Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025 (session 2024-25)

CBSE Class 10 Hindi Course B: 2025 board paper, set 4/6/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, as printed: 16 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2025/X/085_Hindi_Course_B.zip (a zip; this paper is the file 4-6-1_Hindi Course B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
क1-2अपठित बोध (unseen passages); each question has subparts (I)-(V)
ख3-6व्यावहारिक व्याकरण; attempt any four of five in each question
ग7-11पाठ्यपुस्तक पर आधारित; Q7 and Q9 are MCQ (5 x 1), Q8 and Q10 attempt any three of four (3 x 2), Q11 attempt any two of three (2 x 3)
घ12-16रचनात्मक लेखन; Q12 attempt any one of three (5 marks); Q13-Q16 have internal choice (OR)

Instructions in brief: All questions are compulsory as printed in the general instructions, but several questions offer internal choice (अथवा) or ask for any given number of subparts (किन्हीं चार / तीन / दो / एक).

Section क

अपठित बोध (unseen passages); each question has subparts (I)-(V)

  1. Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

    पिता हमेशा रूक्ष नहीं होता, सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता क्योंकि वह भीतर से सौम्य प्रकृति का होता है। पिता का प्रेम दिखाई नहीं देता, उसे महसूस किया जा सकता है। बाहर से कठोर दिखाई देने वाला पिता भीतरी स्तर पर अत्यन्त भावुक होता है।

    जिस घर में पिता बच्चों के साथ बातचीत करता है, हँसता-बोलता है, उनके सभी क्रियाकलापों में सहयोग करता है, उसी घर में बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास उचित रूप से हो पाता है। अच्छी और सुसंस्कृत संतान हर माता-पिता की ख़ाहिश होती है। बच्चों के पालन-पोषण में दोनों समान भूमिका निभाते हैं। आज का युग इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, जहाँ माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में घर के साथ दफ़्तर भी सँभालना होता है। ऐसे में केवल माँ के भरोसे घर और बच्चों को छोड़ना सही नहीं है। दोनों के सहयोग से ही घर को सँभाल पाना संभव होता है। पिता का दायित्व आज दफ़्तर की सीमा से निकलकर घर तक आ गया है। बच्चों को सुबह उठाकर स्कूल भेजने से लेकर होमवर्क करवाने तक सभी कार्यों में उसकी समान भागीदारी आज अपेक्षित है। आज नई पीढ़ी के युवा घर में इन ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं।

    वर्तमान समय में पढ़े-लिखे कामकाजी-एकल परिवार में व्यक्ति का जीवन दबाव में ही दिखता है, चाहे वह पढ़ाई का हो, कैरियर का हो अथवा कार्यक्षेत्र में हो। परिवार का खुशनुमा और परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण उस दबाव से बाहर निकलने में सहायक बनता है।

    1. (I)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए।
      ● कथन : पिता सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता।
      ● कारण : बच्चों की गतिविधियों में पिता की सौम्यतापूर्ण भागीदारी और सहयोग रहता है।
      विकल्प :

      1. (A)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
      2. (B)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
      3. (C)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
      4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
      1 mark
    2. (II)

      अच्छी और सुसंस्कृत संतान के लिए अपेक्षित है –

      1. (A)बच्चों के पालन-पोषण में केवल माता की सहभागिता
      2. (B)बच्चों के पालन-पोषण में केवल पिता की सहभागिता
      3. (C)बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता
      4. (D)बच्चों के पालन-पोषण में समाज की सहभागिता
      1 mark
    3. (III)

      आज की युवा पीढ़ी में कौन-सा सकारात्मक परिवर्तन आया है ?

      1. (A)युवा माता-पिता दोनों का कामकाजी होना।
      2. (B)बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना।
      3. (C)एकल परिवारों का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ना।
      4. (D)एकल परिवारों में बच्चों का जल्दी परिपक्व होना।
      1 mark
    4. (IV)

      माता-पिता पर अपनी संतान को लेकर कौन-कौन से दबाव हैं ? इन दबावों से आप अपने माता-पिता को मुक्ति कैसे दिलवा सकते हैं ?

      2 marks
    5. (V)

      पिता की कौन-सी दो विरोधी बातें परिवार को सही दिशा में ले जाती हैं ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) पिता भीतर से सौम्य होता है और बच्चों के साथ हँसता-बोलता व सहयोग करता है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर: (C)।

      1 mark
    2. (II) गद्यांश के अनुसार पालन-पोषण में माता-पिता दोनों समान भूमिका निभाते हैं। उत्तर: (C)।

      1 mark
    3. (III) आज के युवा पिता बच्चों को उठाने से लेकर होमवर्क कराने तक की ज़िम्मेदारी निभाते हैं, यानी माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलता है। उत्तर: (B)।

      1 mark
    4. (IV) माता-पिता पर पढ़ाई, कैरियर और कार्यक्षेत्र की प्रतिस्पर्धा का दबाव रहता है। हम मन लगाकर पढ़ाई करके, घर के कामों में हाथ बँटाकर और अपनी बातें खुलकर साझा करके उन्हें इस दबाव से मुक्ति दिला सकते हैं।

      2 marks
    5. (V) पिता बाहर से कठोर और अनुशासनप्रिय दिखता है, पर भीतर से मृदु, भावुक और कोमल होता है। कठोरता से अनुशासन और कोमलता से स्नेह मिलता है, जो परिवार को सही दिशा देते हैं।

      2 marks

    Answer: (I) C; (II) C; (III) B; (IV) पढ़ाई, कैरियर व कार्यक्षेत्र का दबाव; सहयोग व अच्छे प्रदर्शन से मुक्ति; (V) बाहरी कठोरता और भीतरी कोमलता

    Where the marks are

    • (I) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (II) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (III) सही विकल्प B (1 अंक)
    • (IV) दबाव तथा उपाय (1+1 अंक)
    • (V) कठोरता और कोमलता (1+1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

