CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/4/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर दीजिए : 5×1 = 5
दुनिया कैसे वजूद में आई? पहले क्या थी? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है।
- (i)1 mark
धरती के बारे में क्या कहा गया है?
- (A)धरती मानव की है
- (B)धरती का अस्तित्व पहले से है
- (C)धरती सबकी साझी है
- (D)धरती सहनशीला है
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : पहले धरती पर प्रत्येक जीव-जन्तु अपना अधिकार समझते और मिलजुलकर रहते।
कारण : 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना में विश्वास रखते थे।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (C)कथन गलत है किंतु कारण सही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- (iii)1 mark
संयुक्त परिवारों की वर्तमान में क्या स्थिति है?
- (A)एकल परिवारों में सिमटना
- (B)स्वार्थ का हावी होना
- (C)परस्पर मिलनसारिता
- (D)सभी एक-दूसरे के सहायक
- (iv)1 mark
बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव हुआ :
- (A)समुद्र को धकेलना शुरू हुआ
- (B)सब अपने लिए स्थान खोजने लगे
- (C)संसाधनों की खोज शुरू हुई
- (D)लूट-पाट बढ़ने लगी
- (v)1 mark
कॉलम-1 और कॉलम-2 को सुमेलित करके सही उत्तर चुनिए :
कॉलम-1: 1. प्रदूषण ने; 2. बढ़ती आबादी ने; 3. परिवार की
कॉलम-2: I. पेड़ साफ़ कर दिए; II. परिभाषा बदल गई; III. पक्षियों को बेघर किया
विकल्प :- (A)1-II, 2-I, 3-III
- (B)1-I, 2-III, 3-II
- (C)1-II, 2-III, 3-I
- (D)1-III, 2-I, 3-II
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पंक्तियों को विकल्पों से मिलाइए।
Hint 2
(v) में पहले वे जोड़े मिलाइए जो सबसे स्पष्ट हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है धरती किसी एक की नहीं, सबकी साझी है: (C)।
- 1 mark
(ii) पहले सब मिल-जुलकर रहते थे और वसुधैव कुटुंबकम की भावना थी; कारण कथन की सही व्याख्या है: (D)।
- 1 mark
(iii) अब जीवन छोटे डिब्बे जैसे घरों में सिमट रहा है, यानी एकल परिवार: (A)।
- 1 mark
(iv) आबादी बढ़ने से समंदर को पीछे सरकाना शुरू हुआ: (A)।
- 1 mark
(v) प्रदूषण–पक्षियों को बेघर (III); आबादी–पेड़ साफ़ (I); परिवार की–परिभाषा बदली (II): 1-III, 2-I, 3-II: (D)।
Answer: (i) C; (ii) D; (iii) A; (iv) A; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : माता-पिता द्वारा प्रदत्त संस्कार जीव…
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : धरती के भीतर होने वाले कंपन कई बार न…
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5 कई सालो…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.