CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/3/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
उत्तरी गोलार्द्ध में पतझड़ में प्रवास में चिड़ियाँ अंडे देने के स्थान से चलती हैं। वे उत्तर से दक्षिण की ओर ऊँचे अक्षांशों से निचले अक्षांशों की ओर जाती हैं; दक्षिणी गोलार्द्ध इसका उल्टा होता है जो कि स्वाभाविक ही है। चिड़ियाँ दक्षिण की सर्दी से बचने के लिए उत्तर की ओर चल पड़ती हैं। यह बात तो समझ में आती है कि कुछ चिड़ियाँ सख्त जाड़े से घबरा कर अपेक्षाकृत कम ठंडे स्थानों की ओर भाग जाती हैं और जैसे ही गर्मी शुरू होने लगती है, लौट कर अपने देश आ जाती हैं। वे अपने देश जब आती हैं, उस समय वहाँ पेड़ों पर नई-नई कोंपलें, कलियाँ और फूल निकले होते हैं और परिवार के पोषण के लिए तमाम तरह के कीड़े-मकोड़े उपलब्ध होते हैं। गर्मी खत्म होते-होते बच्चे बड़े होकर आत्मनिर्भर हो जाते हैं और पतझड़ के बाद पहली सर्दी के पड़ते ही, चिड़ियाँ दक्षिण की ओर चल देने को तैयार हो जाती हैं।
यहाँ तक तो ऐसा लगता है कि इन कठिन प्रवास यात्राओं का निश्चित महत्त्व है और शायद जो चिड़ियाँ प्रवास पर जाती हैं उनके लिए, कुछ हद तक यह आवश्यक भी है; लेकिन उलझन में डालने वाली बात यह है कि कुछ चिड़ियाँ प्रवास पर पूर्व से पश्चिम या पश्चिम से पूर्व को लगभग उसी अक्षांश पर, लगभग उसी प्रकार के जलवायु वाले प्रदेशों में अंडे देने के लिए जाती हैं।
अपनी इस लंबी यात्रा पर प्रस्थान करने से पहले प्रवासी चिड़ियाँ इसके लिए बाकायदा तैयारी करती हैं। वे खाना अधिक मात्रा में खाती हैं ताकि चर्बी की एक तह सी बैठ जाए जो उनकी यात्रा में उनके शरीर को ताकत प्रदान करती रहे। कुछ चिड़ियाँ अभ्यास करना और झुंड बनाकर उड़ना सीखना शुरू कर देती हैं। प्रयोगों से पता चला है कि सूरज निकलने और डूबने से चिड़ियों को प्रस्थान के समय का संकेत मिलता है। लंबी यात्रा में सूरज ही उनको कुतुबनुमा का काम देता है।
- (i)1 mark
पक्षी ऊँचे अक्षांशों से निचले अक्षांशों की ओर क्यों जाते हैं ?
I. प्रवास के उद्देश्य से
II. अधिक सर्दी से बचने के लिए
III. गर्मी के मौसम की खोज में- (A)केवल II
- (B)I और III
- (C)II और III
- (D)I और II
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : कुछ पक्षी समान जलवायु वाले प्रदेशों में अंडे देने के लिए प्रवास करते हैं।
कारण : उनके लिए पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम जाना अनिवार्य होता है।- (A)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
- (B)कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।
- (C)कथन सही है और कारण उसकी उचित व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं है।
- (iii)1 mark
चिड़ियाँ जब प्रवास से लौटती हैं तब उनके देश में कौन-सा परिवर्तन आ चुका होता है ?
- (A)गर्मी का मौसम खत्म हो चुका होता है।
- (B)पेड़ों पर नई कोंपलें, फूल आदि लग चुके होते हैं।
- (C)उनके बच्चे बड़े होकर अपने रास्तों पर निकल चुके होते हैं।
- (D)सारे कीड़े-मकोड़े अनुपलब्ध हो चुके होते हैं।
- (iv)2 marks
पक्षी प्रवास पर जाने से पहले कौन-सी तैयारियाँ करते हैं ? किन्हीं दो का स्पष्ट उल्लेख कीजिए।
- (v)2 marks
पक्षियों के लिए प्रवास की आवश्यकता और उसके महत्त्व को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक कथन को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाइए।
Hint 2
(iv) तीसरे अनुच्छेद में तैयारी का वर्णन है।
Hint 3
(v) पहले अनुच्छेद में लौटने पर मिलने वाली सुविधाओं पर ध्यान दीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पक्षी प्रवास के उद्देश्य से और अधिक सर्दी से बचने के लिए ऊँचे अक्षांशों से निचले अक्षांशों की ओर जाते हैं। गर्मी की खोज वाला कथन III गद्यांश में नहीं है। अतः I और II सही हैं: (D)।
- 1 mark
(ii) कथन सही है, क्योंकि कुछ पक्षी समान जलवायु वाले प्रदेशों में अंडे देने जाते हैं। कारण भी सही है, पर गद्यांश उसे अनिवार्य बताकर कथन की व्याख्या नहीं करता। अतः (D)।
- 1 mark
(iii) लौटने पर पेड़ों पर नई कोंपलें, कलियाँ और फूल निकल चुके होते हैं। अतः (B)।
- 2 marks
(iv) प्रवास से पहले पक्षी (1) अधिक मात्रा में भोजन करते हैं, जिससे शरीर पर चर्बी की तह जम जाती है और यात्रा के लिए शक्ति मिलती है; (2) अभ्यास करते हैं और झुंड बनाकर उड़ना सीखते हैं।
- 2 marks
(v) प्रवास से पक्षी कड़ी सर्दी जैसे प्रतिकूल मौसम से बचते हैं। उन्हें भोजन, यानी कीड़े-मकोड़े, उपलब्ध होता है और वे प्रजनन व बच्चों के पालन के लिए अनुकूल स्थान पाते हैं। यही प्रवास की आवश्यकता और महत्त्व है।
Answer: (i) D; (ii) D; (iii) B; (iv) अधिक भोजन करना, अभ्यास कर झुंड में उड़ना सीखना; (v) प्रतिकूल मौसम से बचाव, भोजन की उपलब्धता, प्रजनन
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 mark)
- (ii) सही विकल्प D (1 mark)
- (iii) सही विकल्प B (1 mark)
- (iv) कोई दो तैयारियाँ, प्रत्येक 1 अंक (2 marks)
- (v) आवश्यकता और महत्त्व के दो बिंदु (2 marks)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : चीज़ों…
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=…
- 2025 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : भारतीय सभ्यता विश्व की स…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.