CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/4/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: 5 × 1 = 5
काशी संस्कृति की पाठशाला है। शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित। काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य-विश्वनाथ हैं। काशी में बिस्मिल्ला खाँ हैं। काशी में हज़ारों सालों का इतिहास है जिसमें पंडित कंठे महाराज हैं, विद्याधरी हैं, बड़े रामदास जी हैं, मौजुद्दीन खाँ हैं व इन रसिकों से उपकृत होने वाला अपार जन-समूह है। यह एक अलग काशी है जिसकी अलग तहज़ीब है, अपनी बोली और अपने विशिष्ट लोग हैं। इनके अपने उत्सव हैं, अपना गम। अपना सेहरा-बन्ना और अपना नौहा। आप यहाँ संगीत को भक्ति से, भक्ति को किसी भी धर्म के कलाकार से, कजरी को चैती से, विश्वनाथ को विशालाक्षी से, बिस्मिल्ला खाँ को गंगाद्वार से अलग करके नहीं देख सकते।
- (i)1 mark
काशी में हनुमान की उपासना किस रूप में होती है?
- (A)कलाओं के स्वामी के रूप में
- (B)नृत्य के जनक के रूप में
- (C)शिव के अवतार के रूप में
- (D)एक अच्छे कलाकार के रूप में
- (ii)1 mark
गद्यांश के अंतिम वाक्य में काशी की किस विशेषता का उल्लेख किया गया है?
- (A)समन्वयात्मकता
- (B)संगीतात्मकता
- (C)भव्यता
- (D)सहृदयता
- (iii)1 mark
इस गद्यांश का उद्देश्य है:
- (A)काशी के संगीतकारों का परिचय देना
- (B)विभिन्न राग-रागिनियों का परिचय देना
- (C)काशी की सांस्कृतिक परंपरा का परिचय देना
- (D)बिस्मिल्ला खाँ के धार्मिक-सौहार्द का परिचय देना
- (iv)1 mark
काशी को 'संस्कृति की पाठशाला' क्यों कहा गया है?
- (A)यहाँ के शिक्षण संस्थान शास्त्रीय गायन को बहुत प्रोत्साहित करते हैं।
- (B)यहाँ के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में 'संस्कृति', विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।
- (C)यहाँ के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में 'संस्कृत' अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।
- (D)यहाँ सर्वत्र भारतीय संस्कृति की छाप देखी जा सकती है।
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए:
कथन: संगीत और संगीत-प्रेम काशी की पहचान है।
कारण: काशी को उसकी ऐसी पहचान देने में सिर्फ बिस्मिल्ला खाँ का ही योगदान है।- (A)कथन गलत है किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों सही हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्तियाँ ध्यान से दोबारा पढ़िए।
Hint 2
अंतिम वाक्य का सार निकालिए।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि 'सिर्फ' शब्द कारण को गलत तो नहीं बना रहा।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) काशी में हनुमान 'कलाधर' कहे गए हैं, यानी कलाओं के स्वामी। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) अंतिम वाक्य में संगीत, भक्ति, धर्म, कजरी-चैती आदि को अलग न देखने की बात है, जो समन्वयात्मकता है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) गद्यांश काशी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा का परिचय देता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) काशी में सर्वत्र भारतीय संस्कृति की छाप दिखती है, इसलिए उसे संस्कृति की पाठशाला कहा गया। उत्तर (D)।
- 1 mark
(v) कथन सही है, पर कारण (केवल बिस्मिल्ला खाँ का योगदान) सही नहीं है, क्योंकि कई अन्य कलाकारों का भी योगदान है। उत्तर (D)।
Answer: (i) A; (ii) A; (iii) C; (iv) D; (v) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : भारतीय सभ्यता विश्व की स…
- 2025 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : बहुत दिनों के बाद अबकी …
- Sample paper 2024-25 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : आज विश्व के कई देशों मे…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.