Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/4/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/4/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबूझा नाम नहीं और असम में तो ये मनोरंजन का दूसरा नाम है। देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी तरह का अनोखा, चलता-फिरता रंगमंच जो खानाबदोश ज़िंदगी जीता है। जिसका आज यहाँ ठौर, तो कल वहाँ ठिकाना इसलिए इसे भ्रमण थियेटर भी कहते हैं।

असम में फिल्मों से ज़्यादा मोबाइल थियेटर लोकप्रिय है। असम के लेखकों और कलाकारों के लिए ये थियेटर किसी संजीवनी से कुछ कम नहीं हैं। ट्रकों पर खाने-पीने से लेकर स्टेज, कुर्सी, पोशाक, तकनीकी उपकरणों समेत सारे सामानों से लदकर ये आठ से नौ महीनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन करते हैं। रूपरेखा भले ही नाटक की हो, पर इसका स्टाइल पूरा फिल्मी है। फिल्मों की तरह इन थियेटरों में दिखाए जाने वाले नाटकों का भी बैनर, पोस्टर लगाकर खूब प्रचार होता है।

थियेटर शब्द सुनकर आमतौर पर गंभीर विषयवस्तु और श्वेत-श्याम स्टेज के नाटकों का खाका मस्तिष्क में उभरता है। ये घुमक्कड़ रंगमंच मंचन भले ही नाटकों का करते हैं, लेकिन इनमें पटकथा से लेकर नाच-गाना, एक्शन, इमोशन हर तरह का फिल्मी मसाला होता है। अभिनय और प्रस्तुति के मामले में यहाँ मनोरंजन से कोई समझौता नहीं होता।

टी.वी., केबल चैनलों और नई तकनीकों का इसके बाज़ार पर भी असर पड़ा है। बाज़ार और तकनीकी चहलकदमी ने इसका रूप ही नहीं रुख भी बदल दिया है लेकिन फिर भी इंटरनेट की तकनीकी आँधी इसके तंबू को उखाड़ नहीं पाई है। इसकी वजह है इसकी विविधता में वास्तविकता। पुरानी लाइटिंग, साउंड, तकनीकी उपकरणों के बावजूद इनके सेट एकदम असली लगते हैं और उस पर कलाकारों की जीवंत और उम्दा प्रस्तुति की तो बात ही क्या! अपनी मौलिकता की वजह से समय की रेत पर यह आज भी अपनी पहचान के साथ स्थिर खड़ा है।

  1. (i)

    मोबाइल थियेटर से क्या अभिप्राय है?

    1. (A)मोबाइल पर देखे जाने वाला थियेटर
    2. (B)मोबाइल की सहायता से बना थियेटर
    3. (C)चलते-फिरते देखे जाने वाला थियेटर
    4. (D)चलता-फिरता थियेटर
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
    कथन : असम के लेखकों, कलाकारों के लिए मोबाइल थियेटर संजीवनी हैं।
    कारण : मोबाइल थियेटर उन्हें आत्मिक, सामाजिक और आर्थिक संतुष्टि प्रदान करता है।
    विकल्प :

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कारण सही है किंतु कथन गलत है।
    3. (C)कथन सही है किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
    1 mark
  3. (iii)

    मोबाइल थियेटर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं :
    (I) मोबाइल थियेटर फिल्मी मसालों से युक्त होते हैं।
    (II) मोबाइल थियेटर असम में मनोरंजन का एकमात्र साधन हैं।
    (III) बाज़ारवाद और तकनीक का प्रभाव मोबाइल थियेटरों पर भी पड़ा है।
    विकल्प :

    1. (A)केवल (II) सही है।
    2. (B)केवल (III) सही है।
    3. (C)(I) और (II) सही हैं।
    4. (D)(I) और (III) सही हैं।
    1 mark
  4. (iv)

    मोबाइल थियेटर पारंपरिक थियेटर से किस प्रकार भिन्न हैं? 25-30 शब्दों में लिखिए।

    2 marks
  5. (v)

    समय की रेत पर मोबाइल थियेटर की पहचान को स्थिर रखने वाली कौन-सी विशेषता है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली पंक्तियों में 'भ्रमण थियेटर' का अर्थ देखिए।

Hint 2

(iii) में हर कथन को गद्यांश से मिलाइए; 'एकमात्र' शब्द पर ध्यान दीजिए।

Hint 3

अंतिम अनुच्छेद में 'इसकी वजह है...' से आगे पढ़िए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) मोबाइल थियेटर एक चलता-फिरता (भ्रमण करने वाला) थियेटर है, जो ठौर बदलता रहता है। सही उत्तर (D)।

    1 mark
  2. (ii) कथन और कारण दोनों सही हैं; आत्मिक, सामाजिक और आर्थिक संतुष्टि मिलना ही इसे संजीवनी बनाता है। सही उत्तर (D)।

    1 mark
  3. (iii) कथन (I) सही है (फिल्मी मसाला); (II) गलत है (एकमात्र साधन नहीं); (III) सही है (बाज़ार और तकनीक का असर पड़ा)। सही उत्तर (D)।

    1 mark
  4. (iv) पारंपरिक थियेटर में गंभीर विषयवस्तु और श्वेत-श्याम मंचसज्जा होती है तथा वह एक स्थान पर स्थिर रहता है। मोबाइल थियेटर चलता-फिरता है, उसमें नाच-गाना, एक्शन, इमोशन जैसा फिल्मी मसाला होता है और बैनर-पोस्टर से प्रचार होता है।

    2 marks
  5. (v) (1) इसकी मौलिकता और विविधता में वास्तविकता: पुराने उपकरणों के बावजूद सेट असली लगते हैं। (2) कलाकारों की जीवंत और उम्दा प्रस्तुति तथा मनोरंजन से कोई समझौता न होना।

    2 marks

Answer: (i) D; (ii) D; (iii) D; (iv) और (v) ऊपर लिखे अनुसार

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (iv) पारंपरिक थियेटर से दो अंतर (2 अंक)
  • (v) दो विशेषताएँ: मौलिकता/वास्तविकता, जीवंत प्रस्तुति (1+1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.