CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/3/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
भोजन की बर्बादी से तात्पर्य उस भोजन से है जिसे खाया नहीं जाता और फेंक दिया जाता है। अनेक लोग अधिक मात्रा में भोजन खरीदते हैं और समाप्ति तिथि के बाद खोले बिना ही उसे फेंक दिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार दुनियाभर में हर साल 1-3 अरब टन भोजन बर्बाद हो जाता है। यह आँकड़ा मानव उपयोग के लिए बनाए गए सभी खाद्य पदार्थों का एक-तिहाई है। दुनिया भर में लगभग एक अरब लोग कुपोषित या भूखे हैं। हम जिस भोजन को बर्बाद करने की प्रवृत्ति रखते हैं उसका केवल एक-चौथाई हिस्सा ही उन्हें ठीक से खिलाने में मदद कर सकता है। हमारे ग्रह पर उभर रही इस बड़ी समस्या का समाधान माँग के साथ खाद्य उत्पादन को संतुलित करना, खाद्य संचयन, भंडारण, प्रसंस्करण और वितरण प्रणालियों को बेहतर बनाना है। बर्बादी को सीमित करने के लिए अत्यधिक बिक्री को भी कम किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति एक योजना के साथ भोजन खरीदे और तैयार करे ताकि कम भोजन बर्बाद हो। खाद्य पुनर्चक्रण सबसे ज्ञात समाधानों में से एक है।
भोजन की बर्बादी पृथ्वी ग्रह पर सबसे बड़ी समस्याओं में से एक रही है जिसमें पृथ्वी को काफी हद तक प्रभावित किया है। इस समस्या को नियंत्रित कर आने वाली पीढ़ियों को भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं जैसे ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस गैसों की पहुँच के कारण जलवायु परिवर्तन से बचा सकता है। खाद्य प्रणालियों की दक्षता में वृद्धि और भोजन की बर्बादी में कमी लाने के लिए नवाचार टेक्नोलॉजी व बुनियादी ढाँचे के संसाधनों में निवेश की आवश्यकता है। बर्बाद भोजन को कूड़ा खाद के रूप में इस्तेमाल करके भी पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
- (i)1 mark
इस गद्यांश में लेखक की चिंता का विषय है :
- (A)वैश्विक स्तर पर बढ़ता प्रदूषण का स्तर
- (B)वैश्विक स्तर पर लोगों का कुपोषित होना
- (C)विश्व स्तर पर होने वाली भोजन की बर्बादी
- (D)विश्व की एक-तिहाई आबादी का भूखे रहना
- (ii)1 mark
मानवीयता के साथ-साथ भोजन की बर्बादी प्रभावित करती है :
- (A)पर्यावरण को
- (B)जीव-जंतुओं को
- (C)अर्थव्यवस्था को
- (D)समाज को
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
कथन : भोजन की बर्बादी जलवायु परिवर्तन का भी कारण है।
कारण : भूमि पर फेंका गया भोजन तीव्र मात्रा में ग्रीन हाऊस गैसों का उत्सर्जन करता है।
विकल्प :- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iv)2 marks
भोजन की बर्बादी पर्यावरण को किस प्रकार क्षति पहुँचाती है ? इसे किस प्रकार कम किया जा सकता है ?
- (v)2 marks
भोजन की बर्बादी से आप क्या समझते हैं और इसके क्या कारण हैं ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश का विषय पहली पंक्ति में है।
Hint 2
दूसरे अनुच्छेद में पर्यावरण पर प्रभाव खोजिए।
Hint 3
(v) पहले अनुच्छेद की शुरुआती दो पंक्तियाँ देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पूरा गद्यांश भोजन की बर्बादी पर केंद्रित है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश में पर्यावरण पर दुष्प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन का उल्लेख है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(iii) फेंका भोजन ग्रीन हाउस गैसें छोड़ता है जिससे जलवायु परिवर्तन होता है; दोनों सही और कारण सही व्याख्या है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(iv) क्षति: फेंके गए भोजन से ग्रीन हाउस गैसें निकलती हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं और ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन का कारण बनती हैं।
- 1 mark
कमी: नवाचार तकनीक व बुनियादी ढाँचे में निवेश करके तथा बर्बाद भोजन को कूड़ा खाद के रूप में प्रयोग करके (खाद्य पुनर्चक्रण)।
- 1 mark
(v) अर्थ: जो भोजन खाया नहीं जाता और फेंक दिया जाता है, वही भोजन की बर्बादी है।
- 1 mark
कारण: ज़रूरत से अधिक मात्रा में भोजन खरीदना और समाप्ति तिथि के बाद उसे बिना खोले फेंक देना।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv),(v) ऊपर लिखे अनुसार
Where the marks are
- (i) विकल्प C (1 अंक)
- (ii) विकल्प A (1 अंक)
- (iii) विकल्प D (1 अंक)
- (iv) ग्रीन हाउस गैसों से क्षति (1) और तकनीक में निवेश/कूड़ा खाद से कमी (1)
- (v) अर्थ: खाया न जाकर फेंका भोजन (1); कारण: अधिक खरीद, समाप्ति के बाद फेंकना (1)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबू…
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : जलवायु परिवर्तन के साथ जैसे-जैसे मौसम…
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर दीजिए : 5×1 = 5 दुन…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.