CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/3/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
उड़ गया अचानक लो, भूधर
फड़का अपार पारद के पर!
रव-शेष रह गए हैं निर्झर!
है टूट पड़ा भू पर अंबर!
धँस गए धरा में सभ्य शाल!
उठ रहा धुआँ, जल गया ताल!
– यों जलद-यान में विचर-विचर
था इंद्र खेलता इंद्रजाल।
- (i)1 mark
'भूधर' के उड़ने से क्या अभिप्राय है ?
- (A)पर्वतों के पंख लगना
- (B)पर्वतों का अदृश्य होना
- (C)पर्वतों का बादलों के पार जाना
- (D)पर्वतों का आकाश की ऊँचाई को छूना
- (ii)1 mark
'भूधर' किसके पंख लगाकर उड़ गए ?
- (A)बादलों के
- (B)कल्पना के
- (C)बारिश के
- (D)कोहरे के
- (iii)1 mark
'रव-शेष रह गए हैं निर्झर' – का आशय है :
- (A)केवल झरने दिखाई दे रहे हैं
- (B)केवल झरनों की ध्वनि शेष रह गई है
- (C)वृक्षों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
- (D)पर्वतों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
- (iv)1 mark
'है टूट पड़ा भू पर अंबर' – पंक्ति में अंबर के टूटने से क्या अभिप्राय है ?
- (A)आकाश का धरती पर आक्रमण करना
- (B)आकाश द्वारा धरती पर मूसलाधार वर्षा करना
- (C)आकाश द्वारा धरती पर बिजली गिराना
- (D)आकाश का टूट कर धरती पर आ गिरना
- (v)1 mark
काव्यांश में इंद्रजाल किसे कहा गया है ?
- (A)पावस ऋतु में प्रकृति के पल-पल परिवर्तित रूप को
- (B)इंद्र के बादलों रूपी यान पर विचरण करने को
- (C)शाल के वृक्षों के गहरी खाई में छिप जाने को
- (D)तालाबों के चारों तरफ उड़ते घने धुएँ को
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
बारिश में बादल पर्वतों को ढक लेते हैं।
Hint 2
'रव' का अर्थ ध्वनि है।
Hint 3
अंबर टूटना मुहावरे जैसा प्रयोग है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) भूधर (पर्वत) का उड़ना अर्थात् बादलों में छिपकर अदृश्य हो जाना। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(ii) पर्वत बादलों के पंख लगाकर उड़े। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(iii) केवल झरनों की ध्वनि शेष है, वे दिखते नहीं। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(iv) अंबर के टूटने का अर्थ मूसलाधार वर्षा है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(v) पावस में प्रकृति के पल-पल बदलते रूप को इंद्रजाल कहा गया है। उत्तर: (A)।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) B; (iv) B; (v) A
Where the marks are
- (i) B (1)
- (ii) A (1)
- (iii) B (1)
- (iv) B (1)
- (v) A (1)
Revise the chapter
- Chapter: सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : अट…
- 2025 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : लीक पर वे चले जिनके चर…
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q10 · 2 marksपठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए : 2×1=2
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.