CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
चलते ही मैं दो-एक बार उनके कोप से बच गई थी। एक बार कॉलेज से प्रिंसिपल का पत्र आया कि पिता जी आकर मिलें और बताएँ कि मेरी गतिविधियों के कारण मेरे खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाई क्यों न की जाए? पत्र पढ़ते ही पिता जी आग-बबूला। "यह लड़की मुझे कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं रखेगी... पता नहीं क्या-क्या सुनना पड़ेगा वहाँ जाकर ! चार बच्चे पहले भी पढ़े, किसी ने ये दिन नहीं दिखाया।" गुस्से से भन्नाते हुए ही वे गए थे। लौटकर क्या कहर बरपा होगा, इसका अनुमान था, सो मैं पड़ोस की एक मित्र के यहाँ जाकर बैठ गई। माँ को कह दिया कि लौटकर बहुत कुछ गुबार निकल जाए, तब बुलाना। लेकिन जब माँ ने आकर कहा कि वे तो खुश ही हैं, चली चल, तो विश्वास नहीं हुआ। गई तो सही, लेकिन डरते-डरते। "सारे कॉलेज की लड़कियों पर इतना रौब है तेरा... सारा कॉलेज तुम तीन लड़कियों के इशारे पर चल रहा है ? प्रिंसिपल बहुत परेशान थी और बार-बार आग्रह कर रही थी कि मैं तुझे घर बिठा लूँ, क्योंकि वे लोग किसी तरह डरा-धमकाकर, डाँट-डपटकर लड़कियों को क्लासों में भेजते हैं और अगर तुम लोग एक इशारा कर दो कि क्लास छोड़कर बाहर आ जाओ तो सारी लड़कियाँ निकलकर मैदान में जमा होकर नारे लगाने लगती हैं। तुम लोगों के मारे कॉलेज चलाना मुश्किल हो गया है उन लोगों के लिए ।" कहाँ तो जाते समय पिता जी मुँह दिखाने से घबरा रहे थे और कहाँ बड़े गर्व से कहकर आए कि यह तो पूरे देश की पुकार है... इस पर कोई कैसे रोक लगा सकता है भला ?
- (i)1 mark
कॉलेज से प्रिंसिपल का पत्र आने पर लेखिका के पिता के क्रोध का कारण था :
- (a)प्रिंसिपल के सम्मुख जाना और उनकी बातें सुनना
- (b)लेखिका के कारण प्रिंसिपल के सामने लज्जित होने की आशंका
- (c)लेखिका को कॉलेज से निष्कासित किए जाने की आशंका
- (d)लेखिका के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की आशंका
- (ii)1 mark
लेखिका पड़ोस की मित्र के यहाँ जाकर क्यों बैठ गई ?
- (a)मित्र के साथ गपशप करने के लिए
- (b)परीक्षा की तैयारी करने के लिए
- (c)कॉलेज का कार्य पूरा करने के लिए
- (d)पिता के कोप से बचने के लिए
- (iii)1 mark
'गुबार निकल जाए, तब बुलाना' — पंक्ति का अर्थ है :
- (a)हवा शांत होने पर बुलाना
- (b)पिता जी के चले जाने पर बुलाना
- (c)क्रोध शांत होने पर बुलाना
- (d)मन प्रसन्न होने पर बुलाना
- (iv)1 mark
कॉलेज से लौटने पर लेखिका के पिता की प्रसन्नता का कारण था :
- (a)कॉलेज की लड़कियों पर पुत्री का बढ़ता प्रभाव
- (b)कॉलेज में पुत्री का किसी के नियंत्रण में न होना
- (c)कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा पुत्री को क्षमा कर दिया जाना
- (d)कॉलेज में पुत्री द्वारा नए कीर्तिमान स्थापित करना
- (v)1 mark
'यह तो पूरे देश की पुकार है... इस पर कोई कैसे रोक लगा सकता है भला ?' — गद्यांश की यह पंक्ति संकेत करती है :
- (a)देश की तत्कालीन आर्थिक परिस्थितियों को
- (b)देश की तत्कालीन सांस्कृतिक परिस्थितियों को
- (c)देश की तत्कालीन राजनैतिक परिस्थितियों को
- (d)देश की तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों को
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पिता जी के शुरुआती शब्द 'मुँह दिखाने लायक नहीं रखेगी' पढ़िए।
Hint 2
'गुबार' का अर्थ मन का भरा हुआ क्रोध है।
Hint 3
'पूरे देश की पुकार' किस आंदोलन के समय की बात है, सोचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पिता जी को डर था कि लेखिका के कारण उन्हें प्रिंसिपल के सामने मुँह दिखाने में लज्जित होना पड़ेगा। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) लौटकर पिता के कहर का अनुमान था, इसलिए वह उनके कोप से बचने को मित्र के यहाँ जा बैठी। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iii) गुबार निकलना यानी क्रोध शांत होना; तब बुलाना। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iv) प्रिंसिपल ने बताया कि लड़कियों पर लेखिका का इतना रौब है, यही पिता की प्रसन्नता का कारण था। उत्तर (a)।
- 1 mark
(v) 'पूरे देश की पुकार' स्वतंत्रता आंदोलन की ओर संकेत है: राजनैतिक परिस्थितियाँ। उत्तर (c)।
Answer: (i) b; (ii) d; (iii) c; (iv) a; (v) c
Where the marks are
- (i) विकल्प (b) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (d) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (a) (1 अंक)
- (v) विकल्प (c) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : आज़ाद हिंद फ़ौज…
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : यों खेलने को हम…
- 2026 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.