    हर्बल-ऑर्गेनिक (जैविक) आहार ऐसे आहार होते हैं जो प्राकृतिक रूप से शुद्ध और ताज़ा होते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। परंपरागत व्यंजन, पेय पदार्थ, फल-सब्ज़ियाँ और मसाले ऋतु के अनुसार हमारे भोजन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। परंपरागत और स्वदेशी भोजन एवं पेय पदार्थ पाश्चात्य फास्टफूड एवं रसायन युक्त कोल्ड ड्रिंक्स के शानदार विकल्प हैं। सरकार, व्यापारियों और दुकानदारों को नया कुछ भी नहीं करना है। बस उन्हें पहले से स्थापित भोजनालयों, दुकानों एवं शैक्षणिक संस्थाओं, कम्पनी कार्यालयों की कैंटीनों, मॉल्स तक इनको पहुँचाना है। परंपरागत खाद्य पदार्थों के साथ ऑर्गेनिक खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। ऑर्गेनिक फलों और सब्ज़ियों के ताज़ा जूस, सूप, शेक, दूध, छाछ, लस्सी, शरबत, ठंडाई, हर्बल चाय, जौ, गेहूँ, मक्का या बाजरे की राबड़ी, नींबू की शिकंजी के साथ ऑर्गेनिक फल भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। साधारण ढाबों से लेकर पाँच सितारा होटलों तक शरबत, नारियल पानी, जुवारे का जूस, तरबूज का जूस, सत्तू और छाछ जैसे पेय पदार्थों को उपलब्ध करवाकर इनको उपभोक्ताओं में लोकप्रिय बनाया जा सकता है। पृथक से हर्बल फूड सेंटर बनाकर वहाँ ऑर्गेनिक हरी सब्ज़ियों, दालों एवं मिलेट्स से निर्मित भोजन भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। अंकुरित दालें, अनाज, दही, मखाने, मक्का की घाट को भी लोकप्रिय बनाया जा सकता है। भारतीय स्वदेशी परंपरागत पेय पदार्थ, व्यंजन एवं मिष्ठान्न, बाजार में लोकप्रिय होने से स्वदेशीकरण, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। इस तरह के सेंटरों की मदद से रोज़गार के अवसर तो बढ़ेंगे ही रासायनिक खेती से खराब होते खेतों और मानव स्वास्थ्य को भी बचाया जा सकता है।

    1. (I)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए।
      ● कथन : स्वदेशी, परंपरागत और जैविक खाद्य और पेय पदार्थों की लोकप्रियता से देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
      ● कारण : स्वदेशीकरण किसानों की समृद्धि और देश की आत्मनिर्भरता का आधार है।
      विकल्प :

      1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
      2. (B)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
      3. (C)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
      4. (D)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
      1 mark
    2. (II)

      फास्टफूड एवं रसायन युक्त पेय पदार्थों से बचने के लिए –

      1. (A)स्वदेशी भोजन एवं परंपरागत पेय का उपयोग करारा जवाब है।
      2. (B)हर्बल-ऑर्गेनिक सामान सहजता से उपलब्ध करवाना होगा।
      3. (C)हर्बल-ऑर्गेनिक पेय एवं खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
      4. (D)पाँच सितारा होटलों में ऑर्गेनिक टैग लगा भोजन खाना बेहतर है।
      1 mark
    3. (III)

      परंपरागत भोजन को लोकप्रिय कैसे बनाया जा सकता है ?
      i. उपलब्धता बढ़ाकर
      ii. प्रचार-प्रसार द्वारा
      iii. बिक्री की विशेष व्यवस्था करके
      iv. घर-घर मुफ्त ऑर्गेनिक सामान बाँटकर
      विकल्प :

      1. (A)ii – iii
      2. (B)iii – iv
      3. (C)i – iv
      4. (D)i – iii
      1 mark
    4. (IV)

      आत्मनिर्भर भारत का सपना कैसे पूरा होगा ?

      2 marks
    5. (V)

      हर्बल फूड सेंटर कहाँ-कहाँ लाभदायक होंगे ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) स्वदेशीकरण से किसान समृद्ध होंगे और भारत आत्मनिर्भर बनेगा, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर: (C)।

      1 mark
    2. (II) गद्यांश में स्वदेशी भोजन और परंपरागत पेय को फास्टफूड व रसायन युक्त कोल्ड ड्रिंक का शानदार विकल्प कहा गया है। उत्तर: (A)।

      1 mark
    3. (III) परंपरागत भोजन को उपलब्धता बढ़ाकर (i) और बिक्री की विशेष व्यवस्था करके (iii) लोकप्रिय बनाया जा सकता है। उत्तर: (D) i–iii।

      1 mark
    4. (IV) स्वदेशी परंपरागत पेय, व्यंजन और मिठाइयाँ बाज़ार में लोकप्रिय होंगे तो स्वदेशीकरण बढ़ेगा, किसान समृद्ध होंगे और रोज़गार के अवसर बनेंगे। इससे आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।

      2 marks
    5. (V) हर्बल फूड सेंटर साधारण ढाबों से लेकर पाँच सितारा होटलों, शैक्षणिक संस्थाओं, कंपनी कार्यालयों की कैंटीनों और मॉल्स में लाभदायक होंगे।

      2 marks

    Answer: (I) C; (II) A; (III) D; (IV) स्वदेशी उत्पादों की लोकप्रियता से किसान समृद्ध व रोज़गार वृद्धि; (V) ढाबे, होटल, संस्थान, कैंटीन, मॉल

    Where the marks are

    • (I) C (1 अंक)
    • (II) A (1 अंक)
    • (III) D (1 अंक)
    • (IV) स्वदेशीकरण, समृद्ध किसान, रोज़गार (2 अंक)
    • (V) कम से कम दो-तीन स्थान (2 अंक)

    Open Q2 on its own page

Section ख

व्यावहारिक व्याकरण; attempt any four of five in each question

  1. Q3 · 4 marks · GrammarGrammar

    पदबंध पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4 x 1 = 4

    1. (I)

      मैं रंग-बिरंगे कागजों की तितलियाँ उड़ाता। (पदबंध छाँटकर उसका भेद भी लिखिए।)

