Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/6/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/6/1, section C, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए : 5 × 1 = 5

हमारैं हरि हारिल की लकरी ।
मन क्रम बचन नंद-नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी ।
जागत सोवत स्वप्न दिवस-निसि, कान्ह-कान्ह जक री ।
सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यौं करुई ककरी
सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए, देखी सुनी न करी
यह तौ 'सूर' तिनहिं लै सौंपौ, जिनके मन चकरी ।।

  1. (क)

    गोपियों के अनुसार उद्धव द्वारा किन लोगों को योग की शिक्षा दी जानी चाहिए ?

    1. (A)जिनके मन में कृष्ण के प्रति भक्ति हो
    2. (B)जो योग के बारे में जानना चाहते हों
    3. (C)जो भक्ति मार्ग को हृदय से अपनाना चाहते हों
    4. (D)जिनका मन कृष्ण के प्रति स्थिर न हो
    1 mark
  2. (ख)

    'हारिल' और 'हारिल की लकड़ी' किनके प्रतीक हैं ?

    1. (A)कृष्ण – कृष्ण
    2. (B)कृष्ण – गोपियाँ
    3. (C)गोपियाँ – कृष्ण
    4. (D)कृष्ण – उद्धव
    1 mark
  3. (ग)

    पद्यांश में व्याधि किसे बताया गया है ?

    1. (A)कृष्ण के मित्र उद्धव को
    2. (B)उद्धव के बताए योग को
    3. (C)कटुक स्वाद वाली ककड़ी को
    4. (D)कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को
    1 mark
  4. (घ)

    दिए गए कथनों में से काव्यांश के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए :

    1. (A)गोपियाँ दिन-रात कृष्ण के नाम का जप करती रहती हैं।
    2. (B)गोपियाँ उद्धव को भी योग त्यागने की सलाह देती हैं।
    3. (C)गोपियाँ उद्धव को भी भक्ति मार्ग अपनाने को कहती हैं।
    4. (D)गोपियाँ कृष्ण से प्रेम करके बहुत पछता रही हैं।
    1 mark
  5. (ङ)

    कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन : गोपियाँ कृष्ण के प्रति अपने अगाध प्रेम के कारण भ्रमित थीं।
    कारण : प्रेम और विश्वास की गहराई से व्यक्ति में सूझ-बूझ की कमी हो जाती है।

    1. (A)कथन गलत है किंतु कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'जिनके मन चकरी' का भाव सोचिए।

Hint 2

हारिल पक्षी लकड़ी को कभी नहीं छोड़ता; यह किसकी दृढ़ता है?

Hint 3

गोपियाँ उद्धव का योग स्वीकारती हैं या ठुकराती हैं?

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) 'जिनके मन चकरी' अर्थात् जिनका मन अस्थिर है, उन्हें योग दिया जाए। उत्तर: (D)।

    1 mark
  2. (ख) हारिल पक्षी गोपियों का और उसकी लकड़ी कृष्ण का प्रतीक है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (ग) गोपियाँ उद्धव के लाए योग को व्याधि (रोग) कहती हैं। उत्तर: (B)।

    1 mark
  4. (घ) 'जागत सोवत स्वप्न दिवस-निसि, कान्ह-कान्ह जक री' से स्पष्ट है कि वे दिन-रात कृष्ण का नाम जपती हैं। उत्तर: (A)।

    1 mark
  5. (ङ) गोपियाँ भ्रमित नहीं, दृढ़ थीं, इसलिए कथन और कारण दोनों गलत हैं। उत्तर: (B)।

    1 mark

Answer: (क) D; (ख) C; (ग) B; (घ) A; (ङ) B

Where the marks are

  • (क) D (1 अंक)
  • (ख) C (1 अंक)
  • (ग) B (1 अंक)
  • (घ) A (1 अंक)
  • (ङ) B (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.