Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/5/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5

हरि हैं राजनीति पढ़ि आए ।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए ।
इक अति चतुर हुते पहिलें ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए ।
बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-संदेस पढ़ाए ।
उधौ भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए ।
अब अपनै मन फेर पाई हैं, चलत जो हुते चुराए ।
ते क्यौं अनीति करैं आपुन, जे और अनीति छुड़ाए ।
राज धरम तौ यहै 'सूर', जो प्रजा न जाहिं सताए ।

  1. (क)

    गोपियों द्वारा कृष्ण को राजनीतिज्ञ क्यों कहा गया ?

    1. (A)अपनों का अच्छे से ख्याल रखने के कारण
    2. (B)प्रेम में छल-कपटपूर्ण व्यवहार करने के कारण
    3. (C)कृष्ण के राजनीति संबंधी गहन ज्ञान के कारण
    4. (D)कृष्ण के एक आदर्श राजा होने के कारण
    1 mark
  2. (ख)

    'इक अति चतुर ...... ' पंक्ति के माध्यम से गोपियों द्वारा श्रीकृष्ण की/पर ______ किया गया है ।
    रिक्त स्थान की पूर्ति उचित विकल्प द्वारा कीजिए :

    1. (A)कटाक्ष
    2. (B)उपहास
    3. (C)प्रशंसा
    4. (D)निंदा
    1 mark
  3. (ग)

    काव्यांश में 'मधुकर' के माध्यम से किसकी ओर संकेत किया गया है ?

    1. (A)भौंरे की ओर
    2. (B)उद्धव की ओर
    3. (C)कृष्ण की ओर
    4. (D)योग की ओर
    1 mark
  4. (घ)

    गोपियों को छलपूर्ण क्या प्रतीत होता है ?

    1. (A)उद्धव का कृष्ण के प्रति प्रेम
    2. (B)कृष्ण का राजनीति में प्रवेश
    3. (C)उद्धव और कृष्ण की मित्रता
    4. (D)कृष्ण का उनके प्रति व्यवहार
    1 mark
  5. (ङ)

    कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
    कथन : गोपियाँ उद्धव से व्यंग्यपूर्ण बातें करती हैं ।
    कारण : उद्धव के प्रति मित्रवत एवं आत्मवत भाव के कारण गोपियों की ये सहज अभिव्यक्ति है ।

    1. (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
    3. (C)कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गोपियाँ कृष्ण से किस बात पर नाराज हैं, यह सोचिए।

Hint 2

'मधुकर' का प्रयोग प्रसंग में किसके लिए है?

Hint 3

(ङ) में गोपियों के व्यंग्य का असली कारण खोजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) गोपियों के अनुसार कृष्ण ने प्रेम में छल-कपट किया, इसलिए उन्हें राजनीतिज्ञ कहा। उत्तर: (B)।

    1 mark
  2. (ख) 'इक अति चतुर' पंक्ति कृष्ण पर व्यंग्य यानी कटाक्ष है। उत्तर: (A)।

    1 mark
  3. (ग) 'मधुकर' शब्द उद्धव की ओर संकेत करता है। उत्तर: (B)।

    1 mark
  4. (घ) गोपियों को कृष्ण का उनके प्रति व्यवहार छलपूर्ण लगता है। उत्तर: (D)।

    1 mark
  5. (ङ) कथन सही है, परंतु गोपियों के व्यंग्य का कारण कृष्ण से मिला धोखा और विरह की पीड़ा है, उद्धव के प्रति मित्रभाव नहीं। इसलिए कारण सही व्याख्या नहीं है। उत्तर: (D)।

    1 mark

Answer: (क) B; (ख) A; (ग) B; (घ) D; (ङ) D

Where the marks are

  • (क) B (1 अंक)
  • (ख) A (1 अंक)
  • (ग) B (1 अंक)
  • (घ) D (1 अंक)
  • (ङ) D (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.