CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/4/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
विश्व में जल-संकट बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे हर साल करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं। गर्मियों में यह संकट और बढ़ जाता है। गाँवों से महानगरों तक पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने लगती है। यह संकट न केवल ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए गंभीर चुनौती है बल्कि कृषि पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। लगातार गिरता भू-जल स्तर, जल संसाधनों की बर्बादी, बढ़ती जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन इस संकट को और विकराल बना रहे हैं। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जल-संकट गहराने के कई कारण हैं। हमें पता है कि पानी सीमित है, फिर भी उसे बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ बहा रहे हैं। विश्व की तेजी से बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ती जा रही है लेकिन जल संसाधनों का उतना ही अधिक तेजी से क्षय हो रहा है। कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिससे भू-जल का स्तर गिरता जा रहा है। नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक के बढ़ते स्तर के कारण पीने योग्य पानी की लगातार कमी आ रही है।
- (i)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
• कथन : भूमिगत जल के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है।
• कारण : जल के विविध स्रोतों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- (C)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (ii)1 mark
विश्व में पानी की माँग दिनोंदिन क्यों बढ़ रही है
- (A)जलवायु परिवर्तन के कारण
- (B)भू-जल के गिरते स्तर के कारण
- (C)कृषि योग्य भूमि के विस्तार के कारण
- (D)बढ़ती हुई आबादी के कारण
- (iii)1 mark
जल-संकट गहराने के प्रमुख कारण नहीं हैं।
- (A)लगातार गिरता भू-जल स्तर
- (B)लगातार बढ़ती जनसंख्या
- (C)जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग
- (D)जल संरक्षण के अनुपयुक्त उपाय
- (iv)2 marks
'पानी को बूँद-बूँद बचाने के बजाए हम उसे व्यर्थ कर रहे हैं।' कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
- (v)2 marks
पेय जल की उपलब्धता में निरंतर गिरावट क्यों आ रही है?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दूसरे अनुच्छेद में जल-संकट गहराने के कारण गिनाए गए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़िए।
Hint 2
(iv) में केवल बर्बादी ही नहीं, जल को प्रदूषित करने वाले कृत्यों की बात भी जोड़िए।
Hint 3
(v) के लिए 2 अंक हैं, इसलिए दो अलग कारण लिखिए: भू-जल का अत्यधिक दोहन और औद्योगिक कचरे-रसायनों-प्लास्टिक से प्रदूषण।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश के अनुसार भू-जल में औद्योगिक कचरा, रसायन और प्लास्टिक बढ़ रहे हैं, अतः कथन सही है। पर गद्यांश कहता है कि हम पानी व्यर्थ बहा रहे हैं, जल-स्रोतों को बचाने के हर संभव प्रयास की बात नहीं है, अतः कारण गलत है। उत्तर: (B) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार विश्व की तेज़ी से बढ़ती आबादी के कारण पानी की माँग बढ़ रही है। उत्तर: (D) बढ़ती हुई आबादी के कारण।
- 1 mark
(iii) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग संकट का कारण नहीं, बल्कि उसका समाधान है। उत्तर: (C) जल स्रोतों का सुनियोजित उपयोग।
- 2 marks
(iv) आशय: हम जानते हैं कि पानी सीमित है, फिर भी उसे बचाने के बजाय जल संसाधनों का अतिदोहन कर रहे हैं और उसे बेवजह बहाकर बर्बाद कर रहे हैं (1 अंक)। साथ ही कचरा, रसायन और प्लास्टिक डालकर जल को प्रदूषित करने वाले मानवीय कृत्य भी लगातार बढ़ रहे हैं (1 अंक)। यही लापरवाही जल-संकट को गहरा कर रही है।
- 2 marks
(v) कृषि, उद्योग और घरेलू उपयोग के लिए भू-जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे भू-जल स्तर गिर रहा है (1 अंक)। नदियों, झीलों और भू-जल में औद्योगिक कचरे, रसायनों और प्लास्टिक का स्तर बढ़ने से पानी पीने योग्य नहीं रह गया है (1 अंक)। बढ़ती आबादी के कारण माँग भी बढ़ रही है। इसलिए पेय जल की उपलब्धता निरंतर घट रही है।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) पानी सीमित होते हुए भी हम उसका अतिदोहन और बर्बादी कर रहे हैं तथा उसे प्रदूषित करने वाले कृत्य बढ़ा रहे हैं; (v) भू-जल का अत्यधिक दोहन, औद्योगिक कचरे-रसायनों-प्लास्टिक से जल-प्रदूषण और बढ़ती आबादी के कारण पेय जल घट रहा है।
Where the marks are
- (i) सही विकल्प B (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) जल संसाधनों का अतिदोहन/बर्बादी तथा जल को प्रदूषित करने वाले मानवीय कृत्यों में वृद्धि, 1+1 (2 अंक)
- (v) कोई दो बिंदु: भू-जल का अतिदोहन, बढ़ती आबादी, औद्योगिक कचरे-रसायन-प्लास्टिक का बढ़ता स्तर, 1+1 (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : फ्रैंकलिन का प्रसिद्ध कथ…
- 2026 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × …
- 2026 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : 5 × 1 = 5 गिरि का गौर…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.