CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/5/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
धरती के भीतर होने वाले कंपन कई बार नदियों का मार्ग बदल चुके हैं। ऐसे में नदी कभी-कभी अपने मूल स्थान से मीलों दूर चली जाती है। इससे तटवर्ती नगरों-महानगरों का निर्माण तो ध्वस्त होते ही हैं, एक बड़े परिक्षेत्र की कृषि योग्य भूमि भी जलमग्न हो जाती है। अपने सबसे घातक और विनाशकारी रूप में आने वाला भूकंप सड़कों, राजमार्गों को तोड़ते हुए पूरे परिदृश्य को मौलिक रूप से बदलने के साथ ही, नई-नई झीलें भी बना सकता है। विश्व में अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में घनी आबादी बसती है और नदियाँ भी बहती हैं। वहाँ गंभीर संकट मुँह बाए खड़ा है। यह जोखिम भरी स्थिति है।
जब धरती की सतह के भीतर टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे के विरुद्ध घिसती हैं या खिसकती हैं, तो वे कंपन पैदा करती हैं और धरती पर भूकंप आता है, और जब इसका केन्द्र नदी के क़रीब होता है तो अनेक बार नदी अपना रास्ता बदल देती है, भारी तबाही लाती है। चीन, भारत और जापान में आया भूकंप इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जो जान-माल की हानि का कारण बना।
नदी के बदलावों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विकास को सीमित कर, बाढ़ के मैदानों को खुली जगह या कृषि भूमि में वर्गीकृत कर विज्ञान और सतर्कता से इनका सामना किया जा सकता है।
- (I)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
● कथन : भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में घनी आबादी का बसना जोखिमपूर्ण है।
● कारण : प्राकृतिक आपदा के समय जान-माल की रक्षा करना चुनौतीपूर्ण कार्य है।
विकल्प :- (A)कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
- (B)कथन गलत है, किन्तु कारण सही है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
- (D)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
- (II)1 mark
धरती की सतह पर भूकंप आने का कारण है –
- (A)नदियों द्वारा अपना रास्ता बदलना।
- (B)धरती के भीतर प्लेटों का प्रतिकूल दिशा में खिसकना।
- (C)मनुष्य द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जाना।
- (D)मनुष्य द्वारा प्रकृति को क्षति पहुँचाकर विकास कार्यों में तेजी लाना।
- (III)1 mark
गद्यांश के मूल भावों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(i) भूकंप के कारण नदियाँ अपना रुख बदल लेती हैं।
(ii) विकास की गति को प्रतिबंधित कर भूकंप से बचा जा सकता है।
(iii) विनाशकारी भूकंप धरती पर जल के नए स्रोतों को जन्म दे सकता है।
(iv) मानवीय गतिविधियाँ नदियों को अपने मूल स्थानों से दूर ले जाने का कारण हैं।
विकल्प :
(A) (i) और (iv) सही हैं। (B) (ii) और (iv) सही हैं।
(C) (ii) और (iii) सही हैं। (D) (i) और (iii) सही हैं।- (A)(i) और (iv) सही हैं।
- (B)(ii) और (iv) सही हैं।
- (C)(ii) और (iii) सही हैं।
- (D)(i) और (iii) सही हैं।
- (IV)2 marks
भूकंप के कारण नदी का मार्ग कैसे बदल जाता है ?
- (V)2 marks
धरती के भीतर उठने वाले 'कंपन' को क्या कहते हैं और उसके क्या परिणाम होते हैं ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दूसरे अनुच्छेद में भूकंप के कारण बताए गए हैं।
Hint 2
(III) में हर कथन को गद्यांश से मिलाकर जाँचें।
Hint 3
(V) में नाम और परिणाम, दोनों भाग लिखें।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(I) संवेदनशील क्षेत्रों में घनी आबादी जोखिमपूर्ण है, क्योंकि आपदा में जान-माल की रक्षा कठिन होती है। कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(II) टेक्टोनिक प्लेटों के एक-दूसरे के विरुद्ध घिसने या खिसकने से कंपन होता है और भूकंप आता है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(III) कथन (i) और (iii) गद्यांश से मेल खाते हैं। (ii) और (iv) गद्यांश में नहीं कहे गए हैं। उत्तर: (D)।
- 2 marks
(IV) प्लेटों के घिसने-खिसकने से कंपन पैदा होता है। जब भूकंप का केंद्र नदी के करीब होता है तो भू-संरचना बदल जाती है और नदी अपना रास्ता बदलकर मूल स्थान से मीलों दूर चली जाती है।
- 2 marks
(V) धरती के भीतर उठने वाले कंपन को भूकंप कहते हैं। इसके परिणाम: बुनियादी ढाँचों (सड़कों, राजमार्गों, नगरों) का विनाश, जान-माल की हानि, नई झीलों का बनना और नदी का मार्ग बदलना।
Answer: (I) A; (II) B; (III) D; (IV) प्लेटों के खिसकने से कंपन, केंद्र नदी के पास होने पर मार्ग परिवर्तन; (V) भूकंप; विनाश, जान-माल की हानि, नई झीलें, नदी का मार्ग बदलना
Where the marks are
- (I) A (1 अंक)
- (II) B (1 अंक)
- (III) D (1 अंक)
- (IV) प्लेटों से कंपन और नदी के पास केंद्र से मार्ग बदलना (1+1 अंक)
- (V) नाम भूकंप (1 अंक) और परिणाम (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5 कई सालो…
- 2025 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : पिता हमेशा रूक्ष नहीं होता, सदैव कठोर…
- 2025 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : हर्बल-ऑर्गेनिक (जैविक) आहार ऐसे आहार होते हैं जो…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.