Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/5/1 · 7 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/5/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

माता-पिता द्वारा प्रदत्त संस्कार जीवनभर संतान के साथ रहते हैं। वे पालक हैं, पोषक हैं, साथ ही रक्षक भी हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने का दायित्व उनके कंधों पर ही है।

जीवन में अनुशासन रखना कठिन कार्य है, इसमें व्यक्ति को आराम नहीं मिलता। किसी को भी अनुशासित रहना अर्थात् बंधे हुए जीना पसंद नहीं आता। लेकिन सच्चाई यही है कि बिना अनुशासन के जीवन में संतुलन नहीं रह पाता और हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। इस बात को पतंग के उदाहरण से समझ सकते हैं। एक उड़ती हुई पतंग आसमान पर तब तक राज करती है, जब तक वह डोर से बँधी है। कट जाने पर वह अपना अस्तित्व खो देती है। हमारे जीवन में अनुशासन की यह डोर माता-पिता के हाथों में रहती है। वे ही जीवन को अनुशासित करते हैं। जो बच्चे अनुशासित जीवन जीते हैं, वे आगे जाकर सफल व्यक्ति बन जाते हैं।

माता भावनात्मक रूप से साथ जुड़ती है, पिता संघर्षों में ढाल बनकर उसको मजबूती प्रदान करता है। पिता-पुत्र, पिता-पुत्री, सभी रिश्तों में गरिमा है, अनुशासन है, सामंजस्य है, प्रेम है तभी जीवन में सुख बरसता है। माता-पिता की भूमिका जीवन में उस समय और महत्त्वपूर्ण हो जाती है, जब आप कठिन परिस्थितियों में उचित निर्णय नहीं ले पाते। उनके मार्गदर्शन में ही जीवन की गहराइयों की समझ व्यक्ति को हो पाती है।

  1. (I)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए।
    ● कथन : रिश्तों की गरिमा, अनुशासन, ताल-मेल और प्रेम परिवार के लिए अपेक्षित है।
    ● कारण : वही सुखी जीवन का रहस्य है।
    विकल्प :

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
    3. (C)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    1 mark
  2. (II)

    जीवन को परिपक्व बनाता है

    1. (A)जीवन संघर्ष
    2. (B)माता-पिता का मार्गदर्शन
    3. (C)गुरु के दिशा-निर्देश
    4. (D)मित्रों का साथ
    1 mark
  3. (III)

    गद्यांश में पतंग का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है ?

    1. (A)जीवन में स्वतंत्रता का महत्त्व दर्शाने के।
    2. (B)जीवन में माता-पिता का महत्त्व दर्शाने के।
    3. (C)पतंग की तरह आकाश-सा ऊँचा लक्ष्य पाने के।
    4. (D)जीवन में अनुशासन का महत्त्व दर्शाने के।
    1 mark
  4. (IV)

    अनुशासन का जीवन में क्या महत्त्व है ? कोई दो बिंदु लिखिए।

    2 marks
  5. (V)

    बच्चों की परवरिश में माता-पिता का सहयोग किस प्रकार मिलता है ?

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश को दोबारा पढ़ें और हर प्रश्न का संकेत उसी में खोजें।

Hint 2

पतंग का उदाहरण किस अनुच्छेद में है? उसके ठीक पहले की पंक्तियाँ देखें।

Hint 3

(IV) और (V) में गद्यांश के आधार पर दो-दो अलग बिंदु लिखें।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (I) कथन सही है कि रिश्तों में गरिमा, अनुशासन, सामंजस्य और प्रेम से जीवन में सुख बरसता है। कारण उसी की सही व्याख्या है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  2. (II) गद्यांश के अनुसार कठिन परिस्थितियों में माता-पिता के मार्गदर्शन से ही जीवन की गहराइयों की समझ आती है। उत्तर: (B) माता-पिता का मार्गदर्शन।

    1 mark
  3. (III) पतंग डोर से बँधी रहकर ही आसमान पर राज करती है। इसी तरह अनुशासन की डोर से जीवन संतुलित रहता है। उत्तर: (D)।

    1 mark
  4. (IV) अनुशासन के महत्त्व के दो बिंदु: (क) जीवन में संतुलन बना रहता है और व्यक्ति लक्ष्य से नहीं भटकता। (ख) अनुशासित जीवन जीने वाले बच्चे आगे चलकर सफल व्यक्ति बनते हैं।

    2 marks
  5. (V) माता-पिता संस्कार देते हैं और पालन-पोषण करते हैं। माता भावनात्मक रूप से साथ जुड़ती है और पिता संघर्षों में ढाल बनकर मज़बूती देता है। वे कठिन परिस्थितियों में सही मार्गदर्शन और रक्षा भी करते हैं।

    2 marks

Answer: (I) C; (II) B; (III) D; (IV) संतुलन और लक्ष्य पर ध्यान, सफल व्यक्तित्व; (V) संस्कार, पालन-पोषण, भावनात्मक सहारा, संघर्ष में ढाल और मार्गदर्शन

Where the marks are

  • (I) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (II) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (III) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (IV) अनुशासन के दो महत्त्व-बिंदु (1+1 अंक)
  • (V) माता-पिता के सहयोग के दो रूप (1+1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.