Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/5/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5

आषाढ़ की रिमझिम है । समूचा गाँव खेतों में उतर पड़ा है । कहीं हल चल रहे हैं; कहीं रोपनी हो रही है । धान के पानी-भरे खेतों में बच्चे उछल रहे हैं । औरतें कलेवा लेकर मेड़ पर बैठी हैं । आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं । ठंडी पुरवाई चल रही है । ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी । यह क्या है - यह कौन है ! यह पूछना न पड़ेगा । बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं । उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को, पंक्तिबद्ध खेत में बिठा रही है । उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर ! बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं; मेड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं; हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं; रोपनी करने वालों की अँगुलियाँ एक अजीब क्रम से चलने लगती हैं ! बालगोबिन भगत का यह संगीत है या जादू !

  1. (क)

    धान की रोपाई करने वाले हलवाहों पर बालगोबिन के गीत का क्या प्रभाव पड़ता था ?

    1. (A)वे रोपनी छोड़कर उस गीत को गाने लगते थे।
    2. (B)उनकी रोपनी उसके लय-ताल में एकसार हो जाती थी।
    3. (C)वे गीत की लय पर मगन होकर नाचने लगते थे।
    4. (D)गीत उनके रोपाई के काम में बाधक सिद्ध होता था।
    1 mark
  2. (ख)

    गद्यांश में किस ऋतु का उल्लेख है ?

    1. (A)ग्रीष्म ऋतु
    2. (B)शरद ऋतु
    3. (C)वर्षा ऋतु
    4. (D)शीत ऋतु
    1 mark
  3. (ग)

    कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
    कथन : बालगोबिन भगत का गीत धान की रोपाई को एक उत्सव में बदल देता था।
    कारण : संगीत का मानव के मन-मस्तिष्क पर बहुत गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    1. (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं।
    3. (C)कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
    4. (D)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  4. (घ)

    औरतें कलेवा लेकर मेड़ पर क्यों बैठी थीं ?

    1. (A)रोपाई के समय ऐसा करना रिवाज़ था।
    2. (B)रोपनी करने पर कलेवा बाँधना होता था।
    3. (C)उनके घरों में पानी भर गया था।
    4. (D)थके-हारे आत्मीयों की सुधा शांत करवाना चाहती थी।
    1 mark
  5. (ङ)

    "उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने में चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है" का आशय नहीं है -

    1. (A)गीतों में ईश्वर के प्रति प्रार्थना भाव
    2. (B)गीतों में ईश्वर के प्रति समर्पण भाव
    3. (C)गीतों में भक्ति-भाव की परिपूर्णता
    4. (D)गीतों में लोकतत्त्व की अनुभूति
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में रोपनी करने वालों की अँगुलियों के वर्णन को ध्यान से पढ़िए।

Hint 2

आषाढ़ और बादल किस ऋतु के संकेत हैं, सोचिए।

Hint 3

(ङ) में 'नहीं है' पूछा गया है, इसलिए गलत आशय वाला विकल्प चुनिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) गद्यांश के अनुसार रोपनी करने वालों की अँगुलियाँ गीत की ताल पर एकसार होकर चलने लगती हैं। उत्तर: (B)।

    1 mark
  2. (ख) आषाढ़ की रिमझिम, बादल और खेतों में रोपनी का वर्णन वर्षा ऋतु का है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (ग) गीत ने रोपाई को उत्सव बना दिया और संगीत का मन पर सकारात्मक प्रभाव कथन की सही व्याख्या है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  4. (घ) औरतें थके-हारे आत्मीयों की भूख शांत कराने के लिए कलेवा लेकर बैठी थीं। उत्तर: (D)।

    1 mark
  5. (ङ) गीतों को स्वर्ग की ओर भेजने का आशय प्रार्थना, समर्पण और भक्ति से है; 'लोकतत्त्व की अनुभूति' आशय नहीं है। उत्तर: (D)।

    1 mark

Answer: (क) B; (ख) C; (ग) C; (घ) D; (ङ) D

Where the marks are

  • (क) B (1 अंक)
  • (ख) C (1 अंक)
  • (ग) C (1 अंक)
  • (घ) D (1 अंक)
  • (ङ) D (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.