CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2025-26: question 2
From the official CBSE sample question paper for 2025-26, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
दीप प्रज्ज्वलन आदि संस्कृतियों का अभिन्न अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का हो, दीप प्रज्वलन के बिना आज भी संपन्न नहीं माना जाता। दीपावली और गुरुनानक जयंती, हमारे दो प्रमुख दीप पर्व हैं। जगमगाते आवासीय और कार्य परिसर जनमानस के हर्षोल्लास की अभिव्यक्ति देते हैं, उनमें आशा एवं उत्साह का संचार करते हैं। आवासीय, शैक्षिक, औद्योगिक भवन यहाँ तक कि नाभिकीय संयंत्र का शिलान्यास या किसी भी कोटि की संगोष्ठी का उद्घाटन हम अनिवार्यतः दीया जला कर करते हैं। प्रज्वलित दीप से परिवेश की नकारात्मकता निराकृत होती है, वातावरण शुद्ध होता है, दैविक शक्तियों का आगमन आसान होता है। अधिसंख्य व्यक्ति क्लेश, विवाद और भ्रांतियों से इसलिए त्रस्त हैं, चूंकि उन्हें जीवन के परम उद्देश्य और इसकी अधिप्राप्ति के आवश्यक साधनों और विधियों का ज्ञान नहीं है। उद्देश्य की स्पष्टता से सुसंगत सोच और उसी अनुरूप संगत निर्मित करेंगे तो अभीष्ट की प्राप्ति आवश्यक होगी।
प्रकाश ज्ञान और देवत्व का प्रतीक है। अंधकार कितना भी हो, एक जलते दिये से लुप्त हो जाता। अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाने में दीपक की भूमिका निर्विवाद है। यह दीपक उस सद्बुद्धि और विवेक का है, जो एक ओर व्यक्ति की प्रभु से निकटता स्थापित करता है और दूसरों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आवरण धोखा दे सकता है। बाह्य चमक-दमक और लीपापोती की आतुरता में अंतःकरण की उपेक्षा हो सकती है। अपने मूल दैनिक रूप की पहचानें निखारते रहें, तो जीवन सार्थक हो जाएगा।
– (दैनिक जागरण)
- (क)1 mark
अंधकार को किसके समान बताया गया है?
(i) मूर्खता
(ii) अज्ञान
(iii) क्लेश
(iv) निराशा- (i)मूर्खता
- (ii)अज्ञान
- (iii)क्लेश
- (iv)निराशा
- (ख)1 mark
प्रकाश को देवत्व का प्रतीक क्यों कहा गया है?
(i) प्रकाश फैलाने से
(ii) सद्बुद्धि के प्रसार से
(iii) अंधकार को दूर करने से
(iv) भगवान की आरती करने से- (i)प्रकाश फैलाने से
- (ii)सद्बुद्धि के प्रसार से
- (iii)अंधकार को दूर करने से
- (iv)भगवान की आरती करने से
- (ग)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन: किसी भी संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जला कर होता है।
कारण: दीप प्रज्ज्वलन से वक्ता में आशा और उत्साह का संचार होता है।
(i) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
(ii) कथन और कारण दोनों सही है।
(iii) कथन गलत है और कारण सही है।
(iv) कथन और कारण दोनों गलत है।- (i)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (ii)कथन और कारण दोनों सही है।
- (iii)कथन गलत है और कारण सही है।
- (iv)कथन और कारण दोनों गलत है।
- (घ)2 marks
जीवन की सार्थकता से आप क्या समझते हैं?
- (ङ)2 marks
दीपक की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2025-26.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दूसरे अनुच्छेद की शुरुआत पढ़िए।
Hint 2
(ग) में देखिए कि उत्साह किसमें आता है।
Hint 3
(घ) अंतिम पंक्ति पर ध्यान दीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(क) गद्यांश में 'अंधकार रूपी अज्ञान' कहा गया है। उत्तर: (ii) अज्ञान।
- 1 mark
(ख) प्रकाश फैलाने से वह ज्ञान और देवत्व का प्रतीक है। उत्तर: (i)।
- 1 mark
(ग) संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जलाकर होता है, यह कथन सही है; पर आशा-उत्साह का संचार जनमानस में होता है, वक्ता में नहीं, अतः कारण गलत है। उत्तर: (i)।
- 2 marks
(घ) जीवन की सार्थकता का अर्थ है अंतःकरण को पवित्र रखना और अपने गुणों को निखारना। इसके साथ आवरण से मुक्त रहकर राष्ट्र-विकास में योगदान देना ही जीवन को सार्थक बनाता है।
- 2 marks
(ङ) दीपक ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाता है। वह सद्बुद्धि और विवेक का प्रतीक है, जो व्यक्ति को प्रभु के निकट लाता है और दूसरों को सन्मार्ग की प्रेरणा देता है।
Answer: (क) ii; (ख) i; (ग) i; (घ) पवित्र अंतःकरण व गुणों का विकास करते हुए राष्ट्रहित में योगदान; (ङ) दीपक अज्ञान मिटाकर ज्ञान, सद्बुद्धि और विवेक का प्रतीक है।
Where the marks are
- (क) सही विकल्प (1 अंक)
- (ख) सही विकल्प (1 अंक)
- (ग) सही विकल्प (1 अंक)
- (घ) कोई दो बिंदु (2 अंक)
- (ङ) कोई दो बिंदु (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2025-26 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: कार्य करने की क्षमता को …
- Sample paper 2025-26 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: बाइब…
- 2025 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए: भारतीय चिंतन मे…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.