CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2026-27: question 9
From the official CBSE sample question paper for 2026-27, section C, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · MCQCompetency-basedसूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
अट नहीं रही है
आभा फागुन की तन
सट नहीं रही है।
कहीं साँस लेते हो,
घर-घर भर देते हो,
उड़ने को नभ में तुम
पर-पर कर देते हो,
आँख हटाता हूँ तो
हट नहीं रही है।
पत्तों से लदी डाल
कहीं हरी, कहीं लाल,
कहीं पड़ी है उर में
मंद-गंध-पुष्प-माल,
पाट-पाट शोभा-श्री
पट नहीं रही है।
- (I)1 mark
'अट नहीं रही है' कविता में किस ऋतु के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया गया है ?
- (A)चैत्र माह में आने वाली ग्रीष्म ऋतु का वर्णन
- (B)चैत्र माह में आने वाली वर्षा ऋतु का वर्णन
- (C)फागुन माह में आने वाली वसंत ऋतु का वर्णन
- (D)फागुन माह में आने वाली वर्षा ऋतु का वर्णन
- (II)1 mark
फागुन माह में प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?
सही विकल्प/विकल्पों का चयन कीजिए -
(i) नव पल्लवों से युक्त डालियाँ
(ii) अनगिनत रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्प
(iii) प्रकृति का सौंदर्य चरम सीमा पर
(iv) आकाश में बादलों का छाना- (A)कथन (i) और (ii) सही हैं
- (B)केवल कथन (iii) सही है
- (C)कथन (i) और (iv) सही हैं
- (D)कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं
- (III)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : आभा फागुन की तन सट नहीं रही है।
कारण : फाल्गुन की सुंदरता इतनी अधिक है कि वह धरती पर समा नहीं पा रही है और चारों ओर बिखरी हुई है |- (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है |
- (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं |
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है|
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है |
- (IV)1 mark
यह कविता कवि के किस प्रेम को दर्शाती है?
- (A)देश प्रेम
- (B)प्रकृति प्रेम
- (C)कला प्रेम
- (D)मानव प्रेम
- (V)1 mark
'आँख हटाता हूँ तो हट नहीं रही है' - कवि किसकी ओर से अपनी आँख हटा नहीं पा रहा है?
- (A)प्राकृतिक सौंदर्य की ओर से
- (B)काले बादलों की ओर से
- (C)ऊँचे पहाड़ों की ओर से
- (D)हरे-भरे पेड़ों की ओर से
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2026-27.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
कविता का शीर्षक और 'फागुन' शब्द देखिए।
Hint 2
'अट नहीं रही' का अर्थ है समा नहीं रही।
Hint 3
कवि प्रकृति पर मुग्ध है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(I) C – कविता फागुन में आने वाली वसंत ऋतु का वर्णन है।
- 1 mark
(II) D – नव पल्लव, रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्प और चरम सौंदर्य, पर बादल छाना नहीं।
- 1 mark
(III) C – कथन सही है और सौंदर्य का धरती पर न समाना उसकी सही व्याख्या है।
- 1 mark
(IV) B – कविता कवि के प्रकृति-प्रेम को दर्शाती है।
- 1 mark
(V) A – कवि चारों ओर बिखरे प्राकृतिक सौंदर्य से आँख नहीं हटा पाता।
Answer: (I) C; (II) D; (III) C; (IV) B; (V) A
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5)
Revise the chapter
- Chapter: सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है
- 2025 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : लीक पर वे चले जिनके चर…
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q10 · 2 marksपठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए : 2×1=2
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q10 · 2 marksपठित कविताओं के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए :
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.