CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/6/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
पिता हमेशा रूक्ष नहीं होता, सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता क्योंकि वह भीतर से सौम्य प्रकृति का होता है। पिता का प्रेम दिखाई नहीं देता, उसे महसूस किया जा सकता है। बाहर से कठोर दिखाई देने वाला पिता भीतरी स्तर पर अत्यन्त भावुक होता है।
जिस घर में पिता बच्चों के साथ बातचीत करता है, हँसता-बोलता है, उनके सभी क्रियाकलापों में सहयोग करता है, उसी घर में बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास उचित रूप से हो पाता है। अच्छी और सुसंस्कृत संतान हर माता-पिता की ख़ाहिश होती है। बच्चों के पालन-पोषण में दोनों समान भूमिका निभाते हैं। आज का युग इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, जहाँ माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में घर के साथ दफ़्तर भी सँभालना होता है। ऐसे में केवल माँ के भरोसे घर और बच्चों को छोड़ना सही नहीं है। दोनों के सहयोग से ही घर को सँभाल पाना संभव होता है। पिता का दायित्व आज दफ़्तर की सीमा से निकलकर घर तक आ गया है। बच्चों को सुबह उठाकर स्कूल भेजने से लेकर होमवर्क करवाने तक सभी कार्यों में उसकी समान भागीदारी आज अपेक्षित है। आज नई पीढ़ी के युवा घर में इन ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं।
वर्तमान समय में पढ़े-लिखे कामकाजी-एकल परिवार में व्यक्ति का जीवन दबाव में ही दिखता है, चाहे वह पढ़ाई का हो, कैरियर का हो अथवा कार्यक्षेत्र में हो। परिवार का खुशनुमा और परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण उस दबाव से बाहर निकलने में सहायक बनता है।
- (I)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए।
● कथन : पिता सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता।
● कारण : बच्चों की गतिविधियों में पिता की सौम्यतापूर्ण भागीदारी और सहयोग रहता है।
विकल्प :- (A)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
- (B)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (II)1 mark
अच्छी और सुसंस्कृत संतान के लिए अपेक्षित है –
- (A)बच्चों के पालन-पोषण में केवल माता की सहभागिता
- (B)बच्चों के पालन-पोषण में केवल पिता की सहभागिता
- (C)बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता
- (D)बच्चों के पालन-पोषण में समाज की सहभागिता
- (III)1 mark
आज की युवा पीढ़ी में कौन-सा सकारात्मक परिवर्तन आया है ?
- (A)युवा माता-पिता दोनों का कामकाजी होना।
- (B)बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना।
- (C)एकल परिवारों का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ना।
- (D)एकल परिवारों में बच्चों का जल्दी परिपक्व होना।
- (IV)2 marks
माता-पिता पर अपनी संतान को लेकर कौन-कौन से दबाव हैं ? इन दबावों से आप अपने माता-पिता को मुक्ति कैसे दिलवा सकते हैं ?
- (V)2 marks
पिता की कौन-सी दो विरोधी बातें परिवार को सही दिशा में ले जाती हैं ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में पिता के स्वभाव वाले अंश को फिर पढ़िए।
Hint 2
(IV) दबाव तीसरे अनुच्छेद में दिए हैं; उपाय अपने व्यवहार से सोचिए।
Hint 3
(V) बाहर से कैसा दिखता है और भीतर से कैसा होता है, इन दोनों को लिखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(I) पिता भीतर से सौम्य होता है और बच्चों के साथ हँसता-बोलता व सहयोग करता है, इसलिए कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(II) गद्यांश के अनुसार पालन-पोषण में माता-पिता दोनों समान भूमिका निभाते हैं। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(III) आज के युवा पिता बच्चों को उठाने से लेकर होमवर्क कराने तक की ज़िम्मेदारी निभाते हैं, यानी माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलता है। उत्तर: (B)।
- 2 marks
(IV) माता-पिता पर पढ़ाई, कैरियर और कार्यक्षेत्र की प्रतिस्पर्धा का दबाव रहता है। हम मन लगाकर पढ़ाई करके, घर के कामों में हाथ बँटाकर और अपनी बातें खुलकर साझा करके उन्हें इस दबाव से मुक्ति दिला सकते हैं।
- 2 marks
(V) पिता बाहर से कठोर और अनुशासनप्रिय दिखता है, पर भीतर से मृदु, भावुक और कोमल होता है। कठोरता से अनुशासन और कोमलता से स्नेह मिलता है, जो परिवार को सही दिशा देते हैं।
Answer: (I) C; (II) C; (III) B; (IV) पढ़ाई, कैरियर व कार्यक्षेत्र का दबाव; सहयोग व अच्छे प्रदर्शन से मुक्ति; (V) बाहरी कठोरता और भीतरी कोमलता
Where the marks are
- (I) सही विकल्प C (1 अंक)
- (II) सही विकल्प C (1 अंक)
- (III) सही विकल्प B (1 अंक)
- (IV) दबाव तथा उपाय (1+1 अंक)
- (V) कठोरता और कोमलता (1+1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : हर्बल-ऑर्गेनिक (जैविक) आहार ऐसे आहार होते हैं जो…
- 2025 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए : 5 x 1 = 5 ग्वालिय…
- Sample paper 2024-25 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए- मदालसा भी पकड़ी गई…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.