Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Sample paper, session 2026-27 · 7 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2026-27: question 1

From the official CBSE sample question paper for 2026-27, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

कठपुतलियों के नाच को देखने के लिए अक्सर उमड़ने वाली दर्शकों की भारी भीड़ इस बात की साक्षी है कि यदि कला लोगों से सीधा संपर्क करती है, तो वह कभी मर नहीं सकती। आज भी कठपुतलियों के नाटकीय कथानकों के माध्यम से समाज की समस्याओं को उभारने और लोगों को जागरुक बनाने की प्रेरणा दी जा रही है। कठपुतली के साथ लोक संस्कृति ही नहीं, कथा-कहानियों और नाटकों की बहुरंगी दुनिया जुड़ी है। सदियों से कठपुतली का प्रदर्शन लोक संस्कृति से जुड़े मनोरंजन का एक सशक्त माध्यम रहा है। आड़ू की हल्के वज़न की लकड़ी को मानवाकृतियों में काट-छाँटकर बनाई जाने वाली इन पुतलियों के चेहरे पर चटख रंगों से मुँह, नाक, कान और आँखों की रेखाएँ बनाते हैं। बदलते वक्त के साथ अब यह कला भी पूरी तरह व्यावसायिकता के रंगों में रंग गई है। कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन अब गाँव की चौपालों पर नहीं, बल्कि संग्रहालयों, कला मेलों और पाँच सितारा होटलों में भी होने लगा है। आजकल साक्षरता, प्रौढ़ शिक्षा जैसे विषयों को भी कठपुतलियों के ज़रिए रोचक ढंग से पेश किया जाता है। उँगलियों के इशारे से नाचने वाली कठपुतली को इसका सबसे पुराना रूप माना जा सकता है। डोर में खींची है तो प्रदर्शन कर रही है, इसे ढीला छोड़ दिया तो कठपुतली जिस हाल में है, बस वैसे ही थम जाती है। इसे 'कठपुतली का खेल' या 'कठपुतली का तमाशा' कहा जाता है।

साभार: नंदन (सितंबर 2009)

  1. I

    गद्यांश के अनुसार कठपुतली कला के जीवित रहने का प्रमुख कारण क्या है?
    (A) कला का लोगों से सीधा संपर्क होना
    (B) मनोरंजन का सस्ता माध्यम होना
    (C) परंपरा से चला आना
    (D) पर्यटन स्थलों में प्रदर्शन

    1. (A)कला का लोगों से सीधा संपर्क होना
    2. (B)मनोरंजन का सस्ता माध्यम होना
    3. (C)परंपरा से चला आना
    4. (D)पर्यटन स्थलों में प्रदर्शन
    1 mark
  2. II

    कठपुतली कला के माध्यम से आज किन उद्देश्यों को पूरा किया जा रहा है?
    सही विकल्प चुनिए:
    (i) लोक संस्कृति का प्रदर्शन करना
    (ii) केवल लोगों का मनोरंजन करना
    (iii) सामाजिक समस्याओं को उजागर करना
    (iv) साक्षरता और प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना
    विकल्प:
    (A) केवल कथन (i) सही है।
    (B) कथन (ii) और (iii) सही हैं।
    (C) कथन (i), (iii) और (iv) सही हैं।
    (D) कथन (i) और (ii) सही हैं।

    1. (A)केवल कथन (i) सही है।
    2. (B)कथन (ii) और (iii) सही हैं।
    3. (C)कथन (i), (iii) और (iv) सही हैं।
    4. (D)कथन (i) और (ii) सही हैं।
    1 mark
  3. III

    निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
    कथन : कठपुतलियों के नाच को देखने के लिए अक्सर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है।
    कारण : कला लोगों से सीधा संपर्क करती है, तो वह कभी मर नहीं सकती।
    विकल्प
    (A) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
    (B) कथन गलत है और कारण सही है।
    (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    (D) कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

    1. (A)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
    2. (B)कथन गलत है और कारण सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark
  4. IV

    "बदलते वक्त के साथ अब यह कला भी पूरी तरह व्यावसायिकता के रंगों में रंग गई है।" आशय स्पष्ट कीजिए?

    2 marks
  5. V

    कठपुतली को समाज की समस्याओं को उभारने और लोगों को जागरुक बनाने के लिए सशक्त माध्यम माना गया है। अपने विचार तर्क सहित लिखिए?

    2 marks

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2026-27.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली पंक्ति को ध्यान से पढ़ें।

Hint 2

कथन-कारण में देखें कि क्या कारण से कथन का होना समझ आता है।

Hint 3

आशय में बताइए कि प्रदर्शन के स्थान और विषय कैसे बदले।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (I) सही उत्तर (A): गद्यांश कहता है कि कला लोगों से सीधा संपर्क करती है तो कभी मर नहीं सकती; इसी से कठपुतली कला जीवित है।

    1 mark
  2. (II) सही उत्तर (C): कठपुतली लोक संस्कृति दिखाती है, समाज की समस्याएँ उभारती है और साक्षरता व प्रौढ़ शिक्षा के विषय प्रस्तुत करती है। केवल मनोरंजन कहना गलत है।

    1 mark
  3. (III) सही उत्तर (C): भारी भीड़ उमड़ना सही है और उसका कारण कला का लोगों से सीधा संपर्क है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है।

    1 mark
  4. (IV) आशय: समय बदलने पर कठपुतली कला अब केवल लोक-मनोरंजन तक सीमित नहीं रही, उसमें कमाई का भाव आ गया है। अब यह गाँव की चौपाल की जगह संग्रहालयों, कला मेलों और पाँच सितारा होटलों में प्रदर्शित होती है।

    1 mark
  5. आज साक्षरता और प्रौढ़ शिक्षा जैसे विषय भी इसके माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत होते हैं, अर्थात् कला बाज़ार की माँग के अनुसार ढल गई है।

    1 mark
  6. (V) कठपुतली सरल भाषा और दृश्य प्रस्तुति से समाज की जटिल समस्याओं को सहज रूप में सामने रखती है, इसलिए वह सशक्त माध्यम है।

    1 mark
  7. यह कला सीधे आम लोगों से संवाद करती है और पात्रों व कथानक से दर्शकों की भावनाएँ जुड़ती हैं, इससे संदेश जल्दी समझ में आता है और जागरूकता बढ़ती है।

    1 mark

Answer: (I) A; (II) C; (III) C; (IV) कला का बदलते समय के साथ व्यावसायिक हो जाना; (V) सरल, प्रभावी, सीधा संवाद करने वाला माध्यम होने से सशक्त है।

Where the marks are

  • I सही विकल्प A (1 अंक)
  • II सही विकल्प C (1 अंक)
  • III सही विकल्प C (1 अंक)
  • IV कला के व्यावसायिक होने का आशय और स्थान-परिवर्तन का उदाहरण (2 अंक)
  • V दो तर्कपूर्ण बिंदु (2 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.