Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/4/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/4/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : 5 × 1 = 5

गिरि का गौरव गाकर झर-झर
मद में नस-नस उत्तेजित कर
मोती की लड़ियों-से सुंदर
झरते हैं झाग भरे निर्झर!

गिरिवर के उर से उठ-उठकर
उच्चाकांक्षाओं से तरुवर
हैं झाँक रहे नीरव-नभ पर
अनिमेष, अटल, कुछ चिंतापर।

  1. (i)

    'अनिमेष' का अर्थ नहीं है

    1. (A)एकटक
    2. (B)लगातार
    3. (C)निर्निमेष
    4. (D)झाँकना
    1 mark
  2. (ii)

    पद्यांश में किसकी तुलना मोती की लड़ियों से की गई है?

    1. (A)महाकार पर्वत की
    2. (B)झाग भरे झरने की
    3. (C)निर्मल ताल की
    4. (D)विशाल वृक्ष की
    1 mark
  3. (iii)

    'नीरव-नभ' का आशय है

    1. (A)बिना बादल का आकाश
    2. (B)बादलों से भरा आकाश
    3. (C)बादल रहित शांत आकाश
    4. (D)तेज़ हवा से युक्त आकाश
    1 mark
  4. (iv)

    पेड़ 'चिंतापर' क्यों दिखाई दे रहे हैं?

    1. (A)वे आकाश जैसी ऊँचाई पाने के लिए विचारमग्न हैं।
    2. (B)पर्वतों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
    3. (C)पर्वतों से झरने वाले झरनों की गति से भयभीत हैं।
    4. (D)नीरव-नभ का रूप उन्हें आश्चर्यचकित कर रहा है।
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों के सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : एकाग्रता, अटल विश्वास और लक्ष्य पर दृष्टि सफल होने के सहायक तत्त्व हैं।
    कारण : जीवन में सफलता बिना प्रयास के भाग्य से स्वयं ही प्राप्त हो जाती है।
    विकल्प :

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन और कारण दोनों सही हैं।
    3. (C)कथन गलत है, परंतु कारण सही है।
    4. (D)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'नीरव' का अर्थ शांत और 'नभ' का अर्थ आकाश है।

Hint 2

पहले पद में झरनों का वर्णन है।

Hint 3

(v) में विचार कीजिए कि सफलता बिना प्रयास मिल सकती है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'अनिमेष' का अर्थ एकटक, लगातार, निर्निमेष है; 'झाँकना' इसका अर्थ नहीं है। उत्तर: (D)।

    1 mark
  2. (ii) मोती की लड़ियों से झाग भरे झरने की तुलना की गई है। उत्तर: (B)।

    1 mark
  3. (iii) 'नीरव-नभ' का अर्थ है बादल रहित शांत आकाश। उत्तर: (C)।

    1 mark
  4. (iv) पेड़ आकाश जैसी ऊँचाई पाने की आकांक्षा में विचारमग्न दिखते हैं। उत्तर: (A)।

    1 mark
  5. (v) कथन सही है, पर कारण गलत है क्योंकि सफलता प्रयास से मिलती है, भाग्य से स्वयं नहीं। उत्तर: (D)।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) B; (iii) C; (iv) A; (v) D

Where the marks are

  • (i) D (1 अंक)
  • (ii) B (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) D (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.