CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/4/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5
पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा परिवार एक परिवार के समान था, अब टुकड़ों में बँटकर एक दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिलजुलकर रहते थे, अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। बारूद की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज़्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, जलज़ले, सैलाब, तूफ़ान और नित नए रोग, मानव और प्रकृति के इसी असंतुलन के परिणाम हैं। नेचर की सहनशक्ति की एक सीमा होती है। नेचर के गुस्से का एक नमूना कुछ साल पहले बंबई में देखने को मिला था और यह नमूना इतना डरावना था कि बंबई निवासी डरकर अपने-अपने पूजा-स्थल में अपने खुदाओं से प्रार्थना करने लगे थे।
- (i)1 mark
अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर देने का आशय है –
- (A)धरती पर ऊँची-ऊँची इमारतों का निर्माण
- (B)धरती को देश की सीमाओं में बाँधना
- (C)प्रकृति के अन्य जीवों और तत्त्वों से दूरी
- (D)बुद्धि-बल से प्रकृति को नियंत्रित करना
- (ii)1 mark
बंबई निवासी ईश्वर से प्रार्थना क्यों करने लगे?
- (A)ईश्वर की प्रार्थना करना उनका दैनिक कर्म था।
- (B)प्रार्थना करके वे अपने-अपने पूजा-स्थलों को बचा सकते थे।
- (C)वे अपने तरीके से अपने प्रार्थना की शक्ति परखना चाहते थे।
- (D)प्रकृति के कोप को देखकर उन्हें अपना अस्तित्व संकट में लगा।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : मानव और प्रकृति के बीच बढ़ते असंतुलन का मुख्य कारण मानव की बढ़ती स्वार्थपरता है।
कारण : बुद्धि के विकास ने ही मानव को अच्छे-बुरे का ज्ञान करवाया जिससे अंतत: पर्यावरण सकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iv)1 mark
प्रकृति के असंतुलन का परिणाम नहीं है
- (A)मौसम चक्र में परिवर्तन
- (B)विकास-दर में वृद्धि
- (C)प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी
- (D)नए-नए रोगों की उत्पत्ति
- (v)1 mark
'पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था' – का भाव है
- (A)पहले संसार परिवार की सीमाओं में नहीं बँटा था।
- (B)पहले संसार में अलग-अलग देश ही नहीं थे।
- (C)पहले लोग मानव और प्रकृति के संबंधों से अनजान थे।
- (D)पहले के लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली दो-तीन पंक्तियों में दीवारों का संदर्भ देखिए।
Hint 2
(iii) में सोचिए कि कारण में बताया गया परिणाम गद्यांश से मेल खाता है या नहीं।
Hint 3
(iv) में वह विकल्प चुनिए जो नुकसान नहीं है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) बुद्धि से दीवारें खड़ी करने का आशय है मानव का प्रकृति के अन्य जीवों और तत्त्वों से दूर हो जाना। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(ii) प्रकृति का भयंकर कोप देखकर बंबई निवासियों को अपना अस्तित्व संकट में लगा। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(iii) कथन सही है, पर कारण गलत है क्योंकि पर्यावरण सकारात्मक नहीं, नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ; अतः कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(iv) मौसम में बदलाव, आपदाएँ और रोग असंतुलन के परिणाम हैं; विकास-दर में वृद्धि नहीं। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(v) भाव है कि पहले लोग सह-अस्तित्व का सम्मान करते थे। उत्तर: (D)।
Answer: (i) C; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : 5 × 1 = 5 गिरि का गौर…
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कृत्रिम वर्षा या क्लाउड सीडिंग आधुनिक…
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्त्व है, जिस…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.