CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2025-26: question 1
From the official CBSE sample question paper for 2025-26, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
कार्य करने की क्षमता को योग्यता कहते हैं। यह सभी जीवों में किसी न किसी रूप में अवश्य विद्यमान रहती है। यही व्यक्ति की कार्य क्षमता का प्रमाण होती है। विविध शैक्षिक संसाधनों के माध्यम से इसे अर्जित और विस्तारित किया जा सकता है। सामाजिक उत्थान और देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता होती है। इस हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है। शिक्षा व्यक्ति में गुणवत्ता का आधान कर योग्यता का निर्धारण करती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि उसे मजबूत आधार प्रदान करती है। बच्चे में इसके प्रकटीकरण का आभास सर्वप्रथम माता-पिता को होता है। वही उसकी योग्यता को परखकर तदनुरूप उत्तरदायित्व सौंपने के लिए उत्तरदायी होते हैं। इससे कार्य के प्रति निष्ठा जागृत होती है और कार्य सिद्धि अवश्यंभावी हो जाती है अन्यथा असफल होने पर जीवन में अवसाद का प्रवेश होता है, जिससे होने वाली सामाजिक एवं राष्ट्रीय क्षति का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता।
महाराज दशरथ और रानी कैकेयी इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं जहाँ महाराज दशरथ राम को अवध का राज्य देना चाहते हैं, वहीं कैकेयी राम एवं भरत दोनों की योग्यताओं को पहचानती हैं। उन्हें सम्यक ज्ञान था कि भरत में भी अयोध्या का राज्य सँभालने की योग्यता है, किंतु राम अधर्मी राक्षसों का संहार कर संपूर्ण जगत का मंगल कर सकते हैं। इसीलिए दुनिया में होने वाली अपकीर्ति की परवाह न करके भी भरत के लिए अवध का राज्य तथा राम के लिए वनवास की याचना की।
अतः संतान को जन्म देना ही माता-पिता का कर्तव्य नहीं है। योग्य नागरिक बनाकर योग्यतानुसार राष्ट्र-निर्माण में नियोजित करना उससे बड़ा दायित्व है।
(दैनिक जागरण)
- (क)1 mark
व्यक्ति की कार्यक्षमता का प्रमाण होता है –
(i) शक्ति
(ii) योग्यता
(iii) शिक्षा
(iv) कौशल- (i)शक्ति
- (ii)योग्यता
- (iii)शिक्षा
- (iv)कौशल
- (ख)1 mark
उत्कृष्ट शैक्षिक योजना की आवश्यकता क्यों होती है?
(i) संसाधन के विकास हेतु
(ii) शिक्षा के प्रसार हेतु
(iii) व्यक्तित्व निर्माण हेतु
(iv) योग्यता निर्धारण हेतु- (i)संसाधन के विकास हेतु
- (ii)शिक्षा के प्रसार हेतु
- (iii)व्यक्तित्व निर्माण हेतु
- (iv)योग्यता निर्धारण हेतु
- (ग)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन: कैकेयी महाराज दशरथ से अधिक बुद्धिमान थी।
कारण: वह राम और भरत की योग्यताओं को अच्छी तरह जानती थी।
(i) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(ii) कथन और कारण दोनों सही है।
(iii) कथन गलत है और कारण सही है।
(iv) कथन और कारण दोनों गलत है।- (i)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (ii)कथन और कारण दोनों सही है।
- (iii)कथन गलत है और कारण सही है।
- (iv)कथन और कारण दोनों गलत है।
- (घ)2 marks
देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता क्यों होती है?
- (ङ)2 marks
महाराज दशरथ और रानी कैकेयी के उदाहरण से आप क्या समझते हैं?
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2025-26.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्ति देखिए।
Hint 2
(घ) में योग्यता और ईमानदारी से देश को मिलने वाले लाभ सोचिए।
Hint 3
(ङ) में दशरथ और कैकेयी के निर्णयों की तुलना कीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(क) कार्य करने की क्षमता को योग्यता कहते हैं और वही कार्यक्षमता का प्रमाण है। उत्तर: (ii) योग्यता।
- 1 mark
(ख) गद्यांश के अनुसार शिक्षा गुणवत्ता लाकर योग्यता का निर्धारण करती है, इसलिए उत्कृष्ट शैक्षिक योजना योग्यता निर्धारण हेतु चाहिए। उत्तर: (iv)।
- 1 mark
(ग) कैकेयी ने राम और भरत की योग्यताओं को पहचाना, यह कारण सही है; दशरथ से अधिक बुद्धिमान होने का कथन भी पाठ के संदर्भ में स्वीकृत है। उत्तर: (ii) दोनों सही।
- 2 marks
(घ) योग्य नागरिक शिक्षा से अपने कौशल का विकास करते हैं, जिससे सामाजिक उत्थान होता है। ईमानदार नागरिक भ्रष्टाचार से बचकर धन की बचत और कार्य में तेज़ी लाते हैं। देश के प्रति लगाव के कारण वे कर्तव्य निभाते हैं और इससे देश की प्रगति होती है।
- 2 marks
(ङ) इन उदाहरणों से समझ आता है कि माता-पिता को संतान की योग्यता को भावना से नहीं, बुद्धि और विवेक से परखना चाहिए। दशरथ ने मोहवश राम को चुना, जबकि कैकेयी ने क्षमता समझकर ज़िम्मेदारी बाँटी। योग्यता के अनुसार दायित्व देने से कार्य सिद्ध होता है और राष्ट्र का हित होता है।
Answer: (क) ii; (ख) iv; (ग) ii; (घ) योग्य व ईमानदार नागरिक कौशल, धन-बचत और देश-विकास लाते हैं; (ङ) योग्यता को बुद्धि से परखकर उत्तरदायित्व देना चाहिए।
Where the marks are
- (क) सही विकल्प (1 अंक)
- (ख) सही विकल्प (1 अंक)
- (ग) सही विकल्प (1 अंक)
- (घ) कोई दो बिंदु (2 अंक)
- (ङ) कोई दो बिंदु (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2025-26 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: दीप प्रज्ज्वलन आदि संस्क…
- Sample paper 2025-26 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: बाइब…
- 2025 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए: भारतीय चिंतन मे…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.