CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/6/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनिए : 5 x 1 = 5
कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते क़दम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो...
- (I)1 mark
'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' – पंक्ति में हिमालय किसका प्रतीक है ?
- (A)भारत माता के मुकुट का
- (B)उत्तर में स्थित पर्वत-शृंखला का
- (C)देश की आन-बान और शान का
- (D)देश के प्राकृतिक सौंदर्य का
- (II)1 mark
'साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई' – पंक्ति के संदर्भ में सैनिकों की इस स्थिति का कारण है –
- (A)मार्ग की थकावट और निद्रा
- (B)ऊँची-ऊँची पर्वत-चोटियाँ
- (C)युद्ध में घायल होना
- (D)विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियाँ
- (III)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
● कथन : सामने के खतरों के समक्ष साँसें रुकती थीं फिर भी दुश्मन से मुकाबला करने के लिए कदम बढ़ते ही जाते थे।
● कारण : देश की स्वतंत्रता-सुरक्षा सैनिक के लिए सर्वोपरि थी।
विकल्प :- (A)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
- (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (C)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- (D)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (IV)1 mark
शहीद होने वाले सैनिक को किस बात का गर्व है ?
- (A)देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का
- (B)आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का
- (C)देश की सीमा पर बलिदान देने का
- (D)शत्रु को देश में न आने देने का
- (V)1 mark
'कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो' – पंक्ति के संदर्भ में 'फ़िदा' शब्द का अर्थ है –
- (A)भेंट देना
- (B)मोहित होना
- (C)लुटाना
- (D)बलिदान करना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
हिमालय का सर झुकना सम्मान से जुड़ा है।
Hint 2
साँस थमना और नब्ज़ जमना ठंड का संकेत है।
Hint 3
'फ़िदा' का भाव जान न्योछावर करना है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(I) हिमालय देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(II) ऊँचे पर्वतों की बर्फीली, विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण साँस थमती और नब्ज़ जमती है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(III) खतरों के बीच भी कदम बढ़ते रहे क्योंकि देश की रक्षा सर्वोपरि थी; कारण सही व्याख्या है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(IV) सैनिक को आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का गर्व है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(V) 'फ़िदा' का अर्थ बलिदान करना है। उत्तर: (D)।
Answer: (I) C; (II) D; (III) A; (IV) B; (V) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: कैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from कैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q12 · 6 marksकाव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- 2024 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q12 · 6 marksपद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2×3…
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए- साँस थमती गई, नब्ज़ ज़मत…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.