CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/1/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
इतिहास में रावण का हाल तो पढ़ा ही होगा। उसके चरित्र से तुमने कौन-सा उपदेश लिया ? या यों ही पढ़ गए ? महज इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज नहीं, असल चीज है बुद्धि का विकास। जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो। रावण भूमंडल का स्वामी था। ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अंग्रेजों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते। संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेजों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नाम-निशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू भर पानी देने वाला भी न बचा। आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराए नहीं। अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया।
- (i)1 mark
गद्यांश में रावण का उदाहरण किस उद्देश्य से दिया गया है ?
- (A)छोटे भाई को अभिमान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए
- (B)रावण के दुखदायी और एकाकी अंत से परिचित कराने के लिए
- (C)रावण को अंग्रेजों से भी अधिक शक्तिशाली बताने के लिए
- (D)रावण के शक्तिशाली साम्राज्य से परिचित कराने के लिए
- (ii)1 mark
रावण को चक्रवर्ती सम्राट कहे जाने का प्रमुख कारण है :
- (A)बड़े-बड़े देवताओं को अपने नियंत्रण में रखना
- (B)संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य स्थापित करना
- (C)राजा-महाराजाओं से मनमाना कर वसूल करना
- (D)अपने राज्य का विस्तार दूर तक करना
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज नहीं, असल चीज है बुद्धि का विकास।
कारण : वास्तविक ज्ञान बौद्धिक ज्ञान है जो जीवन को सार्थक बनाता है।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (C)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (D)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (iv)1 mark
कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
कॉलम-I: 1. नाम-निशान मिटा देना 2. एक चुल्लू भर पानी न देना 3. दीन-दुनिया से जाना
कॉलम-II: I. कहीं का नहीं रहना II. अस्तित्व समाप्त करना III. थोड़ी भी सहायता न करना- (A)1-III, 2-II, 3-I
- (B)1-I, 2-II, 3-III
- (C)1-II, 2-III, 3-I
- (D)1-II, 2-I, 3-III
- (v)1 mark
गद्यांश के मूल भाव को व्यक्त करने वाला/वाले कथन है/हैं :
I. व्यक्ति को घमंड नहीं करना चाहिए।
II. शिक्षा प्राप्ति का उद्देश्य ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास है।
III. देवताओं का अनादर नहीं करना चाहिए।
IV. किताबें पढ़कर ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।- (A)केवल IV
- (B)केवल II
- (C)I और II दोनों
- (D)I और IV दोनों
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पत्र का संदर्भ याद कीजिए: बड़ा भाई छोटे भाई को क्या समझा रहा है?
Hint 2
(iv) में पहले हर मुहावरे का अर्थ अलग-अलग सोचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) रावण का उदाहरण अभिमान के दुष्परिणाम समझाने के लिए दिया गया है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(ii) चक्रवर्ती उसे कहते हैं जो पूरे भूमंडल का स्वामी हो। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(iii) कथन और कारण दोनों सही हैं, और बौद्धिक ज्ञान ही बुद्धि के विकास को सार्थक बनाता है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(iv) नाम-निशान मिटाना = अस्तित्व समाप्त करना (II); चुल्लू भर पानी न देना = थोड़ी भी सहायता न करना (III); दीन-दुनिया से जाना = कहीं का नहीं रहना (I)। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(v) कथन I (घमंड न करना) और II (ज्ञान के साथ बौद्धिक विकास) पाठ के मूल भाव हैं। III और IV पाठ से मेल नहीं खाते। उत्तर: (C)।
Answer: (i) A; (ii) B; (iii) B; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : क्रोध क…
- 2025 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : भोजन की…
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबू…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.