Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/6/1 · 7 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/6/1, section A, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedसूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' – उत्साह, अट नहीं रही है

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

लीक पर वे चले जिनके
चरण दुर्बल और हारे हैं
हमें तो जो हमारी यात्रा से बने
ऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं ।
साक्षी हों राह रोके खड़े
पीले बाँस के झुरमुट,
कि उनमें गा रही है जो हवा
उसी से लिपटे हुए सपने हमारे हैं ।
शेष जो भी हैं –
वक्ष खोले डोलती अमराइयाँ
गर्व से आकाश थामे खड़े
ताड़ के ये पेड़
हिलती क्षितिज की झालरें,
झूमती हर डाल पर बैठी
फलों से मारती
खिलखिलाती शोख अल्हड़ हवा
गायक-मंडली-से थिरकते
आते गगन में मेघ,
वाद्य यंत्रों से पड़े टीले,
नदी बनने की प्रतीक्षा में, कहीं नीचे
शुष्क नाले में नाचता एक अँजुरी जल
सभी, बन रहा है कहीं जो विश्वास
जो संकल्प हममें
बस उसी के सहारे हैं

  1. (क)

    कवि पूर्व निर्मित मार्ग का अनुसरण क्यों नहीं करना चाहता है ?

    1. (A)वह किसी और का अनुचर बनकर रहना चाहता है।
    2. (B)किसी और के द्वारा निर्मित मार्ग उसे अच्छा नहीं लगता है।
    3. (C)कवि आत्मविश्वासी है और अपना मार्ग स्वयं बनाना चाहता है।
    4. (D)किसी अन्य द्वारा निर्मित मार्ग पर चलना उसे अनुचित लगता है।
    1 mark
  2. (ख)

    किस तरह के लोग दूसरों के सहारे जीवन जीते हैं ?

    1. (A)जो आज्ञाकारी प्रवृत्ति के होते हैं।
    2. (B)जो अक्षम और निराश होते हैं।
    3. (C)जो जल्दी सफल होना चाहते हैं।
    4. (D)जिनके सपने बहुत बड़े होते हैं।
    1 mark
  3. (ग)

    बादलों की तुलना किससे की गई है ?

    1. (A)अपनी ही धुन पर थिरकती गायक मंडली से
    2. (B)दूसरों की धुन पर थिरकती गायक मंडली से
    3. (C)अपनी ही धुन में मग्न नर्तक मंडली से
    4. (D)तीव्र गति से नृत्य करती नर्तक मंडली से
    1 mark
  4. (घ)

    "हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं।" – का आशय स्पष्ट कीजिए।

    2 marks
  5. (ङ)

    प्रकृति के विविध घटक कवि को क्या प्रेरणा देते हैं ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'लीक' और 'अनिर्मित पंथ' का अर्थ सोचिए।

Hint 2

'गायक-मंडली-से थिरकते' पंक्ति में बादलों की उपमा देखिए।

Hint 3

अंतिम पंक्तियों में 'विश्वास' और 'संकल्प' शब्दों पर ध्यान दीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) कवि को अपनी यात्रा से बने अनिर्मित पथ प्यारे हैं; वह आत्मविश्वासी है और अपना मार्ग स्वयं बनाना चाहता है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  2. (ख) 'लीक पर वे चले जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं' अर्थात् अक्षम और निराश लोग। उत्तर: (B)।

    1 mark
  3. (ग) बादलों को 'गायक-मंडली-से थिरकते' कहा गया है, यानी अपनी ही धुन में थिरकती गायक मंडली से। उत्तर: (A)।

    1 mark
  4. (घ) कवि बने-बनाए रास्ते पर चलने के बजाय अपना नया रास्ता स्वयं बनाना चाहता है।

    1 mark
  5. (घ) अपने संघर्ष और प्रयास से मिली उपलब्धियाँ उसे आत्मिक संतोष देती हैं, इसीलिए वे उसे प्रिय हैं।

    1 mark
  6. (ङ) प्रकृति के घटक जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

    1 mark
  7. (ङ) वे आशावान रहने, उत्साह, आनंद और बेफ़िक्र होकर जीवन जीने तथा आत्मविश्वास व संकल्प की प्रेरणा देते हैं।

    1 mark

Answer: (क) C; (ख) B; (ग) A; (घ) कवि अपना मार्ग स्वयं बनाकर संघर्ष से मिली उपलब्धियों में संतोष पाता है; (ङ) निरंतर आगे बढ़ना, आशा, उत्साह और आत्मविश्वास

Where the marks are

  • (क) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (ख) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (ग) सही विकल्प A (1 अंक)
  • (घ) दो उपयुक्त आशय-बिंदु (1+1=2 अंक)
  • (ङ) दो उपयुक्त बिंदु (1+1=2 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.