      1 mark
    2. (II)

      मैं कह न पाता कि ज़रा बाहर खेल रहा था। (क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए।)

      1 mark
    3. (III)

      दादा की गाड़ी कमाई के रुपए क्यों बरबाद करते हो ? (संज्ञा पदबंध छाँटिए।)

      1 mark
    4. (IV)

      मैदान की सुखद हरियाली खींच ले जाती। (विशेषण पदबंध छाँटिए।)

      1 mark
    5. (V)

      मैं सुबह से शाम तक पतंग उड़ाता रहता। (क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटिए।)

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) पदबंध: 'रंग-बिरंगे कागज़ों की तितलियाँ' – संज्ञा पदबंध (मुख्य शब्द 'तितलियाँ' संज्ञा है)।

      1 mark
    2. (II) क्रिया पदबंध: 'खेल रहा था'।

      1 mark
    3. (III) संज्ञा पदबंध: 'दादा की गाढ़ी कमाई के रुपए'।

      1 mark
    4. (IV) विशेषण पदबंध: 'मैदान की सुखद' (मुख्य शब्द 'सुखद' विशेषण)।

      1 mark
    5. (V) क्रिया-विशेषण पदबंध: 'सुबह से शाम तक'।

      1 mark

    Answer: (I) रंग-बिरंगे कागज़ों की तितलियाँ, संज्ञा पदबंध; (II) खेल रहा था; (III) दादा की गाढ़ी कमाई के रुपए; (IV) मैदान की सुखद; (V) सुबह से शाम तक

    Where the marks are

    • किन्हीं चार का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  2. Q4 · 4 marks · GrammarGrammar

    'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 x 1 = 4

    1. (I)

      मैं यह लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता। (सरल वाक्य में बदलिए।)

      1 mark
    2. (II)

      मेरे भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।)

      1 mark
    3. (III)

      अपराध करने पर भी लताड़ कौन सहे ? (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।)

      1 mark
    4. (IV)

      ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।)

      1 mark
    5. (V)

      कार्तिक मास के आते ही हवा में ठंडक शुरू हो गई। (संयुक्त वाक्य में परिवर्तित कीजिए।)

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) सरल वाक्य: मैं यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता।

      1 mark
    2. (II) मिश्र वाक्य: मेरे जो भाई साहब थे, वे उपदेश की कला में निपुण थे।

      1 mark
    3. (III) सरल वाक्य (एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय है)।

      1 mark
    4. (IV) मिश्र वाक्य ('कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है)।

      1 mark
    5. (V) संयुक्त वाक्य: कार्तिक मास आया और हवा में ठंडक शुरू हो गई।

      1 mark

    Answer: (I) सुनकर वाला सरल वाक्य; (II) जो भाई साहब थे...; (III) सरल; (IV) मिश्र; (V) कार्तिक मास आया और ठंडक शुरू हो गई

    Where the marks are

    • किन्हीं चार का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q4 on its own page

  3. Q5 · 4 marks · GrammarGrammar

    'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 x 1 = 4

    1. (I)

      'गुल्ली-डंडा' सामासिक पद का विग्रह करके भेद भी लिखिए।

      1 mark
    2. (II)

      'आत्मविश्वास' पद समास के किस भेद का उदाहरण है ?

      1 mark
    3. (III)

      'प्रत्येक' पद समास के किस भेद का उदाहरण है और क्यों ?

      1 mark
    4. (IV)

      'तीन भुजाओं का समाहार' विग्रह का समस्त पद बनाकर भेद लिखिए।

      1 mark
    5. (V)

      बहुव्रीहि समास का एक उदाहरण लिखिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) गुल्ली और डंडा – द्वंद्व समास।

      1 mark
    2. (II) आत्मविश्वास (आत्म पर विश्वास) – तत्पुरुष समास।

      1 mark
    3. (III) प्रत्येक – अव्ययीभाव समास, क्योंकि प्रथम पद 'प्रति' अव्यय है और समस्त पद अव्यय की तरह प्रयुक्त होता है।

      1 mark
    4. (IV) तीन भुजाओं का समाहार – त्रिभुज, द्विगु समास।

      1 mark
    5. (V) बहुव्रीहि का उदाहरण: पीतांबर (पीला है अंबर जिसका, अर्थात् विष्णु)।

      1 mark

    Answer: (I) द्वंद्व; (II) तत्पुरुष; (III) अव्ययीभाव; (IV) त्रिभुज, द्विगु; (V) पीतांबर

    Where the marks are

    • किन्हीं चार का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q5 on its own page

  4. Q6 · 4 marks · GrammarGrammar

    मुहावरों पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4 x 1 = 4

    1. (I)

      रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए।
      परीक्षा में प्रथम आने के लिए रात-दिन ________ पड़ती है।

      1 mark
    2. (II)

      भाई साहब के सूक्ति-बाणों से मेरी तो ________ ।

      1 mark
    3. (III)

      'आज मैं बीमार हो जाऊँ, तो तुम्हारे हाथ-पाँव फूल जाएँगे ।' – इस वाक्य से मुहावरा छाँटकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

      1 mark
    4. (IV)

      'चोरी-चोरी आना' अर्थ के लिए मुहावरा लिखिए।

      1 mark
    5. (V)

      'धूल में मिला देना' मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि अर्थ स्पष्ट हो जाए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) परीक्षा में प्रथम आने के लिए रात-दिन आँखें फोड़नी पड़ती हैं।

      1 mark
    2. (II) भाई साहब के सूक्ति-बाणों से मेरी तो हिम्मत टूट जाती थी।

      1 mark
    3. (III) मुहावरा: हाथ-पाँव फूल जाना। प्रयोग: परीक्षा-परिणाम की खबर सुनते ही उसके हाथ-पाँव फूल गए।

