CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/4/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5
उस समय तक हमारे परिवार में लड़की के विवाह के लिए अनिवार्य योग्यता थी – उम्र में सोलह वर्ष और शिक्षा में मैट्रिक। सन् '44 में सुशीला ने यह योग्यता प्राप्त की और शादी करके कोलकाता चली गई। दोनों बड़े भाई भी आगे पढ़ाई के लिए बाहर चले गए। इन लोगों की छत्र-छाया के हटते ही पहली बार मुझे नए सिरे से अपने वजूद का एहसास हुआ। लड़कियों को जिस उम्र में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सुघड़ गृहिणी और कुशल पाक-शास्त्री बनने के नुस्खे जुटाए जाते थे, पिताजी का आग्रह रहता था कि मैं रसोई से दूर ही रहूँ। रसोई को वे भटियारखाना कहते थे और उनके हिसाब से वहाँ रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्टी में झोंकना था।
- (i)1 mark
लड़की की वैवाहिक योग्यता से सिद्ध होता है, उस परिवार की –
- (A)स्वतंत्र विचारधारा
- (B)परंपरावादी मान्यता
- (C)पाश्चात्य विचारधारा
- (D)अत्याधुनिक सोच
- (ii)1 mark
उस समय लेखिका के परिवार में लड़की के विवाह के लिए अनिवार्य योग्यता क्या थी ?
- (A)उम्र में सोलह वर्ष और शिक्षा में मैट्रिक
- (B)उम्र में बारह वर्ष और शिक्षा में मैट्रिक
- (C)उम्र में सोलह वर्ष और शिक्षा में बारहवीं
- (D)उम्र में अठारह वर्ष और शिक्षा में मैट्रिक
- (iii)1 mark
लेखिका को रसोई से दूर रखने के पीछे, लेखिका के पिता का क्या उद्देश्य था ?
- (A)उसे घरेलू कामों से दूर रखना
- (B)उसकी क्षमता और प्रतिभा को विकसित करना
- (C)अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखना
- (D)स्वयं पाक-कला के महत्त्व से अपरिचित रहना
- (iv)1 mark
बड़े बहन-भाई के परिवार से जाने के बाद क्या हुआ ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
(I) परिवार में लेखिका का महत्त्व बढ़ गया।
(II) पिताजी का ध्यान पहली बार लेखिका पर केंद्रित हुआ।
(III) लेखिका को अपने अस्तित्व का बोध हुआ।
(IV) लेखिका को पाक-शास्त्र पढ़ाया जाने लगा।- (A)विकल्प (I) और (II) सही हैं।
- (B)विकल्प (I), (II) और (III) सही हैं।
- (C)विकल्प (II) और (III) सही हैं।
- (D)केवल विकल्प (IV) सही है।
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :
कथन : लेखिका के पिता रसोई को भटियारखाना कहते थे।
कारण : उनके हिसाब से वहाँ रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्टी में झोंकना था।- (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्ति ध्यान से पढ़िए।
Hint 2
पिता के आग्रह का कारण 'क्षमता और प्रतिभा' शब्दों में है।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) विवाह की निश्चित आयु-शिक्षा शर्त परिवार की परंपरावादी मान्यता दर्शाती है। उत्तर: (B)
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार योग्यता उम्र में सोलह वर्ष और शिक्षा में मैट्रिक थी। उत्तर: (A)
- 1 mark
(iii) पिता रसोई में क्षमता-प्रतिभा झोंकना नहीं चाहते थे, इसलिए उद्देश्य उसकी प्रतिभा को विकसित करना था। उत्तर: (B)
- 1 mark
(iv) भाई-बहन के जाने पर लेखिका को अपने वजूद का एहसास हुआ और पिता का ध्यान उस पर गया। उत्तर: (C)
- 1 mark
(v) पिता रसोई को भटियारखाना कहते थे और कारण उसकी व्याख्या करता है। उत्तर: (C)
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) B; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : आज़ाद हिंद फ़ौज…
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q8 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q11 · 6 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.