Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/5/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :

कई सालों से बड़े-बड़े बिल्डर समंदर को पीछे धकेल कर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे। बेचारा समंदर लगातार सिमटता जा रहा था। पहले उसने अपनी फैली हुई टाँगें समेटीं, थोड़ा सिमटकर बैठ गया। फिर जगह कम पड़ी तो उकड़ूँ बैठ गया। फिर खड़ा हो गया... जब खड़े रहने की जगह कम पड़ी तो उसे गुस्सा आ गया। जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है। परंतु आता है तो रोकना मुश्किल हो जाता है, और यही हुआ, उसने एक रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाज़ों को उठाकर बच्चों की गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया। एक वर्ली के समंदर के किनारे पर आकर गिरा, दूसरा बांद्रा में कार्टर रोड के सामने औंधे मुँह और तीसरा गेट-वे-ऑफ़ इंडिया पर टूट-फूटकर सैलानियों का नज़ारा बन गया। बावजूद कोशिश, वे फिर से चलने-फिरने के काबिल नहीं हो सके।

  1. (I)

    मनुष्य ने समुद्र के साथ क्या किया ?

    1. (A)समुद्री ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया।
    2. (B)समुद्री जीव-जंतुओं का विनाश किया।
    3. (C)समुद्र के सहारे व्यापार किया जाने लगा।
    4. (D)समुद्री जल को पीने लायक बनाया।
    1 mark
  2. (II)

    समुद्र की सहनशीलता ने कब जवाब दे दिया ?

    1. (A)जबरन समेटने पर
    2. (B)मानव के दुरुपयोग पर
    3. (C)अपना अस्तित्व ही ख़तरे में आने पर
    4. (D)मानव द्वारा उसका पानी सुखाने पर
    1 mark
  3. (III)

    कॉलम-1 और कॉलम-2 को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए :

    कॉलम – 1कॉलम – 2
    (1)समुद्र के रौद्र रूप ने(i)गुस्सा कम आता है
    (2)बड़े आदमी को(ii)स्वयं अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारी
    (3)बिल्डर की हठ ने(iii)जहाज़ों को गेंद की तरह उछाल दिया

    विकल्प :

    1. (A)(1-iii), (2-ii), (3-i)
    2. (B)(1-ii), (2-iii), (3-i)
    3. (C)(1-ii), (2-i), (3-iii)
    4. (D)(1-iii), (2-i), (3-ii)
    1 mark
  4. (IV)

    बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र की ज़मीन क्यों हथिया रहे हैं ?

    1. (A)अपनी बढ़ती स्वार्थपरता के कारण
    2. (B)बढ़ती आबादी के लिए घर बनाने हेतु
    3. (C)समुद्र किनारे की ज़मीन सस्ती होने के कारण
    4. (D)सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र होने के कारण
    1 mark
  5. (V)

    कोशिश के बावजूद भी जहाज चलने-फिरने लायक क्यों नहीं हो सके ?

    1. (A)पुराने होने के कारण कल-पुर्जे नहीं मिल रहे थे।
    2. (B)उन्हें समुद्र में उतारना ख़तरनाक था।
    3. (C)उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही थी।
    4. (D)उनकी स्थिति बहुत ख़राब हो गई थी।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

हर विकल्प को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाएँ।

Hint 2

(III) में पहले सबसे स्पष्ट जोड़ी चुनें, फिर विकल्प छाँटें।

Hint 3

गद्यांश के अंतिम वाक्य में जहाज़ों की हालत का संकेत है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (I) बिल्डर समंदर को पीछे धकेलकर उसकी ज़मीन हथिया रहे थे: (A)।

    1 mark
  2. (II) जब खड़े रहने की जगह भी कम पड़ी, यानी अस्तित्व ही खतरे में आया, तब समुद्र को गुस्सा आया: (C)।

    1 mark
  3. (III) समुद्र के रौद्र रूप ने जहाज़ों को गेंद की तरह उछाला (1-iii); बड़े को कम गुस्सा आता है (2-i); बिल्डर की हठ ने अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारी (3-ii): (D)।

    1 mark
  4. (IV) बिल्डर अपनी बढ़ती स्वार्थपरता के कारण ज़मीन हथिया रहे हैं: (A)।

    1 mark
  5. (V) जहाज़ों की स्थिति बहुत खराब हो गई थी, इसलिए वे चल नहीं सके: (D)।

    1 mark

Answer: (I) A; (II) C; (III) D; (IV) A; (V) D

Where the marks are

  • (I) A (1 अंक)
  • (II) C (1 अंक)
  • (III) D (1 अंक)
  • (IV) A (1 अंक)
  • (V) D (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.