CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/2/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।
इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।
बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-सँदेस पठाए।
ऊधौ भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।
अब अपनै मन फेर पाइहैं, चलत जु हुते चुराए।
ते क्यौं अनीति करैं आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।
राज धरम तौ यहै 'सूर', जो प्रजा न जाहिं सताए ॥
- (i)1 mark
प्रस्तुत पद में 'राजनीति' का प्रयोग हुआ है :
- (A)चतुराई के अर्थ में
- (B)अच्छे कर्मों के उदाहरण में
- (C)कर्तव्यपालन के अर्थ में
- (D)कृष्ण की प्रशंसा के संदर्भ में
- (ii)1 mark
गोपियों के द्वारा 'मधुकर' किसे कहा जा रहा है ?
- (A)कृष्ण को
- (B)भ्रमर को
- (C)उद्धव को
- (D)हरि को
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : गोपियाँ पहले के लोगों को भला कह रही हैं।
कारण : वे लोग इधर-उधर डोलते-दौड़ते रहते थे।
विकल्प :- (A)कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।
- (B)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- (iv)1 mark
इस पद में गोपियों ने श्रीकृष्ण पर कौन-कौन से आक्षेप लगाए हैं ?
I. उन्होंने राजनीति सीख ली है।
II. पहले से ही चतुर थे, अब तो बड़े-बड़े ग्रंथ भी पढ़ लिए।
III. योग-संदेश भेजने का अर्थ है कि उनकी चालाकी और बढ़ गई है।
विकल्प :- (A)I और II दोनों
- (B)I और III दोनों
- (C)I, II और III तीनों
- (D)II और III दोनों
- (v)1 mark
'राजधर्म' क्या है ?
- (A)स्वयं अन्याय करना
- (B)दूसरों के अन्याय को रोकना
- (C)प्रजा को न सताना
- (D)गोपियों को योग-संदेश भिजवाना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गोपियों के व्यंग्य के लहजे को ध्यान में रखिए।
Hint 2
'मधुकर' का संबोधन किसके लिए है, यह देखिए कि कृष्ण का संदेश कौन लाया था।
Hint 3
अंतिम पंक्ति में 'राज धरम तौ यहै' के बाद क्या लिखा है, देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) यहाँ 'राजनीति' चतुराई के अर्थ में है, क्योंकि गोपियाँ कृष्ण पर चालाकी का व्यंग्य करती हैं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) 'मधुकर' का संबोधन कृष्ण के संदेशवाहक उद्धव के लिए है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iii) कथन सही है, क्योंकि गोपियाँ कहती हैं 'ऊधौ भले लोग आगे के'। कारण ग़लत है, क्योंकि वे भले इसलिए थे कि दूसरों के हित के लिए दौड़ते थे, यों ही इधर-उधर नहीं। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iv) गोपियों ने तीनों आक्षेप लगाए: राजनीति सीखना, पहले से चतुर होना और ग्रंथ पढ़ना, योग-संदेश से चालाकी बढ़ना। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) पद की अंतिम पंक्ति के अनुसार राजधर्म है प्रजा को न सताना। उत्तर (C)।
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) B; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: सूरदास – पद (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from सूरदास – पद
- 2025 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 …
- 2025 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए : 5…
- Sample paper 2024-25 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : ऊध…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.