनी, लगभग 100 शब्द; धन्यवाद सहित समापन।
Answer: औपचारिक पत्र: नगर निगम अध्यक्ष को प्लास्टिक थैलियों पर रोक का निवेदन (या प्रधानाचार्य को बस्ती के बच्चों के नामांकन का निवेदन)।
Where the marks are
- औपचारिक पत्र का सही प्रारूप: पता, दिनांक, प्रेषित, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- समस्या/उद्देश्य, कारण-हानि और समाधान का निवेदन (3 अंक)
- शुद्ध, विनम्र भाषा (1 अंक)
Q14 · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए: (1×4 =4)
- I0 marks
आपकी सोसाइटी 'आरोग्य नगर' में तीन दिनों का योग एवं ध्यान शिविर प्रारंभ किया जा रहा हैं। सोसाइटी के सचिव के रूप में सूचना तैयार कीजिए।
- II0 marks
आप विद्यालय की सुरक्षा समिति के सचिव हैं। विद्यालय में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इस संदर्भ में विद्यार्थियों हेतु सूचना लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक): शीर्षक 'सूचना', संस्था का नाम (आरोग्य नगर सोसाइटी), दिनांक, अंत में नाम व पदनाम (सचिव)।
- 2 marks
विषयवस्तु (2 अंक), विकल्प I: सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि सोसाइटी परिसर में दिनांक 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर लगेगा। समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक; स्थान: सोसाइटी पार्क। प्रशिक्षित योग-गुरु अभ्यास कराएँगे। सभी आयु-वर्ग आमंत्रित हैं; योगा-मैट साथ लाएँ और पंजीकरण सचिव कार्यालय में कराएँ। (विकल्प II में: मॉक ड्रिल की तिथि, समय, स्थान, छात्रों के लिए निर्देश: शांति, पंक्तिबद्ध निकासी, शिक्षकों की बात मानना।)
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): संक्षिप्त, शुद्ध भाषा, लगभग 60 शब्द।
Answer: आरोग्य नगर सोसाइटी के सचिव की ओर से तीन दिवसीय योग-ध्यान शिविर की सूचना (या मॉक ड्रिल की सूचना)।
Where the marks are
- सूचना का प्रारूप: शीर्षक, संस्था, दिनांक, नाम-पद (1 अंक)
- तिथि, समय, स्थान तथा आवश्यक निर्देश (2 अंक)
- भाषा की शुद्धता और संक्षिप्तता (1 अंक)
Q15 · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए: (1×3= 3)
- I0 marks
सामाजिक सेवा करने वाली 'रोशनी' संस्था के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।
- II0 marks
प्रदूषण कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का प्रचार करते हुए जन-संपर्क विभाग की ओर से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
रचनात्मक प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक/नारा, जैसे 'रोशनी: हर अँधेरे में उम्मीद की किरण!' (विकल्प II: 'स्वच्छ हवा, स्वस्थ भारत!'), रेखाचित्र/लोगो का उल्लेख, संस्था का नाम।
- 1 mark
विषयवस्तु (1 अंक), विकल्प I: 'रोशनी' संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा, असहायों के भोजन और वस्त्र की व्यवस्था करती है। आइए, समय, धन या सामान देकर किसी का जीवन रोशन करें। संपर्क: रोशनी सेवा केंद्र, फोन 98XXXXXXXX। (विकल्प II: इलेक्ट्रिक वाहन, सार्वजनिक परिवहन, वृक्षारोपण, पराली प्रबंधन जैसे सरकारी कदम, जन-संपर्क विभाग।)
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): छोटे, प्रभावी, शुद्ध वाक्य; लगभग 40 शब्द।
Answer: 'रोशनी' संस्था का आकर्षक विज्ञापन (या प्रदूषण-नियंत्रण पर सरकारी कदमों का विज्ञापन), लगभग 40 शब्द।
Where the marks are
- आकर्षक नारा/शीर्षक और रचनात्मक प्रस्तुति (1 अंक)
- विषय के अनुरूप सटीक जानकारी (1 अंक)
- भाषा शुद्धता (1 अंक)
Q16 · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
प्रश्न के अनुसार उत्तर लिखिए: (1×5 =5)
- I0 marks
जिनके बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में 70 फीसदी से कम है, उन अभिभावकों को आगाह करने हेतु लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल तैयार कीजिए।
- II0 marks
घनघोर बारिश हो रही थी और अचानक मैंने देखा कि …… इस पंक्ति से शुरुआत करते हुए लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप (1 अंक), विकल्प I (ई-मेल): प्रति: अभिभावक-समूह (parents@school.edu); से: प्रधानाचार्य/कार्यालय; विषय: 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति के संबंध में चेतावनी; संबोधन: आदरणीय अभिभावकगण; अंत में नाम, पद, विद्यालय।
- 3 marks
विषयवस्तु (3 अंक): सूचित किया जाता है कि आपके पाल्य की उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम है। नियमानुसार कम से कम 75 प्रतिशत (या निर्धारित) उपस्थिति आवश्यक है; कमी से पढ़ाई बाधित होती है और परीक्षा में बैठने की अनुमति रुक सकती है। अनुरोध है कि बच्चे को नियमित भेजें, अनुपस्थिति का कारण बताएँ और एक सप्ताह में विद्यालय आकर शिक्षक से मिलें। (विकल्प II लघुकथा: 'घनघोर बारिश हो रही थी और अचानक मैंने देखा कि…' एक भीगा पिल्ला/बच्चा काँप रहा है; मैंने उसे घर में आश्रय दिया, गर्म दूध पिलाया; सुबह उसके मालिक का पता मिला, वह खुशी से मिला। शिक्षा: दया सबसे बड़ा धर्म। कथा में आरंभ, घटना, चरमोत्कर्ष, अंत और शीर्षक।)
- 1 mark
भाषा शुद्धता (1 अंक): शुद्ध, शिष्ट भाषा, निर्धारित शब्द-सीमा।
Answer: ई-मेल: कम उपस्थिति पर अभिभावकों को चेतावनी (लगभग 80 शब्द) अथवा दी गई पंक्ति से आरंभ होती लगभग 100 शब्दों की लघुकथा।
Where the marks are
- ई-मेल का प्रारूप/कथा की प्रस्तुति: शीर्षक, आरंभ-अंत (1 अंक)
- विषयवस्तु: उपस्थिति की स्थिति, परिणाम, अनुरोध / कथा का कथानक, चरमोत्कर्ष, संदेश (3 अंक)
- भाषा शुद्धता (1 अंक)
Source: official sample paper, cbseacademic.nic.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.