Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Sample paper, session 2026-27 · 7 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2026-27: question 2

From the official CBSE sample question paper for 2026-27, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

रसोई के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का अनूठा प्रयोग पर्यावरण के लिए एक लोकप्रिय उपक्रम बन रहा है। टेराकोटा के सुन्दर रंगबिरंगे गमले जो नफ़ीस बगीचों में रखे जा सकते हैं, रसोई आदि से निकलने वाले जैविक कचरे के लिए तैयार किए गए हैं। बंगलूरु में सफल प्रयासों की मिसाल अन्य महानगरों ने भी अपनाई। यह कचरा जो शहर में कचरे के लिए निर्धारित स्थान लैंडफिल पर फेंक दिया जाता है, अब इन गमलों के माध्यम से कंपोस्ट में बदला जा सकता है। अधिकतर घरों में रोज़ आधा किलो से लेकर 2 किलो तक जैविक कचरा निकलता है। बंगलूरु जैसे शहर रोज़ करीब 3000 टन कचरा तैयार करते हैं। रसोई से निकलने वाले कचरे को हर दिन सूखे पत्तों या अखबारों से ढक कर गमले में रखा जाता है और तीन महीने से भी कम समय में यह सब कंपोस्ट खाद में बदल जाता है। माना जाता है कि कंपोस्ट सबसे बेहतर खाद है जिसमें मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता। पुनर्शोधन और कंपोस्ट बनाने जैसी गतिविधियाँ भारत में अभी शुरुआती चरण में हैं परंतु इस कार्य में संलग्न पर्यावरणविदों का मानना है कि इन्हें बहुत आसान बनाना होगा। इस क्षेत्र में सफलता मिलने से उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सकता है। तब तक के लिए एक छोटा कदम भी इस पृथ्वी को बचाने में मददगार साबित होगा।

स्रोत: इंडिया टुडे

  1. I

    टेराकोटा के सुन्दर रंगबिरंगे गमले जो नफ़ीस बगीचों में रखे जा सकते हैं। यहाँ 'नफ़ीस' शब्द किस संदर्भ में प्रयोग किया गया है?
    (A) कोमल मिट्टी से बना हुआ
    (B) पर्यावरण के लिए लाभकारी
    (C) सुंदर एवं सुरुचिपूर्ण
    (D) मजबूत एवं सुंदर

    1. (A)कोमल मिट्टी से बना हुआ
    2. (B)पर्यावरण के लिए लाभकारी
    3. (C)सुंदर एवं सुरुचिपूर्ण
    4. (D)मजबूत एवं सुंदर
    1 mark
  2. II

    कंपोस्ट सबसे बेहतर खाद क्यों माना जाता है?
    (A) वह तीन महीने में बनकर तैयार हो जाता है।
    (B) इसमें मिट्टी को दूषित करने वाले तत्त्व नहीं हैं।
    (C) यह सुंदर टैराकोटा के गमले में बनाया जाता है।
    (D) यह जैविक कचरे से बना हुआ उत्पाद है।

    1. (A)वह तीन महीने में बनकर तैयार हो जाता है।
    2. (B)इसमें मिट्टी को दूषित करने वाले तत्त्व नहीं हैं।
    3. (C)यह सुंदर टैराकोटा के गमले में बनाया जाता है।
    4. (D)यह जैविक कचरे से बना हुआ उत्पाद है।
    1 mark
  3. III

    निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
    कथन: यह कचरा जो शहर में कचरे के लिए निर्धारित स्थान लैंडफिल पर फेंक दिया जाता है, अब इन गमलों के माध्यम से कंपोस्ट में बदला जा सकता है।
    कारण : अधिकतर घरों में रोज़ आधा किलो से लेकर 2 किलो तक जैविक कचरा निकलता है।
    विकल्प
    (A) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
    (B) कथन गलत है और कारण सही है।
    (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    (D) कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

    1. (A)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
    2. (B)कथन गलत है और कारण सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark
  4. IV

    जैविक कचरे का भिन्न प्रयोग किस प्रकार पर्यावरण को फायदा पहुँचाता है?

    2 marks
  5. V

    लेखक के अनुसार रसोई के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रयोग कचरा प्रबंधन और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। इस कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।

    2 marks

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2026-27.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'नफ़ीस' का प्रयोग बगीचों में रखे जाने वाले गमलों के लिए हुआ है।

Hint 2

कथन-कारण में देखें कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।

Hint 3

लैंडफिल पर कचरा कम होने के लाभ सोचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (I) सही उत्तर (C): टेराकोटा के रंगबिरंगे गमले बगीचों में रखे जा सकते हैं, इसलिए 'नफ़ीस' का अर्थ सुंदर और सुरुचिपूर्ण है।

    1 mark
  2. (II) सही उत्तर (B): कंपोस्ट में मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता, इसीलिए उसे सबसे बेहतर खाद माना जाता है।

    1 mark
  3. (III) सही उत्तर (D): कथन और कारण दोनों सही हैं, पर घरों में कचरे की मात्रा का उसके कंपोस्ट में बदलने से सीधा संबंध नहीं है।

    1 mark
  4. (IV) जैविक कचरा गमलों में सूखे पत्तों या अखबार से ढककर रखने पर कंपोस्ट खाद बन जाता है, जिसमें मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता।

    1 mark
  5. इससे कचरा लैंडफिल में नहीं जाता और पृथ्वी व पर्यावरण प्रदूषण से बचता है।

    1 mark
  6. (V) रसोई का कचरा स्रोत पर ही उपयोग हो जाने से लैंडफिल पर बोझ घटता है और कचरा प्रबंधन आसान होता है।

    1 mark
  7. यह आदत लोगों में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाती है; छोटा कदम भी पृथ्वी बचाने में सहायक है।

    1 mark

Answer: (I) C; (II) B; (III) D; (IV) कचरा रसायन-रहित कंपोस्ट बनकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाता है; (V) कचरा प्रबंधन आसान होता है और जागरूकता बढ़ती है।

Where the marks are

  • I सही विकल्प C (1 अंक)
  • II सही विकल्प B (1 अंक)
  • III सही विकल्प D (1 अंक)
  • IV कंपोस्ट बनना और पर्यावरण-लाभ (2 अंक)
  • V दो तर्क (2 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.