CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/5/1, section C, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5
यों खेलने को हमने भाइयों के साथ गिल्ली-डंडा भी खेला और पतंग उड़ाने, काँच पीसकर माँजा सूतने का काम भी किया, लेकिन उनकी गतिविधियों का दायरा घर के बाहर ही अधिक रहता था और हमारी सीमा थी घर। हाँ, इतना ज़रूर था कि उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं होती थीं, बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं। इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे। आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी ज़िंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत 'पड़ोस कल्चर' से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है।
- (i)1 mark
लेखिका के भाइयों की गतिविधियों का दायरा घर के बाहर था, क्योंकि –
- (A)उनकी गतिविधियाँ घर में संपन्न नहीं हो सकती थीं।
- (B)पतंग और गिल्ली-डंडा का खेल घर से बाहर का था।
- (C)घर से बाहर उनकी गतिविधियों पर कोई नियंत्रण नहीं था।
- (D)पारिवारिक परंपरा के अनुसार लड़कों को बाहर खेलने की स्वतंत्रता थी।
- (ii)1 mark
लेखिका की गतिविधियों की सीमा घर तक ही क्यों थी?
- (A)वे डरपोक स्वभाव के कारण घर की सीमा में ही रहती थीं।
- (B)घर से बाहर के खेल उन्हें पसंद नहीं थे।
- (C)पिताजी को लड़कियों का घर से बाहर निकलना नापसंद था।
- (D)लड़कियों के लिए उस समय घर के बाहर की दुनिया सीमित थी।
- (iii)1 mark
'पड़ोस कल्चर' के न पनपने का कारण है – इस कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए –
(I) अपनी ज़िंदगी खुद जीने का आधुनिक दबाव
(II) फ़्लैटों में रहने की विवशता
(III) स्वार्थी मनोवृत्ति का प्रभुत्व
(IV) बौद्धिकता की प्रबलता- (A)कथन (I) और (II) सही हैं।
- (B)कथन (I), (II) और (III) सही हैं।
- (C)कथन (I), (III) और (IV) सही हैं।
- (D)केवल कथन (IV) सही है।
- (iv)1 mark
परंपरागत 'पड़ोस कल्चर' के विच्छिन्न होने के दुष्परिणाम हैं –
- (A)स्वार्थ भाव प्रबल हो गया है।
- (B)हम संकुचित और असहाय हो गए हैं।
- (C)पारस्परिक प्रेमभाव कमज़ोर पड़ रहा है।
- (D)हम फ़्लैटों में रहने लगे हैं।
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :
कथन : उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं, बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं।
कारण : आपसी प्रेमभाव के कारण पूरे मोहल्ले में पारिवारिक संबंध थे।
- (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में लड़कों और लड़कियों की सीमा की तुलना वाली पंक्ति पढ़िए।
Hint 2
अंतिम वाक्य में आधुनिक दबाव के दुष्परिणाम खोजिए।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) D: पारिवारिक परंपरा से लड़कों को बाहर खेलने की स्वतंत्रता थी, जबकि लेखिका की सीमा घर थी।
- 1 mark
(ii) D: उस समय लड़कियों के लिए घर के बाहर की दुनिया सीमित थी।
- 1 mark
(iii) A: 'अपनी ज़िंदगी खुद जीने का दबाव' और फ़्लैटों की विवशता पड़ोस कल्चर न पनपने के कारण हैं।
- 1 mark
(iv) B: पड़ोस कल्चर टूटने से हम संकुचित और असहाय हो गए हैं, ऐसा गद्यांश में कहा है।
- 1 mark
(v) C: कथन और कारण दोनों सही हैं; आपसी प्रेम से ही मोहल्ला परिवार जैसा था।
Answer: (i) D; (ii) D; (iii) A; (iv) B; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (5×1=5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: भारतीय संस्कृति, जीवनशैल…
- 2025 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : दिनकर ज…
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : उत्तरी …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.