Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/3/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/3/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

अपने हेडमास्टर साहब को ही देखो । एम.ए. हैं कि नहीं और यहाँ के एम.ए. नहीं, ऑक्सफोर्ड के । एक हजार रुपए पाते हैं; लेकिन उनके घर का इंतजाम कौन करता है ? उनकी बूढ़ी माँ । हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई । पहले ख़ुद घर का इंतजाम करते थे । खर्च पूरा न पड़ता था । कर्जदार रहते थे । जब से उनकी माताजी ने प्रबंध अपने हाथों में लिया है, जैसे घर में लक्ष्मी आ गई है । तो भाईजान, यह गरूर दिल से निकाल डालो कि तुम मेरे समीप आ गए हो और अब स्वतंत्र हो । मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे । अगर तुम यों न मानोगे तो मैं (थप्पड़ दिखाकर) इसका प्रयोग भी कर सकता हूँ । मैं जानता हूँ, तुम्हें मेरी बातें ज़हर लग रही हैं ।.....

  1. (i)

    हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का उदाहरण यहाँ किस उद्देश्य से दिया गया है ?

    1. (A)हेडमास्टर साहब और उनकी माताजी का संबंध बताने के लिए
    2. (B)छोटे भाई को जीवन में अनुभव का महत्त्व बताने के लिए
    3. (C)छोटे भाई के जीवन में अपना प्रभुत्व जमाने के लिए
    4. (D)हेडमास्टर साहब का खर्चीला स्वभाव दर्शाने के लिए
    1 mark
  2. (ii)

    'हेडमास्टर साहब की डिग्री यहाँ बेकार हो गई' – कथन में 'यहाँ' से क्या अभिप्राय है ?

    1. (A)स्कूल के प्रबंधन में
    2. (B)घर के प्रबंधन में
    3. (C)समय के प्रबंधन में
    4. (D)कर्जदारों के प्रबंधन में
    1 mark
  3. (iii)

    'एम.ए. हैं कि नहीं, और यहाँ के नहीं, ऑक्सफोर्ड के' – इस कथन में किस बात पर कटाक्ष किया गया है ?

    1. (A)हेडमास्टर साहब के विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने पर
    2. (B)हेडमास्टर साहब के बहुत अधिक शिक्षित होने पर
    3. (C)भारतीय शिक्षण संस्थानों से अधिक विदेशी संस्थानों को महत्त्व देने पर
    4. (D)शिक्षित भारतीयों से अधिक शिक्षित विदेशी लोगों को महत्त्व देने पर
    1 mark
  4. (iv)

    गद्यांश से बड़े भाई साहब के चरित्र के विषय में क्या पता चलता है ?

    1. (A)वे उपदेश देने की कला में निपुण थे
    2. (B)वे छोटे भाई पर बल का प्रयोग करते थे
    3. (C)वे छोटे भाई पर अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहते थे
    4. (D)वे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों के प्रति सचेत थे
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
    कथन : मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे।
    कारण : छोटे भाई की देखभाल करना, बड़े भाई की ज़िम्मेदारी है।
    विकल्प :

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में माताजी के प्रबंध का परिणाम देखिए।

Hint 2

'यहाँ' का संदर्भ पिछले वाक्य के घर के इंतज़ाम से जोड़िए।

Hint 3

बड़े भाई की चेतावनी में अधिकार और कर्तव्य दोनों खोजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) माँ के प्रबंध से घर में लक्ष्मी आई, यह उदाहरण छोटे भाई को अनुभव का महत्त्व बताने के लिए है। उत्तर: (B)।

    1 mark
  2. (ii) डिग्री घर के इंतज़ाम में बेकार हुई, अतः 'यहाँ' = घर का प्रबंधन। उत्तर: (B)।

    1 mark
  3. (iii) कटाक्ष भारतीय संस्थानों की अपेक्षा विदेशी संस्थानों को अधिक महत्त्व देने पर है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  4. (iv) वे अपने अधिकार (थप्पड़ दिखाना) और कर्तव्य (देखरेख) दोनों के प्रति सचेत हैं। उत्तर: (D)।

    1 mark
  5. (v) कथन और कारण दोनों सही हैं; बड़े भाई की ज़िम्मेदारी के कारण ही वह ऐसा कहता है। उत्तर: (C)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) C

Where the marks are

  • (i) B (1)
  • (ii) B (1)
  • (iii) C (1)
  • (iv) D (1)
  • (v) C (1)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.