CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/3/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्पों का चयन करके लिखिए : 5×1=5
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए,
विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए।
घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी,
अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी।
तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।
- (i)1 mark
मनुष्य की वास्तविक सफलता क्या है ?
- (A)सिर्फ स्वयं का उत्थान
- (B)सिर्फ समाज का उत्थान
- (C)स्वयं के साथ समाज का उत्थान
- (D)साथ चलने वालों का उत्थान
- (ii)1 mark
इच्छित मार्ग की ओर कैसे बढ़ना चाहिए ?
- (A)तेज़ी के साथ
- (B)शांति के साथ
- (C)खुशी के साथ
- (D)गर्व के साथ
- (iii)1 mark
जीवन-पथ पर आगे बढ़ते हुए किस बात का ध्यान रखना चाहिए ?
- (A)हर तरह के लोगों के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ना।
- (B)स्वयं से अधिक दूसरों के सामर्थ्य पर भरोसा करना।
- (C)पथ में सिर्फ समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेना।
- (D)भिन्न विचार रखने वालों से दूर रहने का प्रयास करना।
- (iv)1 mark
'मानव जीवन की सार्थकता स्वयं के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने में है' – यह भाव किस पंक्ति में है ?
- (A)घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी
- (B)अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी
- (C)तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे
- (D)वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र का विकास करना चाहिए।
कारण : सम्मिलित प्रयास से हुआ विकास अस्थाई प्रकृति का होता है।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
काव्यांश की पहली पंक्ति में 'सहर्ष' शब्द का अर्थ सोचिए।
Hint 2
'तारता हुआ तरे' का भाव दूसरों को साथ ले चलना है।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि सम्मिलित प्रयास का परिणाम स्थायी है या अस्थायी।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कवि के अनुसार स्वयं के साथ समाज का उत्थान ही वास्तविक सफलता है। अतः (C)।
- 1 mark
(ii) 'सहर्ष खेलते हुए' अर्थात खुशी के साथ। अतः (C)।
- 1 mark
(iii) 'घटे न हेलमेल, बढ़े न भिन्नता' से हर तरह के लोगों के साथ मिल-जुलकर चलना भाव है। अतः (A)।
- 1 mark
(iv) 'तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे' में खुद तरने के साथ दूसरों को तारने का भाव है। अतः (C)।
- 1 mark
(v) कथन सही है, किंतु कारण गलत है क्योंकि सम्मिलित प्रयास से विकास स्थायी होता है, इसलिए कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। अतः (D)।
Answer: (i) C; (ii) C; (iii) A; (iv) C; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: मैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
- Sample paper 2024-25 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए- चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खे…
- 2026 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q10 · 6 marksनिर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों मे…
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q10 · 6 marksकाव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए :…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.