Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/2/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/2/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने और पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए स्वीडन से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित करने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। वर्ष 2025 में पर्यावरण दिवस का विषय था — 'वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण का अंत'। प्लास्टिक हमारे जीवन के अनेक पहलुओं में आवश्यक है मगर इसके कारण 'एक बार प्रयोग होने वाली उपभोक्ता संस्कृति' और 'इस्तेमाल करो और फेंको' पीढ़ी का जन्म हुआ है। मनुष्य की इस गतिविधि का नुकसान उसके साथ-साथ असहाय पशु-पक्षियों और प्रकृति को भी भुगतना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में लगभग 144 करोड़ प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग होता है। हम पृथ्वी पर प्लास्टिक कचरे की ऐसी विरासत छोड़ रहे हैं जिसका कोई अंत नहीं। शहरों में जल जमाव की समस्या का मुख्य कारण प्लास्टिक कचरा ही है।

99 प्रतिशत प्लास्टिक जीवाश्म ईंधन से तैयार होता है जो जैविक रूप से कभी नष्ट नहीं होता। लोगों में यह भ्रांति है कि समस्त प्लास्टिक का पुन: उपयोग हो जाता है। देश में मात्र 12 प्रतिशत प्लास्टिक का ही पुन: उपयोग हो रहा है और 20 प्रतिशत प्लास्टिक कचरा जलाया जा रहा है जिससे पर्यावरण को क्षति पहुँच रही है।

अजर-अमर दिखने वाले दानव का वध करने के लिए लोगों को इसके समाधान का हिस्सा बनना होगा। प्लास्टिक उत्पादक उद्यमों को इसके विकल्पों को तलाशने और इसके पुनर्चक्रण पर ध्यान देना होगा। आम नागरिकों को अहम् भूमिका निभानी होगी क्योंकि यदि नागरिकों को कर्तव्य समझ में आ जाएँ तो स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।

हम सब अपने और अपने परिजनों के लिए स्वस्थ जीवन चाहते हैं तो हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना होगा। बदलाव कठिन हो सकता है लेकिन पर्यावरण बिगाड़ने वाली इस बिल्ली के गले में घंटी बाँधनी ही होगी।

  1. (i)

    पर्यावरण बिगाड़ने वाली 'बिल्ली के गले में घंटी बाँधने' से क्या अभिप्राय है ?

    1. (A)नदियों में अपशिष्ट पदार्थों को न डालने की शुरुआत
    2. (B)कूड़े-कचरे को जलाना बंद करने की शुरुआत
    3. (C)सूखे और गीले कचरे को अलग करने की शुरुआत
    4. (D)प्लास्टिक के प्रयोग को धीरे-धीरे बंद करने की शुरुआत
    1 mark
  2. (ii)

    प्लास्टिक के विषय में लोगों में क्या भ्रांति है ?

    1. (A)सफ़ेद प्लास्टिक की थैलियों में रखी खाद्य सामग्री सुरक्षित है।
    2. (B)समस्त प्लास्टिक कचरे को पुन: उपयोग योग्य बनाया जा सकता है।
    3. (C)समय के साथ प्लास्टिक स्वयं ही धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है।
    4. (D)प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को कोई क्षति नहीं पहुँचती है।
    1 mark
  3. (iii)

    गद्यांश के अनुसार शहरों में जल जमाव की समस्या का मुख्य कारण है :

    1. (A)प्लास्टिक कचरा
    2. (B)बढ़ती आबादी
    3. (C)पारंपरिक बनावट
    4. (D)अतिक्रमण
    1 mark
  4. (iv)

    प्लास्टिक के प्रयोग ने किस नई संस्कृति को जन्म दिया है और उसके क्या दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं ?

    2 marks
  5. (v)

    'प्लास्टिक प्रदूषण पर रोकथाम आम आदमी की सहभागिता से ही लग सकता है' – कैसे ? स्पष्ट कीजिए।

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'बिल्ली के गले में घंटी' कठिन पर ज़रूरी पहल का प्रतीक है; अंतिम अनुच्छेद देखिए।

Hint 2

दूसरे अनुच्छेद में 'भ्रांति' शब्द ढूँढिए।

Hint 3

(iv) पहले अनुच्छेद में 'संस्कृति' शब्द वाली पंक्ति देखिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) बिल्ली के गले में घंटी बाँधना कठिन पर आवश्यक पहल है। यहाँ यह प्लास्टिक के प्रयोग को धीरे-धीरे बंद करने की शुरुआत है। उत्तर (D)।

    1 mark
  2. (ii) गद्यांश में कहा है कि लोग मानते हैं कि समस्त प्लास्टिक का पुन: उपयोग हो जाता है, जबकि केवल 12% का होता है। उत्तर (B)।

    1 mark
  3. (iii) गद्यांश के अनुसार शहरों में जल जमाव का मुख्य कारण प्लास्टिक कचरा है। उत्तर (A)।

    1 mark
  4. (iv) प्लास्टिक ने 'एक बार प्रयोग होने वाली उपभोक्ता संस्कृति' और 'इस्तेमाल करो और फेंको' की प्रवृत्ति को जन्म दिया है। (1)

    1 mark
  5. (iv) दुष्परिणाम: पर्यावरण प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे से जल जमाव की समस्या, तथा पशु-पक्षियों और प्रकृति को हानि। (कोई एक-दो परिणाम) (1)

    1 mark
  6. (v) नागरिक ही प्लास्टिक का उपभोग करते हैं, इसलिए यदि वे अपने कर्तव्य को समझकर थैले, कपड़े/जूट के विकल्प अपनाएँ और प्लास्टिक कम प्रयोग करें तो कचरा घटेगा। (1)

    1 mark
  7. (v) नागरिकों में जागरूकता और आदतों में बदलाव आने पर कचरे का पुनर्चक्रण तथा सही निपटान भी संभव होता है, इसलिए रोकथाम आम आदमी की सहभागिता से ही संभव है। (1)

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) B; (iii) A; (iv) एक बार प्रयोग वाली 'इस्तेमाल करो और फेंको' संस्कृति; परिणाम: प्रदूषण, जल जमाव; (v) नागरिक अपनी आदतें बदलकर प्लास्टिक का प्रयोग घटाएँ तो रोकथाम संभव

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प A (1 अंक)
  • (iv) नई संस्कृति का उल्लेख (1 अंक)
  • (iv) दुष्परिणाम का उल्लेख (1 अंक)
  • (v) नागरिकों की भूमिका/कर्तव्यबोध (1 अंक)
  • (v) आदतों में बदलाव और पुनर्चक्रण से समाधान (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.