      1 mark
    4. (IV) चोरी-चोरी आना – बे पाँव आना (दबे पाँव आना)।

      1 mark
    5. (V) प्रयोग: लापरवाह बेटे ने पिता की सारी इज़्ज़त धूल में मिला दी।

      1 mark

    Answer: (I) आँखें फोड़नी; (II) हिम्मत टूट जाती थी; (III) हाथ-पाँव फूल जाना; (IV) दबे पाँव आना; (V) इज़्ज़त धूल में मिला दी

    Where the marks are

    • किन्हीं चार का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q6 on its own page

Section ग

पाठ्यपुस्तक पर आधारित; Q7 and Q9 are MCQ (5 x 1), Q8 and Q10 attempt any three of four (3 x 2), Q11 attempt any two of three (2 x 3)

  1. Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए : 5 x 1 = 5

    ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफ़ी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है। इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है। इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है। बच्चे अभी छोटे हैं। उनके खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है। वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं। और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है। लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती है। वे कभी किसी चीज़ को गिराकर तोड़ देते हैं। कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्ज़ा गालिब को सताने लगते हैं। इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है। उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है। खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं।

    1. (I)

      लेखक पहले कहाँ रहता था और अब कहाँ रहने लगा है ?

      1. (A)बंबई (मुंबई)-ग्वालियर
      2. (B)वर्सोवा – ग्वालियर
      3. (C)बंबई – वर्सोवा
      4. (D)ग्वालियर – बंबई
      1 mark
    2. (II)

      लेखक जब वर्सोवा रहने आया तो वहाँ स्थिति कैसी थी ?

      1. (A)प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था।
      2. (B)आधुनिक सुविधाओं से भरपूर वातावरण था।
      3. (C)हवा-पानी की पर्याप्त सुविधा थी।
      4. (D)अड़ोस-पड़ोस बहुत अच्छा था।
      1 mark
    3. (III)

      कबूतरों की उदासी का कारण था

      1. (A)वे अपने बच्चों को खाना नहीं दे पाते थे।
      2. (B)घर में अंदर जाने के रास्ते बंद हो गए थे।
      3. (C)बच्चे जाली के पीछे रह गए थे।
      4. (D)बच्चे जाली से बाहर आना चाह रहे थे।
      1 mark
    4. (IV)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
      ● कथन : लेखक की पत्नी ने कबूतरों के घोंसले का स्थान बदल दिया।
      ● कारण : वे घर के अंदर घुसकर टेबल-पुस्तकें आदि गंदी कर देते थे।

      1. (A)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
      2. (B)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
      3. (C)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
      4. (D)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
      1 mark
    5. (V)

      गद्यांश के आधार पर बढ़ते शहरीकरण का क्या दुष्परिणाम निकला ?

      1. (A)पर्यावरण दूषित हो गया।
      2. (B)जीवन फ्लैटों में सिमट गया।
      3. (C)जीव-जंतु घर से बेघर हो गए।
      4. (D)समुद्र किनारे घनी आबादी बस गई।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) लेखक पहले ग्वालियर में रहता था और अब बंबई (वर्सोवा) में रहता है। उत्तर: (D)।

      1 mark
    2. (II) तब वहाँ दूर तक जंगल, पेड़ और परिंदे थे, अर्थात् प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था। उत्तर: (A)।

      1 mark
    3. (III) जाली और बंद खिड़की से कबूतरों के घर में जाने के रास्ते बंद हो गए, इसलिए वे उदास थे। उत्तर: (B)।

      1 mark
    4. (IV) पत्नी ने कबूतरों की रोज़ की परेशानी से तंग आकर जगह बदली, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर: (D)।

      1 mark
    5. (V) शहरीकरण से परिंदे-चरिंदे बेघर हो गए। उत्तर: (C)।

      1 mark

    Answer: (I) D; (II) A; (III) B; (IV) D; (V) C

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5 अंक)

    Open Q7 on its own page

  2. Q8 · 6 marks · Case-basedCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

    गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : 3 x 2 = 6

    1. (I)

      'बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने ?' 'बड़े भाई साहब' कहानी के इस कथन के माध्यम से क्या सीख मिलती है ?

      2 marks
    2. (II)

      धर्मतल्ले पर क्या घटना घटित हुई ? 'डायरी का पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए।

      2 marks
    3. (III)

      'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर रूढ़ियों के विषय में अपने विचार स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    4. (IV)

      'झेन की देन' प्रसंग से लेखक किस तथ्य को उजागर करना चाहता है ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) जैसे नींव कमज़ोर होने पर मकान टिकता नहीं, वैसे ही बचपन में कठिन परिश्रम से मज़बूत आधार न बने तो जीवन स्थिर नहीं होता। शिक्षा की नींव जितनी पक्की होगी, भविष्य उतना ही उन्नत होगा।

      2 marks
    2. (II) धर्मतल्ले पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जुलूस टूट गया। कुछ स्त्रियाँ मोड़ पर बैठ गईं, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर लाल बाज़ार भेज दिया, जबकि कुछ विमल प्रतिभा के नेतृत्व में आगे बढ़ गईं।

      2 marks
    3. (III) जब रूढ़ियाँ बंधन बन जाएँ, विकास का मार्ग रोकें और बोझ बन जाएँ, तब उनका टूटना ही बेहतर है। तताँरा-वामीरो की कथा दिखाती है कि कठोर परंपरा ने दो प्रेमियों की बलि ली।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन के उत्तर ऊपर दिए गए हैं; चौथा (IV): ध्यान का महत्त्व, वर्तमान में जीना।

    Where the marks are

    • प्रत्येक उत्तर के दो बिंदु, 2 अंक (किन्हीं तीन के 6 अंक)
    • (IV) जीवन में ध्यान के महत्त्व को स्थापित करना (2 अंक)

    Open Q8 on its own page

  3. Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा

    निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनिए : 5 x 1 = 5

    कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो
    अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
    साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
    फिर भी बढ़ते क़दम को न रुकने दिया
    कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
    सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
    मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो
    अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो...

    1. (I)

      'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' – पंक्ति में हिमालय किसका प्रतीक है ?

