CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/5/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर देखी
पकी - सुनहली फसलों की मुसकान
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैं जी-भर छू पाया
अपनी गँवई पगडंडी की चंदनवर्णी धूल
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैं जी-भर सुन पाया
धान कूटती किशोरियों की कोकिल-कंठी तान
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर सूँघे
मौलसिरी के ढेर-ढेर से ताजे-टटके फूल
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर तालमखाना खाया
गन्ने चूसे जी-भर
बहुत दिनों के बाद
अबकी मैंने जी-भर भोगे
गंध-रूप-रस-शब्द-स्पर्श सब साथ भू पर
बहुत दिनों के बाद
- (क)1 mark
काव्यांश में धूल के लिए 'चंदन' विशेषण का प्रयोग क्यों किया गया है ?
- (A)उसके गुणों का उल्लेख करने के लिए
- (B)उसके रंग का उल्लेख करने के लिए
- (C)उसकी पवित्रता का उल्लेख करने के लिए
- (D)उसकी कोमलता का उल्लेख करने के लिए
- (ख)1 mark
'किशोरियों की कोकिल कंठी तान' से क्या अभिप्राय है ?
- (A)किशोरियों का कंठ कोकिल के समान है।
- (B)किशोरियों की तान कोकिल के समान है।
- (C)किशोरियों का स्वर कोकिल के समान है।
- (D)किशोरियों का गायन कर्ण प्रिय और मधुर है।
- (ग)1 mark
कवि ने जी-भर क्या भोगा ?
- (A)फसलों की मुसकान
- (B)किशोरियों का गान
- (C)ऐन्द्रिक सुख
- (D)तालमखानों का स्वाद
- (घ)2 marks
कवि ने अपनी किन-किन इन्द्रियों को कैसे तृप्त किया ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए ।
- (ङ)2 marks
बहुत दिनों के बाद कवि को अपने गाँव पहुँचकर कैसा महसूस होता है ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
'वर्णी' शब्द का अर्थ सोचिए।
Hint 2
पाँचों ज्ञानेंद्रियों को काव्यांश की पंक्तियों से मिलाइए।
Hint 3
(ङ) में कवि के मन की स्थिति देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(क) 'चंदनवर्णी' का अर्थ है चंदन के रंग वाली, इसलिए यह विशेषण धूल के रंग को बताता है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(ख) 'कोकिल-कंठी तान' का अभिप्राय है कि किशोरियों का गायन कोयल की तरह कर्णप्रिय और मधुर है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(ग) कवि ने गंध, रूप, रस, शब्द और स्पर्श के सब सुख जी-भर भोगे, यानी ऐन्द्रिक सुख। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(घ) आँखों को पकी सुनहली फसलों की मुसकान देखकर तृप्त किया। नाक को मौलसिरी के ताजे फूल सूँघकर तृप्त किया।
- 1 mark
(घ) कानों को किशोरियों की मधुर तान सुनाई, त्वचा को पगडंडी की धूल छुआई और जीभ को गन्ना व तालमखाना खिलाया (कोई दो बिंदु पर्याप्त)।
- 1 mark
(ङ) कवि को ऐन्द्रिक सुख और गहरी तृप्ति का अनुभव होता है।
- 1 mark
(ङ) प्रकृति और गाँव के मनोहर रूप को देखकर उसका मन प्रसन्न हो जाता है।
Answer: (क) B; (ख) D; (ग) C; (घ) आँखें फसल देखकर, नाक फूल सूँघकर आदि; (ङ) तृप्ति और प्रसन्नता का अनुभव।
Where the marks are
- (क) B (1 अंक)
- (ख) D (1 अंक)
- (ग) C (1 अंक)
- (घ) दो इंद्रियाँ और उनकी तृप्ति (1+1 अंक)
- (ङ) दो भाव, जैसे तृप्ति और प्रसन्नता (1+1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2024-25 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : अर्जुन ! देखो, किस तरह…
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.