Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2025-26 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2025-26: question 1

From the official CBSE sample question paper for 2025-26, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और खान-पान में मोटे अनाजों (मिलेट्स) का विशेष स्थान रहा है। ये विशिष्ट अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि कम पानी और संसाधन के बीच ये विकसित हो जाते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत सरकार के सुझाव पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया। जिसका उद्देश्य मोटे अनाजों को लेकर जागरूकता फैलाना और इनके उत्पादन व सेवन को बढ़ावा देना है।
आमजन के बीच मोटे अनाजों का सेवन पिछली कई शताब्दियों से प्रचलित है, परन्तु इसके पोषकीय और औषधीय गुणों की जानकारी हाल ही में हुए जैव-रासायनिक अनुसंधानों और चिकित्सा संबंधी अध्ययनों से सामने आई है। कुपोषण की समस्या के समाधान में मोटे अनाजों की अहम् भूमिका है। आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न होने वाले रोगों के संदर्भ में मोटे अनाजों के अनेक स्वास्थ्य लाभों को दुनिया ने जाना-पहचाना और सराहा है। मोटे अनाजों में गेहूँ और धान की अपेक्षा प्रोटीन और संतुलित अमीनो अम्ल अधिक पाया जाता है। इस तरह से ये मोटे अनाज बाकी अनाजों से पोषण के मामले में श्रेष्ठ होते हैं। इसके अलावा, मोटे अनाज आहार संबंधी रेशों, गुणवत्तापूर्ण वसा और महत्त्वपूर्ण खनिज जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, ज़िंक तथा बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों के समृद्ध स्रोत हैं।
मोटे अनाजों में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े इतने फ़ायदों के बावजूद वर्तमान समय में मानव आबादी इनका सेवन नहीं करती या बहुत कम लोग इसे अपने खाने की थाली में जगह देते हैं। यह एक विडंबना है।

स्रोत - विज्ञान प्रगति (मासिक पत्रिका)

  1. (क)

    उपर्युक्त गद्यांश किस विषयवस्तु पर आधारित है?
    (i) कुपोषण की समस्या पर
    (ii) मोटे अनाज के महत्त्व पर
    (iii) संतुलित आहार के महत्त्व पर
    (iv) स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर

    1. (A)कुपोषण की समस्या पर
    2. (B)मोटे अनाज के महत्त्व पर
    3. (C)संतुलित आहार के महत्त्व पर
    4. (D)स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर
    1 mark
  2. (ख)

    निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए:
    कथन: मोटे अनाज बाकी अनाजों से पोषण के मामले में श्रेष्ठ होते हैं।
    कारण: मोटे अनाजों में अनेक पोषकीय और औषधीय खूबियाँ होती हैं।
    विकल्प:
    (i) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
    (ii) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    (iii) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
    (iv) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

    1. (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    3. (C)कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  3. (ग)

    अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उद्देश्य है–
    उचित विकल्प का चयन करें:
    (I) मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना।
    (II) मोटे अनाज के प्रति जागरूकता फैलाना।
    (III) मोटे अनाज को मुख्य फ़सल घोषित करना।
    (IV) मोटे अनाज की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाना।
    विकल्प:
    (i) कथन (I) और (II) सही हैं।
    (ii) केवल कथन (III) सही है।
    (iii) कथन (I) और (IV) सही हैं।
    (iv) कथन (I), (II) और (IV) सही हैं।

    1. (A)कथन (I) और (II) सही हैं।
    2. (B)केवल कथन (III) सही है।
    3. (C)कथन (I) और (IV) सही हैं।
    4. (D)कथन (I), (II) और (IV) सही हैं।
    1 mark
  4. (घ)

    आज मोटे अनाज अपने किन गुणों के कारण लोकप्रिय हो रहे हैं?

    2 marks
  5. (ङ)

    कुपोषण की समस्या के समाधान में मोटे अनाजों की क्या भूमिका हो सकती है?

    2 marks

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2025-26.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश का केंद्र किस अनाज पर बार-बार लौटता है, देखिए।

Hint 2

कथन-कारण में जाँचिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।

Hint 3

(घ) और (ङ) के उत्तर गद्यांश की पंक्तियों से अपने शब्दों में लिखिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) गद्यांश मोटे अनाजों के गुणों, उनके पोषण और स्वास्थ्य लाभ की चर्चा करता है, इसलिए विषय 'मोटे अनाज के महत्त्व पर' है। उत्तर: (ii)।

    1 mark
  2. (ख) कथन सही है, क्योंकि मोटे अनाज पोषण में श्रेष्ठ हैं। कारण भी सही है और उसी श्रेष्ठता की व्याख्या करता है, क्योंकि उनके पोषकीय व औषधीय गुण ही उन्हें श्रेष्ठ बनाते हैं। उत्तर: (iii)।

    1 mark
  3. (ग) अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उद्देश्य उत्पादन बढ़ाना (I) और जागरूकता फैलाना (II) है। (III) और (IV) गद्यांश में नहीं हैं। उत्तर: (i)।

    1 mark
  4. (घ) लोकप्रियता के कारण: जैव-रासायनिक अनुसंधानों और चिकित्सा अध्ययनों से लोग मोटे अनाजों के पोषकीय और औषधीय गुणों से परिचित हुए हैं।

    1 mark
  5. ये स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ कम पानी और संसाधन में उगने के कारण पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।

    1 mark
  6. (ङ) मोटे अनाज आहार-रेशों, गुणवत्तापूर्ण वसा, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, ज़िंक और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों के समृद्ध स्रोत हैं, इसलिए पोषण की कमी दूर करते हैं।

    1 mark
  7. इनमें गेहूँ और धान से अधिक प्रोटीन और संतुलित अमीनो अम्ल हैं। इनके सेवन को बढ़ावा देकर कुपोषण की समस्या का समाधान हो सकता है।

    1 mark

Answer: (क) (ii); (ख) (iii); (ग) (i); (घ) जैव-रासायनिक और चिकित्सा अध्ययनों से ज्ञात पोषकीय-औषधीय गुण, स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए लाभकारी; (ङ) पोषक तत्वों के समृद्ध स्रोत होने से कुपोषण दूर करने में सहायक

Where the marks are

  • (क) सही विकल्प (ii) (1 अंक)
  • (ख) सही विकल्प (iii) (1 अंक)
  • (ग) सही विकल्प (i) (1 अंक)
  • (घ) कोई दो सही बिंदु (2 अंक)
  • (ङ) कोई दो सही बिंदु (2 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.