      1. (A)भारत माता के मुकुट का
      2. (B)उत्तर में स्थित पर्वत-शृंखला का
      3. (C)देश की आन-बान और शान का
      4. (D)देश के प्राकृतिक सौंदर्य का
      1 mark
    2. (II)

      'साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई' – पंक्ति के संदर्भ में सैनिकों की इस स्थिति का कारण है –

      1. (A)मार्ग की थकावट और निद्रा
      2. (B)ऊँची-ऊँची पर्वत-चोटियाँ
      3. (C)युद्ध में घायल होना
      4. (D)विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियाँ
      1 mark
    3. (III)

      निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
      ● कथन : सामने के खतरों के समक्ष साँसें रुकती थीं फिर भी दुश्मन से मुकाबला करने के लिए कदम बढ़ते ही जाते थे।
      ● कारण : देश की स्वतंत्रता-सुरक्षा सैनिक के लिए सर्वोपरि थी।
      विकल्प :

      1. (A)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
      2. (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
      3. (C)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
      4. (D)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
      1 mark
    4. (IV)

      शहीद होने वाले सैनिक को किस बात का गर्व है ?

      1. (A)देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का
      2. (B)आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का
      3. (C)देश की सीमा पर बलिदान देने का
      4. (D)शत्रु को देश में न आने देने का
      1 mark
    5. (V)

      'कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो' – पंक्ति के संदर्भ में 'फ़िदा' शब्द का अर्थ है –

      1. (A)भेंट देना
      2. (B)मोहित होना
      3. (C)लुटाना
      4. (D)बलिदान करना
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) हिमालय देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। उत्तर: (C)।

      1 mark
    2. (II) ऊँचे पर्वतों की बर्फीली, विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण साँस थमती और नब्ज़ जमती है। उत्तर: (D)।

      1 mark
    3. (III) खतरों के बीच भी कदम बढ़ते रहे क्योंकि देश की रक्षा सर्वोपरि थी; कारण सही व्याख्या है। उत्तर: (A)।

      1 mark
    4. (IV) सैनिक को आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का गर्व है। उत्तर: (B)।

      1 mark
    5. (V) 'फ़िदा' का अर्थ बलिदान करना है। उत्तर: (D)।

      1 mark

    Answer: (I) C; (II) D; (III) A; (IV) B; (V) D

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5 अंक)

    Open Q9 on its own page

  4. Q10 · 6 marks · Case-basedCompetency-basedकबीर – साखी

    काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : 3 x 2 = 6

    1. (I)

      'कबीर' की साखियों में कौन-कौन से जीवन-मूल्य उभरते हैं ?

      2 marks
    2. (II)

      बादलों से पर्वत के छिप जाने पर कवि की कल्पना, 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    3. (III)

      'मनुष्यता' कविता में कवि लोगों से किस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा करता है ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।

      2 marks
    4. (IV)

      'दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
      एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद'
      'तोप' कविता से उद्धृत इन पंक्तियों का प्रतीकार्थ स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) कबीर की साखियों में प्रेम, विनम्रता, त्याग, करुणा, समता और सहयोग जैसे जीवन-मूल्य उभरते हैं। वे सच्चे ज्ञान, मीठी वाणी और जाति-पाँति के बजाय गुण को महत्त्व देते हैं।

      2 marks
    2. (II) बादलों के पंख लगाकर पर्वत उड़ गया, विशाल पर्वत, झरने और वृक्ष गायब हो गए, केवल झरनों की आवाज़ सुनाई देती है। मूसलाधार वर्षा ऐसी लगती है मानो आसमान धरती पर टूट पड़ा हो।

      2 marks
    3. (III) कवि अपेक्षा करता है कि हम उदारता, परोपकार, परस्पर सहयोग और एकता का व्यवहार रखें। जो मनुष्य दूसरों के लिए जीता-मरता है, वही सच्चा मनुष्य है।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन के उत्तर ऊपर दिए गए हैं; चौथा (IV): तोप सत्ता की निरंकुशता का प्रतीक है, अत्याचारी का अंत निश्चित है।

    Where the marks are

    • प्रत्येक उत्तर 2 अंक (किन्हीं तीन के 6 अंक)
    • (IV) तोप निरंकुश शक्ति का प्रतीक, अत्याचार का अंत निश्चित (2 अंक)

    Open Q10 on its own page

  5. Q11 · 6 marks · Long answerCompetency-basedमिथिलेश्वर – हरिहर काका

    'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए : 2 x 3 = 6

    1. (I)

      'हरिहर काका' कहानी में ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को अपने जाल में फँसाने के लिए क्या प्रयास किया ? आजकल बुजुर्गों के साथ साइबर अपराध होते हैं, आप उनसे बचने के लिए उन्हें क्या सुझाव देंगे ?

      3 marks
    2. (II)

      'रिश्तों की बुनियाद प्रेम है ।' 'टोपी शुक्ला' पाठ से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

      3 marks
    3. (III)

      'खेलकूद बच्चों को अनुशासित, सक्रिय और मिलनसार बनाता है ।' – इस कथन पर अपने विचार 'सपनों के से दिन' पाठ से उदाहरण देते हुए लिखिए।

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (I) महंत ने परिवार के दुर्व्यवहार से नाराज़ हरिहर काका को मोहमाया के बंधन से दूर रहने की सलाह दी। अपने हिस्से की ज़मीन ठाकुरजी के नाम लिखने पर कीर्ति, यश और सुख-सुविधाओं का वादा किया, और धर्म की बातों से मोक्ष का लालच दिया।

      2 marks
    2. (I) सुझाव: अनजान कॉल, OTP, लिंक या लालच पर भरोसा न करें; बैंक विवरण किसी को न बताएँ; शंका होने पर परिवार से पूछें या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

      1 mark
    3. (II) टोपी और इफ़्फ़न भिन्न धर्मों के होकर भी गहरे दोस्त थे। इफ़्फ़न की दादी से टोपी का उम्र के अंतर के बावजूद गहरा प्रेम था, और आर्थिक-सामाजिक अंतर के बाद भी बूढ़ी कौशल्यारानी से उसका लगाव रहा, जो प्रेम की बुनियाद दिखाता है।

