Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/3/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/3/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

'किडल्टिंग' दो शब्दों के मेल से बना है – 'किड' और 'एडल्ट' । यानि बचपन और वयस्क की संधि। इस शब्द का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों से हो रहा है। वास्तव में यह बचपन की जानी-पहचानी गतिविधियों की ओर एक स्वाभाविक सरल वापसी है। 'किडल्टिंग' ज़िंदगी के भागमभाग में फँसे, अकेले रह गए या अवसाद से जूझ रहे लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पसंदीदा गतिविधियाँ करना अकसर तनाव दूर करने के लिए एकदम सही विकल्प होता है। बड़ी कंपनियाँ भी ऐसी गतिविधियों के चलन को बढ़ावा देने में तेज़ी से जुट गई हैं। लंदन और मैड्रिड में एक संवाद संग्रहालय 'डोपामाइन लैंड' अपने अंदर के बच्चे को जगाने के लिए बचपन और वयस्क अवस्था के संधिकाल की गतिविधियाँ करवाता है। दिनभर मोबाइल और कंप्यूटर से ऊबे हुए कामकाजी लोग इससे दूरी बनाने के दिलचस्प बहाने खोजने लगे हैं। ऐसे में बचपन की दुनिया में वापसी उन्हें पसंद आ रही है क्योंकि इसमें वे बिना मोबाइल और कंप्यूटर वाले बीते जीवन को जीते हैं। खबर यह भी है कि 'डोपामाइन लैंड' जैसी जगहें 'हैप्पी हॉर्मोन्स' को भी सक्रिय कर रही हैं। आखिर कुछ तो कारण होगा कि वर्तमान में तमाम सुविधाओं के बावजूद लोग ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिसमें वे जीवन की संवेदनाओं का अहसास नहीं कर पाते हैं।

  1. (i)

    तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है :

    1. (A)अपने पसंदीदा कार्यों में समय लगाना
    2. (B)स्क्रीन पर और अधिक समय बिताना
    3. (C)काम में और अधिक ध्यान लगाना
    4. (D)नियत कार्य को समय से पूर्व निबटाना
    1 mark
  2. (ii)

    'डोपामाइन लैंड' क्या है ?

    1. (A)बच्चों के खेलने की खुली जगह
    2. (B)एक विशेष हॉर्मोन मिलने की जगह
    3. (C)बड़ों के खेलने के लिए निर्मित स्थान
    4. (D)बच्चों के हॉर्मोन संतुलित करने का स्थान
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : वर्तमान में सुख-सुविधाओं से भरी ज़िंदगी में खुशियों के अहसास की कमी हो गई है।
    कारण : प्रसन्न रहने के लिए सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाएँ ही पर्याप्त नहीं हैं।
    विकल्प :

    1. (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. (B)कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है।
    3. (C)कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    1 mark
  4. (iv)

    बड़ी-बड़ी कंपनियों के 'डोपामाइन लैंड' जैसी गतिविधियों में बढ़ती रुचि के क्या कारण हैं ?

    2 marks
  5. (v)

    वर्तमान में 'किडल्टिंग' की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है ?

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की चौथी-पाँचवीं पंक्तियों में तनाव दूर करने के उपाय पर ध्यान दीजिए।

Hint 2

'डोपामाइन लैंड' का वर्णन करने वाला वाक्य खोजिए कि वहाँ किसके लिए गतिविधियाँ होती हैं।

Hint 3

कंपनियों के लाभ और लोगों की ज़रूरत, दोनों को अलग-अलग सोचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश में कहा गया है कि पसंदीदा गतिविधियाँ करना तनाव दूर करने का एकदम सही विकल्प है। अतः (A)।

    1 mark
  2. (ii) 'डोपामाइन लैंड' वयस्कों को बचपन की गतिविधियाँ करवाने वाला संवाद संग्रहालय है, यानी बड़ों के खेलने के लिए बना स्थान। अतः (C)।

    1 mark
  3. (iii) कथन सही है, क्योंकि सुविधाओं के बावजूद लोग जीवन की संवेदनाओं का अहसास नहीं कर पाते। कारण भी सही है और कथन की सही व्याख्या करता है। अतः (D)।

    1 mark
  4. (iv) मोबाइल-कंप्यूटर से ऊबे कामकाजी लोगों का तनाव ऐसी गतिविधियों से दूर होता है। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ती है, इसलिए कंपनियाँ रुचि ले रही हैं।

    2 marks
  5. (v) जीवन की भागमभाग में फँसे, अकेले रह गए या अवसाद से जूझते लोगों को तनाव से सहज मुक्ति चाहिए। साथ ही वे जीवन की खोई संवेदनाओं और सहज आनंद को फिर महसूस करना चाहते हैं, इसलिए किडल्टिंग की आवश्यकता है।

    2 marks

Answer: (i) A; (ii) C; (iii) D; (iv) तनाव दूर करना और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना; (v) तनाव से मुक्ति और संवेदनाओं का अहसास पाने के लिए

Where the marks are

  • (i) A (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) D (1 अंक)
  • कामकाजी लोगों का तनाव दूर होना (1 अंक); कार्यक्षमता में वृद्धि (1 अंक)
  • भागमभाग, अकेलेपन, अवसाद से मुक्ति (1 अंक); संवेदनाओं का अहसास (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.