CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/2/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
साइकिल की सवारी न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सक्षम है, बल्कि सामाजिक समानता और सतत विकास की दिशा में भी योगदान देती है। यह परिवहन का ही साधन नहीं है बल्कि एक ऐसी विचारधारा भी है जो आधुनिकता के कोलाहल में खोई मानवता को फिर से जोड़ती है। साइकिल एक सस्ता, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल माध्यम है जो न केवल शहरों की भीड़ और प्रदूषण को कम करता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुविधाओं तक समाज के प्रत्येक वर्ग की पहुँच को आसान करता है।
मार्च 2022 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें साइकिल को सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में मुख्यधारा में लाने की बात कही गई। साथ ही इसे सतत उपभोग और उत्पादन को बढ़ावा देने वाला, जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में सकारात्मक भूमिका निभाने वाला एक साधन बताया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक का कहना है कि पैदल चलना और साइकिल चलाना स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और शहरों को ज़्यादा टिकाऊ बनाता है। रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से न केवल सेहत अच्छी रहती है, बल्कि सालाना 150 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन को भी रोका जा सकता है। समाज का वह वर्ग, जो महँगे निजी वाहन नहीं खरीद सकता, यह उनके लिए आवागमन का मुख्य साधन है। यह उन्हें उनके कार्यक्षेत्र, स्कूल, अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुँच प्रदान करता है। इस तरह साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि सामाजिक समानता और आर्थिक रूप से भी एक प्रभावी विकल्प है।
- (i)1 mark
सार्वजनिक परिवहन प्रणाली से आशय है :
- (A)देश की आम जनता के आवागमन के लिए उपलब्ध यातायात के साधन
- (B)देश की विशिष्ट जनता के आवागमन के लिए उपलब्ध यातायात के साधन
- (C)देश के वरिष्ठ नागरिकों के आवागमन के लिए उपलब्ध यातायात के साधन
- (D)देश के बच्चों के आवागमन के लिए उपलब्ध यातायात के साधन
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : साइकिल जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में सकारात्मक भूमिका निभाने वाला एक प्रमुख साधन है।
कारण : साइकिल जीरो-कार्बन उत्सर्जन के साथ चलती है।
विकल्प :- (A)कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
- (B)कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iii)1 mark
साइकिल से होने वाले लाभों के विषय में कौन-सा कथन असत्य है ?
- (A)सामाजिक समानता का माध्यम है।
- (B)पर्यावरण को सुरक्षित रखती है।
- (C)शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
- (D)आर्थिक समानता को बढ़ावा देती है।
- (iv)2 marks
साइकिल स्वच्छ पर्यावरण के लिए अनुकूल माध्यम कैसे है ?
- (v)2 marks
साइकिल के सस्ता, सुलभ और लाभकारी साधन होते हुए भी लोग इसके प्रयोग को प्राथमिकता क्यों नहीं देते ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
सार्वजनिक का अर्थ है सबके लिए।
Hint 2
साइकिल के लाभ गद्यांश में खोजिए, फिर विकल्पों से मिलाइए।
Hint 3
(iv) ईंधन और धुएँ के बारे में सोचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) सार्वजनिक परिवहन आम जनता के आवागमन के साधन हैं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) साइकिल शून्य कार्बन उत्सर्जन करती है, इसीलिए वह जलवायु परिवर्तन से लड़ाई में सहायक है। कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण सही व्याख्या है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) गद्यांश में साइकिल को सामाजिक समानता का साधन बताया गया है, इसलिए 'असत्य' कथन चुना जाना है। प्रश्न में दिए गए विकल्पों के अनुसार मान्य उत्तर (A)।
- 1 mark
(iv) साइकिल बिना ईंधन के चलती है, इसलिए धुआँ या कार्बन उत्सर्जन नहीं करती। (1)
- 1 mark
(iv) यह शहरों की भीड़ और प्रदूषण घटाती है, अत: स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल है। (1)
- 1 mark
(v) लोग साइकिल को हीनता या पिछड़ेपन का प्रतीक मानते हैं और इसे सामाजिक प्रतिष्ठा के अनुकूल नहीं समझते। (1)
- 1 mark
(v) तेज़ गति वाले वाहनों की सुविधा, दूरी में समय अधिक लगना, सुरक्षा की चिंता और आदतें भी कारण हैं। (1)
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) A; (iv) शून्य कार्बन उत्सर्जन, प्रदूषण-भीड़ में कमी; (v) हीनता-बोध, असुरक्षा, कम गति
Where the marks are
- (i) विकल्प A (1 अंक)
- (ii) विकल्प D (1 अंक)
- (iii) विकल्प A (1 अंक)
- (iv) बिना ईंधन/उत्सर्जन के चलना (1 अंक)
- (iv) भीड़ और प्रदूषण में कमी (1 अंक)
- (v) हीनता-बोध (1 अंक)
- (v) असुरक्षा या कम गति जैसा कोई उपयुक्त कारण (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : प्राकृतिक आपदा का …
- 2026 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 'किडल्टिंग' दो शब्…
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : कृत्रिम वर्षा या क्लाउड सीडिंग आधुनिक…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.