      3 marks

    Answer: किन्हीं दो के उत्तर ऊपर दिए गए हैं; (III) खेलकूद से अनुशासन व मेलजोल, जैसे भिन्न भाषा-भाषी बच्चों का साथ खेलना।

    Where the marks are

    • (I) महंत के प्रयास (2 अंक) और सुझाव (1 अंक)
    • (II) प्रेम पर आधारित रिश्तों के उदाहरण (3 अंक)
    • (III) खेल से अनुशासन और मिलनसारी का उदाहरण (3 अंक)

    Open Q11 on its own page

Section घ

रचनात्मक लेखन; Q12 attempt any one of three (5 marks); Q13-Q16 have internal choice (OR)

  1. Answer one of these 3 alternatives.

    Q12(I) · 5 marks · WritingWriting

    कंप्यूटर युग
    संकेत बिंदु – • कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग • कंप्यूटर के विविध क्षेत्र • कंप्यूटर क्रांति

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) — शीर्षक: कंप्यूटर युग

      आज का युग कंप्यूटर का युग है। घर, दफ़्तर, विद्यालय और बाज़ार, हर जगह इसका उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। पहले जो काम घंटों में होते थे, वे अब पल भर में हो जाते हैं। इसी कारण यह मनुष्य का अनिवार्य साथी बन गया है।

      कंप्यूटर के क्षेत्र विविध हैं। शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई और ई-पुस्तकें, चिकित्सा में जाँच और ऑपरेशन, बैंकिंग में लेन-देन, रेलवे-हवाई यात्रा में टिकट आरक्षण, अंतरिक्ष अनुसंधान, मनोरंजन और उद्योग, सभी इससे लाभान्वित हैं।

      इसने सचमुच एक क्रांति ला दी है। इंटरनेट से दुनिया की दूरियाँ मिट गईं, सूचनाएँ पलभर में मिलती हैं और कार्यक्षमता तथा शुद्धता बढ़ी है। फिर भी अधिक उपयोग से आँखों, स्वास्थ्य और साइबर अपराध की समस्याएँ बढ़ी हैं, अतः संतुलित उपयोग ही उचित है। कंप्यूटर वरदान है, यदि हम इसे समझदारी से अपनाएँ।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) — शुद्ध वर्तनी, सरल और सुसंगत वाक्य, लगभग 120 शब्द।

      1 mark
    3. प्रस्तुति (1 अंक) — शीर्षक सहित, भूमिका-विस्तार-उपसंहार के क्रम में, संकेत-बिंदुओं के अनुसार अनुच्छेद।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद 'कंप्यूटर युग'

    Where the marks are

    • तीनों संकेत-बिंदुओं पर सार्थक विषय-वस्तु (3 अंक)
    • शुद्ध और प्रभावी भाषा (1 अंक)
    • शीर्षक और क्रमबद्ध प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q12(I) on its own page

    OR

    Q12(II) · 5 marks · WritingWriting

    जीवन का सच्चा सुख संतोष में...
    संकेत बिंदु – • संतोष का महत्त्व • इच्छा नियंत्रण • सुखी जीवन का आधार

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) — शीर्षक: जीवन का सच्चा सुख संतोष में

      संतोष वह भाव है जिसमें मनुष्य जो कुछ पास है, उसी में प्रसन्न रहता है। कहा गया है, 'जब आवै संतोष धन, सब धन धूरि समान'। संतोषी व्यक्ति चिंता, ईर्ष्या और होड़ से मुक्त रहता है, इसलिए उसका मन शांत रहता है।

      इच्छाओं का कोई अंत नहीं होता। एक पूरी होती है तो दूसरी जन्म लेती है। यदि इन पर नियंत्रण न हो तो मनुष्य लोभ में पड़कर अनुचित मार्ग अपनाता है और सदा अशांत रहता है। आवश्यकता और लालसा में अंतर समझकर इच्छाओं को सीमित करना ही समझदारी है।

      संतोष ही सुखी जीवन का आधार है। धन-वैभव होने पर भी असंतुष्ट व्यक्ति दुखी रहता है, जबकि संतुष्ट व्यक्ति साधारण साधनों में भी आनंदित रहता है। इसका अर्थ परिश्रम छोड़ना नहीं, बल्कि परिणाम को सहजता से स्वीकारना है।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) — शुद्ध, सरल, प्रवाहपूर्ण भाषा; लगभग 120 शब्द।

      1 mark
    3. प्रस्तुति (1 अंक) — शीर्षक और क्रमबद्ध अनुच्छेद, संकेत-बिंदुओं का क्रम।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद 'जीवन का सच्चा सुख संतोष में'

    Where the marks are

    • संतोष का महत्त्व, इच्छा-नियंत्रण, सुखी जीवन का आधार (3 अंक)
    • शुद्ध भाषा (1 अंक)
    • शीर्षक व प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q12(II) on its own page

    OR

    Q12(III) · 5 marks · WritingWriting

    किसी खेल का आँखों देखा वर्णन ...
    संकेत बिंदु – • खेल का चरमोत्कर्ष • लोगों में उत्साह • अंतिम चरण में पासा पलटा

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) — शीर्षक: क्रिकेट मैच का आँखों देखा वर्णन

      कल हमारे नगर के स्टेडियम में फाइनल मैच था। दर्शकों से मैदान खचाखच भरा था। खेल अपने चरमोत्कर्ष पर था; अंतिम तीन ओवरों में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे और दोनों टीमों की साँसें थमी हुई थीं।

      हर चौके-छक्के पर दर्शक तालियाँ बजाते, झंडे लहराते और नारे लगाते थे। लोगों में गज़ब का उत्साह था। हर गेंद के साथ धड़कनें तेज़ हो जाती थीं।

