Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/4/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/4/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: 5 × 1 = 5

लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना।।
का छति लाभु जून धनु तोरें। देखा राम नयन के भोरें।।
छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिन काज करिअत रोसू।।
बोले चितै परसु की ओरा। रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा।।
बालकु बोलि बधौं नहि तोही। केवल मुनि जड़ जानहि मोही।।
बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही।।
भुजबल भूमि भूप बिनु कीन्ही। बिपुल बार महिदेवन्ह दीन्ही।।
सहस्रबाहुभुज छेदनिहारा । परसु बिलोकु महीपकुमारा।।

  1. (i)

    परशुराम ने अपना परिचय क्या कहकर दिया?

    1. (A)मैं क्षत्रिय कुल का प्रसिद्ध संरक्षक हूँ।
    2. (B)मैं अत्यंत उग्र स्वभाव का हूँ।
    3. (C)मैं सहस्रबाहु का संरक्षक हूँ।
    4. (D)मैं ब्राह्मण कुल का संहारक हूँ।
    1 mark
  2. (ii)

    पद्यांश में 'जड़' का अर्थ है:

    1. (A)मूल
    2. (B)स्रोत
    3. (C)नींव
    4. (D)मूर्ख
    1 mark
  3. (iii)

    लक्ष्मण की वाणी कैसी थी?

    1. (A)व्यंग्यपूर्ण - भयपूर्ण
    2. (B)गंभीर - भयपूर्ण
    3. (C)व्यंग्यपूर्ण - भयरहित
    4. (D)भयपूर्ण - हास्यपूरित
    1 mark
  4. (iv)

    पद्यांश में बाल ब्रह्मचारी किसे कहा गया है?

    1. (A)परशुराम को
    2. (B)लक्ष्मण को
    3. (C)रघुपति को
    4. (D)महिदेव को
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए:
    कथन: लक्ष्मण का परशुराम के प्रति व्यवहार कोमलता से भरा और विनम्र था।
    कारण: लक्ष्मण परशुराम के विचार, आचार और व्यक्तित्व से अत्यंत प्रभावित थे।

    1. (A)कथन गलत है किंतु कारण सही है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

परशुराम के कथन 'बाल ब्रह्मचारी अति कोही' पर ध्यान दीजिए।

Hint 2

लक्ष्मण का स्वभाव इस प्रसंग में हँसी-व्यंग्य वाला है।

Hint 3

कथन-कारण में लक्ष्मण के व्यवहार की जाँच कीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) परशुराम स्वयं को बाल ब्रह्मचारी और अति क्रोधी कहते हैं, यानी अत्यंत उग्र स्वभाव का। उत्तर (B)।

    1 mark
  2. (ii) 'जड़' का यहाँ अर्थ मूर्ख है। उत्तर (D)।

    1 mark
  3. (iii) लक्ष्मण हँसकर व्यंग्य करते हैं और परशुराम से डरते नहीं, इसलिए वाणी व्यंग्यपूर्ण और भयरहित है। उत्तर (C)।

    1 mark
  4. (iv) बाल ब्रह्मचारी परशुराम को कहा गया है। उत्तर (A)।

    1 mark
  5. (v) लक्ष्मण का व्यवहार व्यंग्यपूर्ण था और वे प्रभावित नहीं थे, इसलिए कथन और कारण दोनों गलत हैं। उत्तर (B)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) A; (v) B

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.