CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/1/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
गहराते जलवायु संकट के कारण धरती का तापमान न केवल बढ़ रहा है बल्कि गर्म दिनों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से मानव के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है क्योंकि गरमी शरीर व दिमाग़ को बहुत पीड़ा देती है। शरीर में पानी की कमी से रक्त-वाहिकाओं पर गरमी का दबाव बढ़ जाता है, जिससे थक्के जमने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है और मस्तिष्क आघात व दिल का दौरा पड़ता है। गुर्दे (किडनी) में रक्त का प्रवाह कम होने से गुर्दा (किडनी) शिथिल या खराब हो सकता है। मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य विकार बढ़ सकते हैं।
शिशु और छोटे बच्चे वयस्कों की तुलना में ज्यादा असुरक्षित होते हैं क्योंकि उनके शरीर में पानी की मात्रा अधिक होती है और शारीरिक प्रणालियाँ प्रभावी ताप अनुकूलन के लिए तीव्र प्रतिक्रिया को सक्षम करने को पर्याप्त परिपक्व नहीं होती है। अत्यधिक गरमी में बुजुर्ग भी काफी असुरक्षित रहते हैं।
हाल के वर्षों में जलवायु संकट से निपटने की ओर वैश्विक स्तर पर ध्यान जाने लगा है और लोग सावधान होने लगे हैं। वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2023 तक के कॉप सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करने की ज़रूरत को रेखांकित किया गया। गरमी में लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत, घरेलू, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास होने चाहिए। सीधे सूरज के नीचे या संपर्क में आने से बचना चाहिए। ढीले-ढाले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए। सिर को टोपी और आँखों को धूप के चश्मे से बचाना समझदारी है। इन सामान्य सावधानियों के प्रति उदासीन रहने से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। तरल पदार्थों विशेषकर पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए। घर में और उसके आसपास हरे-भरे क्षेत्रों को बढ़ावा देना चाहिए। बढ़ती गरमी से बचना एक सामूहिक नागरिक ज़िम्मेदारी है। गाँव हो या शहर, बचाव के तमाम उपाय मिलकर करने चाहिए।
- (i)1 mark
गरमियों में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है, जब वे :
- (A)शारीरिक परिश्रम से बचने लगते हैं।
- (B)खान-पान के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं।
- (C)स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उदासीनता दिखाने लगते हैं।
- (D)स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कठोर परिश्रम करने लगते हैं।
- (ii)1 mark
गद्यांश के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
(I) पानी की कमी से शरीर में रक्त-प्रवाह कम होने से शारीरिक अंगों की कार्य-संचालन क्षमता प्रभावित होती है।
(II) बढ़ता तापमान मानसिक विकारों को जन्म देता है।
(III) गरमी के प्रभाव से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।- (A)(I) और (III) सही हैं।
- (B)(I) और (II) सही हैं।
- (C)(II) और (III) सही हैं।
- (D)(I), (II) और (III), तीनों सही हैं।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : शिशु और छोटे बच्चे गरमी में वयस्कों की तुलना में ज्यादा असुरक्षित रहते हैं।
कारण : उनकी शारीरिक प्रणालियाँ ताप अनुकूलन प्रक्रिया के लिए परिपक्व नहीं हो पातीं।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण सही है लेकिन कथन गलत है।
- (C)कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iv)2 marks
'लू' से आप क्या समझते हैं ? इससे बचने की सलाह क्यों दी जाती है ?
- (v)2 marks
बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने के लिए किन्हीं दो उपायों को लिखिए।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक विकल्प की जाँच गद्यांश की पंक्तियों से कीजिए।
Hint 2
(ii) में देखिए कि कौन-सा कथन गद्यांश से अधिक कह रहा है।
Hint 3
(v) अंतिम अनुच्छेद में राष्ट्रीय और घरेलू स्तर के उपाय देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश में लिखा है कि सामान्य सावधानियों के प्रति उदासीन रहने से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराता है। अतः सही उत्तर (C) है।
- 1 mark
(ii) कथन (I) और (III) गद्यांश से सिद्ध होते हैं। कथन (II) में कहा गया है कि तापमान मानसिक विकारों को जन्म देता है, जबकि गद्यांश के अनुसार केवल मौजूदा विकार बढ़ सकते हैं। अतः (A) सही है।
- 1 mark
(iii) कथन सही है और कारण भी सही है। शारीरिक प्रणालियों का परिपक्व न होना ही बच्चों के अधिक असुरक्षित होने का कारण है। अतः (D) सही है।
- 1 mark
(iv) 'लू' का अर्थ है गरमियों में चलने वाली तेज़, गरम और शुष्क हवा।
- 1 mark
इससे बचने की सलाह इसलिए दी जाती है कि इससे शरीर का तापमान बिगड़ता है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को हानि पहुँचती है। बचाव से शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
- 1 mark
(v) पहला उपाय: राष्ट्रीय क्षमताओं को मज़बूत करना, जैसे कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण पर नियंत्रण।
- 1 mark
दूसरा उपाय: घर और उसके आसपास हरे-भरे क्षेत्रों को बढ़ावा देना, जैसे पेड़-पौधे लगाना।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) लू गरमी की तेज़ गरम शुष्क हवा है, इससे शरीर और मन का स्वास्थ्य बिगड़ता है; (v) कार्बन उत्सर्जन व प्रदूषण पर नियंत्रण, हरित क्षेत्र बढ़ाना
Where the marks are
- (i) विकल्प C (1 अंक)
- (ii) विकल्प A (1 अंक)
- (iii) विकल्प D (1 अंक)
- लू का अर्थ (1 अंक)
- बचने का कारण (1 अंक)
- दो उपाय (1+1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : मन कल्पनाशील है, इसलिए सुंदर सतरंगी क…
- 2026 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : पर्यावरण के प्रति …
- 2026 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : साइकिल की सवारी न …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.