      अंतिम चरण में पासा पलट गया। अंतिम ओवर में तेज़ गेंदबाज़ ने लगातार दो विकेट लेकर बल्लेबाज़ों को जकड़ लिया और हमारी टीम केवल दो रन से जीत गई। पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। वह दृश्य मैं कभी नहीं भूलूँगा।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) — वर्णनात्मक, जीवंत और शुद्ध भाषा; लगभग 120 शब्द।

      1 mark
    3. प्रस्तुति (1 अंक) — शीर्षक सहित, आरंभ-मध्य-अंत के क्रम में।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का आँखों देखा वर्णन

    Where the marks are

    • चरमोत्कर्ष, उत्साह, अंतिम चरण में पासा पलटना (3 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q12(III) on its own page

  2. Answer one of these 2 alternatives.

    Q13(I) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए :
    आप दसवीं कक्षा के नीहार/निहारिका हैं। विद्यालय में फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)

      सेवा में,
      प्रधानाचार्या महोदया,
      xyz विद्यालय, नई दिल्ली।

      दिनांक: 10 मार्च 2025

      विषय: विद्यालय में फुटबॉल प्रशिक्षक की व्यवस्था हेतु।

      महोदया,
      ...

      आपका आज्ञाकारी शिष्य/आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
      नीहार/निहारिका, कक्षा दसवीं

      1 mark
    2. विषय-वस्तु (3 अंक)

      सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में फुटबॉल खेलने के इच्छुक विद्यार्थी बहुत हैं, किंतु कोई प्रशिक्षक न होने से वे सही तकनीक नहीं सीख पाते। इस कारण हम अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

      प्रशिक्षक के होने से हमारी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और टीम-भावना का विकास होगा तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकेंगे। विद्यालय का नाम भी रोशन होगा।

      अतः आपसे प्रार्थना है कि शीघ्र किसी योग्य फुटबॉल प्रशिक्षक की नियुक्ति करवाने की कृपा करें। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे।

      3 marks
    3. भाषा (1 अंक) — विनम्र, शुद्ध और औपचारिक भाषा; लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: प्रधानाचार्या को फुटबॉल प्रशिक्षक की व्यवस्था हेतु औपचारिक पत्र

    Where the marks are

    • प्राप्तकर्ता, विषय, संबोधन, अभिवादन/समाप्ति की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • आवश्यकता, लाभ और अनुरोध (3 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q13(I) on its own page

    OR

    Q13(II) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    आप निकिता/निकेत हैं। पैरा ओलंपिक में प्रथम स्वर्ण पदक पाने वाले पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के बारे में प्रकाशित 'फीचर' की कॉपी मँगाने हेतु दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के प्रबंधक को पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)

      सेवा में,
      प्रबंधक महोदय,
      दैनिक xyz हिन्दी समाचार-पत्र, नई दिल्ली।

      दिनांक: 10 मार्च 2025

      विषय: 'फीचर' की प्रति मँगवाने हेतु।

      महोदय,
      ...

      भवदीय,
      निकिता/निकेत, पता व संपर्क

      1 mark
    2. विषय-वस्तु (3 अंक)

      आपके समाचार-पत्र के रविवारीय अंक में पैरा ओलंपिक के प्रथम स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के जीवन-संघर्ष पर एक प्रेरक फीचर छपा था। मैं उसे समय पर नहीं पढ़ सका/सकी।

      यह फीचर मेरे लिए और मेरे सहपाठियों के लिए प्रेरणादायक है, अतः मैं उसकी प्रति चाहता/चाहती हूँ। कृपया अंक की प्रति डाक से भिजवाएँ और मूल्य बता दें, मैं तुरंत भुगतान कर दूँगा/दूँगी।

      आपकी सहायता के लिए आभारी रहूँगा/रहूँगी।

      3 marks
    3. भाषा (1 अंक) — शुद्ध, शिष्ट भाषा; लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: प्रबंधक को फीचर की प्रति मँगवाने हेतु औपचारिक पत्र

    Where the marks are

    • औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • फीचर का विवरण, कारण और अनुरोध (3 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q13(II) on its own page

  3. Answer one of these 2 alternatives.

    Q14(I) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए :
    आप अपने विद्यालय की विद्यार्थी परिषद के सचिव विभू/विभा हैं। आपके विद्यालय में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालीय 'संगीत प्रस्तुति' का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूलों को जानकारी देने के लिए सूचना तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (2 अंक)

      सूचना
      xyz विद्यालय, नई दिल्ली
      10 मार्च 2025

      अंतरविद्यालयी संगीत प्रस्तुति

      साझी कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे विद्यालय में 25 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से विद्यालय सभागार में अंतरविद्यालयी संगीत प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी गायन या वादन में भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम दो टीमें होंगी और प्रत्येक को पाँच मिनट मिलेंगे। नाम 20 मार्च तक भेजें।

      2 marks
    2. प्रस्तुति (1 अंक) — सूचना शब्द, विद्यालय का नाम, दिनांक, शीर्षक सही स्थान पर; अंत में नाम-पदनाम: विभू/विभा, सचिव, विद्यार्थी परिषद।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) — संक्षिप्त, शुद्ध और स्पष्ट; लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: अंतरविद्यालयी संगीत प्रस्तुति की सूचना (लगभग 60 शब्द)

    Where the marks are

    • तिथि, समय, स्थान, नियम आदि विषय-वस्तु (2 अंक)
    • सूचना का प्रारूप (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q14(I) on its own page

    OR

    Q14(II) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    आप अ.ब.स. सोसायटी के सचिव विभू/विभा हैं। आपकी मोहल्ला समिति, वृक्षारोपण का आयोजन कर रही है जिसमें सभी मोहल्लावासियों की भागीदारी अपेक्षित है अतः इसके लिए सूचना तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (2 अंक)

      सूचना
      अ.ब.स. सोसायटी
      10 जुलाई 2025

      वृक्षारोपण कार्यक्रम

      सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि मोहल्ला समिति द्वारा रविवार, 20 जुलाई को प्रातः 7 बजे सोसायटी के पार्क में वृक्षारोपण किया जाएगा। पौधे समिति उपलब्ध कराएगी। पर्यावरण की रक्षा हेतु सभी परिवारजन भाग लें और अपने साथ खुरपी या पानी का बर्तन लाएँ।

