Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2026, set 3/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/2/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

उन्होंने अपने अकेले के बल-बूते और हौसले से अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश (विषयवार) के अधूरे काम को आगे बढ़ाना शुरू किया जो अपनी तरह का पहला और अकेला शब्दकोश था। इसने उन्हें यश और प्रतिष्ठा तो बहुत दी, पर अर्थ नहीं और शायद गिरती आर्थिक स्थिति ने ही उनके व्यक्तित्व के सारे सकारात्मक पहलुओं को निचोड़ना शुरू कर दिया। सिकुड़ती आर्थिक स्थिति के कारण और अधिक विस्फारित उनका अहं उन्हें इस बात तक की अनुमति नहीं देता था कि वे कम-से-कम अपने बच्चों को तो अपनी आर्थिक विवशताओं का भागीदार बनाएँ। नवाबी आदतें, अधूरी महत्वाकांक्षाएँ, हमेशा शीर्ष पर रहने के बाद हाशिए पर सरकते चले जाने की यातना क्रोध बनकर हमेशा माँ को कँपाती-थरथराती रहती थीं। अपनों के हाथों विश्वासघात की जाने कैसी गहरी चोटें होंगी वे जिन्होंने आँख मूँदकर सबका विश्वास करने वाले पिता को बाद के दिनों में इतना शक्की बना दिया कि जब-तब हम लोग भी उसकी चपेट में आते ही रहते।

  1. (i)

    मन्नू भंडारी के पिता की गिरती आर्थिक स्थिति का उन पर क्या प्रभाव पड़ा ? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
    I. अधिक क्रोधी हो गए।
    II. व्यक्तित्व के सकारात्मक पहलू बढ़ गए।
    III. अहंकार में वृद्धि हो गई।
    विकल्प :

    1. (A)केवल I और II सही हैं।
    2. (B)केवल I और III सही हैं।
    3. (C)केवल I सही है।
    4. (D)I, II और III तीनों सही हैं।
    1 mark
  2. (ii)

    गद्यांश के आधार पर पहले पिता की आर्थिक स्थिति कैसी थी ?

    1. (A)प्रतिष्ठित किंतु संकुचित आर्थिक स्थिति।
    2. (B)अस्थिर और अनिश्चितता से भरी हुई।
    3. (C)भविष्य के लिए उम्मीदों से भरी।
    4. (D)सम्पन्न और सम्मानजनक स्थिति।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : विषयवार अंग्रेज़ी-हिंदी के शब्दकोश-निर्माण में पिता को प्रतिष्ठा बहुत मिली पर अर्थ प्राप्ति नहीं हुई।
    कारण : वे शब्दकोश का काम भली-भाँति नहीं कर पा रहे थे।
    विकल्प :

    1. (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    3. (C)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    1 mark
  4. (iv)

    मन्नू भंडारी के पिता शक्की स्वभाव के क्यों हो गए ?

    1. (A)गिरती हुई आर्थिक स्थिति के कारण
    2. (B)मन्नू भंडारी के कॉलेज से शिकायत आने के कारण
    3. (C)अपने विश्वासपात्रों से मिले विश्वासघात को झेलने के कारण
    4. (D)हाशिए पर चले जाने के अपमान-बोध के कारण
    1 mark
  5. (v)

    उपर्युक्त गद्यांश में मन्नू भंडारी ने अपने पिताजी के विषय में कौन-कौन सी बातें साझा की हैं ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
    I. पिता अपने बच्चों को आर्थिक संकट के बारे में बताते थे।
    II. पिताजी आँख मूँदकर सब पर विश्वास कर लेते थे।
    III. पिता के भीतर नवाबी आदतें थीं और वे सदा शीर्ष पर रहना पसंद करते थे।
    IV. पिता के संदेही स्वभाव का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ता था।
    विकल्प :

    1. (A)I, II और III सही हैं।
    2. (B)I, III और IV सही हैं।
    3. (C)I, II और IV सही हैं।
    4. (D)II, III और IV सही हैं।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक कथन को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाएँ।

Hint 2

(v) में I को गद्यांश की 'भागीदार नहीं बनाएँ' पंक्ति से जाँचें।

Hint 3

'विश्वासघात की चोटें' वाला वाक्य (iv) का आधार है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) आर्थिक स्थिति गिरने पर पिता का क्रोध और अहं बढ़ा, जबकि सकारात्मक पहलू निचुड़ने लगे। इसलिए केवल I और III सही हैं: (B)।

    1 mark
  2. (ii) शब्दकोश के काम से पहले वे शीर्ष पर थे, नवाबी आदतों वाले थे। उनकी स्थिति संपन्न और सम्मानजनक थी: (D)।

    1 mark
  3. (iii) शब्दकोश से यश बहुत मिला, पर धन नहीं, इसलिए कथन सही है। कारण ग़लत है क्योंकि काम अनूठा और सफल था: (C)।

    1 mark
  4. (iv) अपनों से मिले विश्वासघात की गहरी चोटों ने उन्हें शक्की बनाया: (C)।

    1 mark
  5. (v) कथन II, III और IV पाठ से मेल खाते हैं। I ग़लत है क्योंकि पिता बच्चों को आर्थिक विवशता नहीं बताते थे: (D)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) C; (v) D

Where the marks are

  • (i) B (1 अंक)
  • (ii) D (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) C (1 अंक)
  • (v) D (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.