CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/3/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
प्राकृतिक आपदा का अर्थ है – प्रकृति की ओर से आए संकट। बाढ़, बारिश, तपिश, सूखा, कहने को तो प्राकृतिक घटनाएँ हैं; लेकिन जिस तरह अब इनका रौद्ररूप मौसम–बेमौसम दिखने लगा है, यह चिंताजनक है। बीते साल बाढ़, वनों की आग, तूफ़ान और उच्च तापमान की बेतहाशा घटनाओं ने कई देशों को झकझोर दिया है। ये घटनाएँ न तो साधारण हैं, न प्राकृतिक। पहले भी मौसम का प्रकोप दिखता था, लेकिन भयावहता का ऐसा मंजर यदा-कदा ही दिखा। इसके कारणों को जानते-समझते हुए भी हमारे अनजान बने रहने से प्राकृतिक आपदाएँ दिनोंदिन और विकराल होती जा रही हैं। जियोफिज़िकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित एक शोध ने वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और प्रकृति को लेकर चिंतित संगठनों की नींद उड़ा दी है। भूजल दोहन के अनुपात में पानी वापस धरती में नहीं पहुँच रहा है। परिणामस्वरूप भूजल का स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है। पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकने लगी है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर हम उसे जो हानि पहुँचा रहे हैं, उस पर हमें नियंत्रण करना होगा। गांधी जी ने कहा था – 'यह प्रकृति करोड़ों क्या अरबों-अरबों लोगों का पालन बड़े आराम से कर सकती है किंतु एक इंसान की तृष्णा पूरी नहीं कर सकती ।' – इस संदेश को जीवन में उतारना होगा। साथ ही हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। तभी हम मौत के किसी भी जलजले से बच सकते हैं।
- (i)1 mark
पृथ्वी के अक्ष में विचलन का मुख्य कारण है :
- (A)भूजल का अतिदोहन
- (B)निरंतर बढ़ता तापमान
- (C)कम होते जंगल
- (D)बिना मौसम बरसात
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : विगत वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं का स्वरूप भयावह हुआ है।
कारण : प्राकृतिक संसाधनों के प्रति असंवेदनशील मानवीय कृत्यों ने प्रकृति के सहज स्वरूप को प्रभावित किया है।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (B)कारण सही है, किंतु कथन ग़लत है।
- (C)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iii)1 mark
'जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स' में प्रकाशित शोध में किस खतरे का ज़िक्र है ?
- (A)तेज़ी से बदलता मौसम-चक्र
- (B)भूजल का कम होता स्तर
- (C)पृथ्वी के अक्ष में झुकाव
- (D)बेतहाशा बढ़ती प्राकृतिक आपदाएँ
- (iv)2 marks
भूजल के बड़े पैमाने पर दोहन से पृथ्वी पर क्या असर पड़ा ?
- (v)2 marks
प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए क्या अनिवार्य है ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में 'पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकने लगी है' वाक्य से ठीक पहले की पंक्तियाँ देखिए।
Hint 2
कथन-कारण में पहले दोनों को अलग-अलग परखिए, फिर देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।
Hint 3
अंतिम अनुच्छेद की आखिरी पंक्तियों में बचाव के उपाय दिए गए हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश के अनुसार भूजल के दोहन के अनुपात में पानी धरती में वापस नहीं जा रहा, जिससे पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकने लगी है। अतः सही उत्तर (A) भूजल का अतिदोहन है।
- 1 mark
(ii) कथन सही है, क्योंकि आपदाएँ अब पहले से अधिक भयावह हैं। कारण भी सही है और वही कथन की सही व्याख्या करता है कि प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ऐसा हुआ। अतः (D)।
- 1 mark
(iii) शोध में भूजल दोहन के अनुपात में पानी वापस न पहुँचने से भूजल का स्तर गिरने की बात कही गई है। अतः (B) भूजल का कम होता स्तर।
- 2 marks
(iv) भूजल के बड़े पैमाने पर दोहन से भूजल का स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकने लगी है।
- 2 marks
(v) प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए प्रकृति के साथ की जा रही छेड़छाड़ पर नियंत्रण करना अनिवार्य है। साथ ही हमें आपदाओं का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) भूजल का स्तर गिरा और पृथ्वी अक्ष पर झुकने लगी; (v) प्रकृति से छेड़छाड़ पर नियंत्रण और आपदाओं के लिए सदैव तैयारी
Where the marks are
- (i) सही विकल्प A (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प B (1 अंक)
- भूजल स्तर का गिरना (1 अंक) और पृथ्वी का अक्ष पर झुकना (1 अंक)
- प्रकृति से छेड़छाड़ पर नियंत्रण (1 अंक) और आपदाओं के लिए सदैव तैयार रहना (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 'किडल्टिंग' दो शब्…
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कृत्रिम वर्षा या क्लाउड सीडिंग आधुनिक…
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्त्व है, जिस…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.