      2 marks
    2. प्रस्तुति (1 अंक) — सूचना शब्द, संस्था का नाम, दिनांक, शीर्षक; अंत में विभू/विभा, सचिव।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) — सरल, शुद्ध, संक्षिप्त; लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: वृक्षारोपण कार्यक्रम की सूचना (लगभग 60 शब्द)

    Where the marks are

    • तिथि, समय, स्थान, अपील आदि विषय-वस्तु (2 अंक)
    • प्रारूप (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q14(II) on its own page

  4. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(I) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए :
    आपके विद्यालय के विद्यार्थियों ने 'पड़ोस के बच्चों' के साथ मिलकर कुछ फूलों के गमले तैयार किए हैं, जिन्हें बेचकर बच्चों के लिए पुस्तकें एवं खेल-खिलौनों की व्यवस्था की जाएगी। गमलों की बिक्री के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (1 अंक) — गमलों की जानकारी, बिक्री का उद्देश्य, स्थान, समय व संपर्क।

      1 mark
    2. प्रस्तुति (1 अंक) — आकर्षक शीर्षक, चौखटे में, संपर्क विवरण नीचे।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) — आकर्षक, संक्षिप्त, शुद्ध।

      फूलों के गमले, खुशियों का सहारा!

      xyz विद्यालय के विद्यार्थियों और पड़ोस के बच्चों के बनाए सुंदर फूलों के गमले खरीदिए। अपने घर को हरा-भरा बनाइए और ज़रूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तकें व खिलौने जुटाने में हाथ बँटाइए।

      स्थान: विद्यालय प्रांगण | समय: प्रातः 10 से सायं 4 बजे | संपर्क: 98xxxxxx10

      1 mark

    Answer: गमलों की बिक्री का लगभग 40 शब्दों का विज्ञापन

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q15(I) on its own page

    OR

    Q15(II) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    डिजिटली ठगी के बढ़ते अपराधों से जनसाधारण को सावधान रहने हेतु अ.ब.स. संस्थान द्वारा जनहित में जारी एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (1 अंक) — डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय (OTP, लिंक, कॉल) और सहायता नंबर।

      1 mark
    2. प्रस्तुति (1 अंक) — बड़ा शीर्षक, संस्था का नाम, चौखटा।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) — प्रभावी नारा, संक्षिप्त, शुद्ध।

      सावधान! डिजिटल ठगी से बचें!

      किसी को अपना OTP, पिन या पासवर्ड न बताएँ। अनजान लिंक पर क्लिक न करें और लालच भरे संदेशों पर विश्वास न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

      जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।
      — अ.ब.स. संस्थान

      1 mark

    Answer: डिजिटल ठगी से सावधानी का लगभग 40 शब्दों का विज्ञापन

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q15(II) on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(I) · 5 marks · WritingWriting

    “आसमान में उड़ती पतंगें... ! स्वतंत्रता दिवस का उत्सव भरा वातावरण, बच्चों की खिलखिलाहट, देशभक्ति से सराबोर... ” इन वाक्यों से प्रारंभ हुई लघु-कथा को 100 शब्दों में पूरा कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक)

      आसमान में उड़ती पतंगें... ! स्वतंत्रता दिवस का उत्सव भरा वातावरण, बच्चों की खिलखिलाहट, देशभक्ति से सराबोर... छत पर बारह साल का रोहन अपनी तिरंगी पतंग उड़ा रहा था। तभी उसने देखा कि सामने की गली में एक पतंग की कटी डोर से एक नन्हा पक्षी उलझकर तड़प रहा है।

      रोहन ने पतंग छोड़ी और दौड़कर नीचे गया। उसने सावधानी से डोर काटकर पक्षी को छुड़ाया, पानी पिलाया और पशु-चिकित्सालय ले गया। इलाज के बाद पक्षी उड़ने लायक हो गया।

      शाम को जब रोहन ने उसे आसमान में छोड़ा तो वह खुले आकाश में उड़ चला। रोहन को लगा कि सच्ची स्वतंत्रता सभी जीवों के जीने के अधिकार का सम्मान करना है।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) — शुद्ध, प्रवाहपूर्ण भाषा; लगभग 100 शब्द।

      1 mark
    3. प्रभाव (1 अंक) — रोचक कथानक और संदेशपूर्ण अंत।

      1 mark

    Answer: दिए गए आरंभ से संदेशपूर्ण लघुकथा (लगभग 100 शब्द)

    Where the marks are

    • कथानक की संगति और विकास (3 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रभावी अंत/संदेश (1 अंक)

    Open Q16(I) on its own page

    OR

    Q16(II) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण अपने क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. औपचारिकताएँ (1 अंक)

      प्रेषक: ...@gmail.com
      प्रति: swasthya.adhikari@gov.in
      विषय: डेंगू व चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों पर चिंता व कार्रवाई हेतु

      महोदय,
      ...
      भवदीय,
      नाम, पता

      1 mark
    2. विषय-वस्तु (2 अंक)

      बरसात में हमारे क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है। परिणामस्वरूप डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों की संख्या बढ़ रही है और अस्पतालों में भीड़ है।

      आपसे अनुरोध है कि क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराएँ, नालियों की सफ़ाई करवाएँ, जाँच-शिविर लगवाएँ और जागरूकता अभियान चलाएँ। शीघ्र कार्रवाई की आशा है।

      2 marks
    3. प्रस्तुति (1 अंक) — ई-मेल का सही क्रम: प्रति, विषय, संबोधन, अंत में नाम।

      1 mark
    4. भाषा (1 अंक) — शुद्ध, विनम्र, संक्षिप्त; लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: स्वास्थ्य अधिकारी को डेंगू-चिकनगुनिया पर चिंता व्यक्त करता ई-मेल (लगभग 80 शब्द)

    Where the marks are

    • ई-मेल की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • समस्या और माँग की विषय-वस्तु (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(II) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.