CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/4/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
जलवायु परिवर्तन के साथ जैसे-जैसे मौसम का 'पैटर्न' समुद्र के स्तर को प्रभावित कर रहा है, नदी प्रणालियों में भूकम्प से होने वाले महाविनाशकारी परिवर्तनों को समझना अपरिहार्य हो चला है। धरती लगातार हिल रही है। पहाड़ों में दरारें पड़ रही हैं। नदियाँ वैसे भी, विशेष रूप से मार्ग और प्रवाह में परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होती हैं। भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, जिससे संपत्ति, कृषि और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान पहुँच सकता है। हाल में, जब अध्येताओं की एक टीम ने ढाका से सौ किलोमीटर दक्षिण में नदी की पुरानी मुख्यधारा खोजने के लिए सैटेलाइट चित्रों का इस्तेमाल किया तो उस इलाके में भूकम्पीय संकेत-चिह्न मिले। इस क्षेत्र में गंगा और ब्रह्मपुत्र की प्लेटें करीब होने से यहाँ अकसर तेज भूकम्प आते रहे हैं। डेल्टा वाले नदी क्षेत्र में उच्च तीव्रता का भूकम्प आने पर प्रवाह का रास्ता पूरी तरह बदल सकता है। वहाँ तबाही इसलिए बहुत भयावह होगी, क्योंकि अब उस क्षेत्र में लाखों की घनी बसावट है।
भूकम्पीय गतिविधियों और नदियों के प्रवाह पर बारीक नज़र रखे हुए वैज्ञानिक लगातार ऐसे जोखिम वाले तमाम वैश्विक क्षेत्रों की पहचान करने में जुटे हैं। सब कुछ के बावजूद, किसी भूकम्प के सटीक मापदंडों या किसी भी क्षण नदी के बहाव के बारे में पूर्वानुमान लगाना असंभव है।
- (i)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
कथन : नदी प्रणालियों में भूकम्पीय विनाशकारी बदलावों को समझना अनिवार्य हो गया है।
कारण : भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन गलत है किंतु कारण सही है।
- (ii)1 mark
अध्ययनकर्ताओं को ढाका के दक्षिण में नदी की मुख्यधारा खोजते हुए क्या जानकारी मिली?
- (A)उस क्षेत्र के पहाड़ों में दरारें मिलीं
- (B)उस क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी मिली
- (C)नदी की पुरानी मुख्यधारा इस क्षेत्र से गायब हो चुकी है
- (D)उस इलाके में नदी की पुरानी मुख्यधारा के संकेत-चिह्न मिले
- (iii)1 mark
डेल्टा वाले क्षेत्र में तीव्र भूकम्प आने से होगा :
(I) नदी-मार्ग बदल सकता है
(II) भयानक तबाही होगी
(III) उन क्षेत्रों में घनी बसावट हो सकती है
(IV) वहाँ अकसर तेज भूकम्प आते रहेंगे
विकल्प :- (A)I - II
- (B)II - III
- (C)III - IV
- (D)I - IV
- (iv)2 marks
भूकम्प के सटीक मापदंड और नदी के बहाव का पूर्वानुमान लगाना असंभव क्यों है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
- (v)2 marks
पृथ्वी में हो रही लगातार भीतरी हलचल के कौन-से परिणाम हो रहे हैं और हो सकते हैं?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
कथन और कारण का संबंध देखिए: क्या कारण कथन की वजह बताता है?
Hint 2
(ii) गद्यांश में 'सैटेलाइट चित्रों' वाला वाक्य पढ़िए।
Hint 3
अंतिम अनुच्छेद का अंतिम वाक्य (iv) का आधार है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) भूकम्प से नदी-मार्ग बदलने के विनाशकारी परिणाम होते हैं, इसीलिए इन्हें समझना अनिवार्य है। कथन-कारण दोनों सही और कारण सही व्याख्या है: (C)।
- 1 mark
(ii) नदी की पुरानी धारा खोजते समय उस इलाके में भूकम्पीय संकेत-चिह्न मिले, यानी क्षेत्र की संवेदनशीलता का पता चला: (B)।
- 1 mark
(iii) तीव्र भूकम्प से नदी-मार्ग बदल सकता है (I) और भयानक तबाही होगी (II): (A)।
- 2 marks
(iv) (1) धरती के भीतर की गतिविधियों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। (2) परिवर्तन इतने अधिक और जटिल हैं कि निश्चित निष्कर्ष निकालना कठिन है।
- 2 marks
(v) धरती हिल रही है, पहाड़ों में दरारें पड़ रही हैं और नदियाँ मार्ग बदल रही हैं। आगे संपत्ति, खेती और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान तथा घनी आबादी में तबाही हो सकती है।
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) A; (iv), (v) ऊपर लिखे अनुसार
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) A (1 अंक)
- (iv) दो बिंदु (1+1 अंक)
- (v) वर्तमान और संभावित परिणाम (1+1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर दीजिए : 5×1 = 5 दुन…
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : माता-पिता द्वारा प्रदत्त संस्कार जीव…
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : धरती के भीतर होने वाले कंपन कई बार न…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.