CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/4/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
पंथ पर चलना तुझे तो मुस्कुराकर चल मुसाफिर !
वह मुसाफिर क्या जिसे कुछ शूल ही पथ के थका दें ?
हौसला वह क्या जिसे कुछ मुश्किलें पीछे हटा दें ?
वह प्रगति भी क्या जिसे कुछ रंगीन कलियाँ तितलियाँ
मुस्कराकर गुनगुनाकर ध्येय-पथ, मंजिल भुला दें ?
ज़िंदगी की राह पर केवल वही पंथी सफल है,
आँधियों में, बिजलियों में जो रहे अविचल मुसाफिर !
पंथ पर चलना तुझे तो मुस्कुराकर चल मुसाफिर !!
जानता जब तू कि कुछ भी हो तुझे बढ़ना पड़ेगा,
आँधियों से ही न खुद से भी तुझे लड़ना पड़ेगा,
सामने जब तक पड़ा कर्त्तव्य-पथ तब तक मनुज ओ !
मौत भी आए अगर तो मौत से भिड़ना पड़ेगा,
है अधिक अच्छा यही फिर पंथ पर चल मुस्कुराता,
मुस्कुराती जाए जिससे ज़िंदगी असफल मुसाफिर !
पंथ पर चलना तुझे तो मुस्कुराकर चल मुसाफिर !
- (i)1 mark
कवि किसको मुस्कुराकर चलने के लिए कह रहे हैं ?
- (A)सफल मुसाफिर को
- (B)असफल मुसाफिर को
- (C)अविचल मुसाफिर को
- (D)साहसी मुसाफिर को
- (ii)1 mark
'वह मुसाफिर क्या जिसे कुछ शूल ही पथ के थका दें ?' पंक्ति में 'पथ के शूल' का अर्थ है : उचित विकल्प का चयन कीजिए –
(I) पथ की बाधाएँ (II) पथ की असफलताएँ (III) पथ की सरलता (IV) पथ की सफलता- (A)विकल्प (I) और (II) सही हैं।
- (B)विकल्प (I), (II) और (III) सही हैं।
- (C)विकल्प (I), (III) और (IV) सही हैं।
- (D)केवल विकल्प (IV) सही है।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :
कथन : 'मौत भी आए अगर तो मौत से भिड़ना पड़ेगा'
कारण : मनुष्य जब कर्त्तव्य पथ पर चलता है तो उसे हर कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ता है।- (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
- (iv)2 marks
'आँधियों से ही नहीं खुद से भी तुझे लड़ना पड़ेगा' पंक्ति से क्या अभिप्राय है ?
- (v)2 marks
काव्यांश में प्रयुक्त 'मुस्कराकर चलने' से क्या आशय है ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
कविता की अंतिम पंक्तियाँ ध्यान से पढ़िए।
Hint 2
शूल का अर्थ काँटे है।
Hint 3
'खुद से लड़ने' का मतलब अपनी कमज़ोरियों से जूझना सोचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) अंतिम पंक्तियों में 'मुस्कुराती जाए जिससे ज़िंदगी असफल मुसाफिर' आया है, अतः कवि असफल मुसाफिर को कह रहा है। उत्तर: (B)
- 1 mark
(ii) 'शूल' का अर्थ काँटे यानी पथ की बाधाएँ और असफलताएँ हैं। उत्तर: (A)
- 1 mark
(iii) कर्त्तव्य-पथ पर हर कठिनाई, मृत्यु तक, का सामना करना पड़ता है। कथन और कारण सही हैं, कारण व्याख्या है। उत्तर: (C)
- 1 mark
(iv) मनुष्य को बाहरी बाधाओं (आँधी-तूफ़ान) का ही नहीं, अपनी आंतरिक कमज़ोरियों (भय, आलस्य, निराशा) का भी सामना करना पड़ता है।
- 1 mark
सफलता के लिए स्वयं को सशक्त बनाना आवश्यक है।
- 1 mark
(v) मुस्कराकर चलने का आशय है राह की कठिनाइयों का प्रसन्नतापूर्वक, बिना घबराए सामना करना।
- 1 mark
साथ ही लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना और आकर्षणों में न भटकना।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) बाहरी बाधाओं के साथ आंतरिक कमज़ोरियों से भी लड़ना; (v) कठिनाइयों का हँसकर सामना करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ना
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) बाहरी और आंतरिक संघर्ष के दो बिंदु (2 अंक)
- (v) प्रसन्नता से बाधाओं का सामना, निरंतर गतिशीलता (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : भारत में कहानियों …
- 2026 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 ×…
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: भारतीय संस्कृति, जीवनशैल…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.