CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/3/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
काशी संस्कृति की पाठशाला है। शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित। काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य-विश्वनाथ हैं। काशी में बिस्मिल्ला खाँ हैं। काशी में हज़ारों सालों का इतिहास है जिसमें पंडित कंठे महाराज हैं, विद्याधरी हैं, बड़े रामदास जी हैं, मौजुद्दीन खाँ हैं व इन रसिकों से उपकृत होने वाला अपार जन-समूह है। यह एक अलग काशी है जिसकी अलग तहजीब है, अपनी बोली और अपने विशिष्ट लोग हैं। इनके अपने उत्सव हैं, अपना गम। अपना सेहरा-बन्ना और अपना नौहा। आप यहाँ संगीत को भक्ति से, भक्ति को किसी भी धर्म के कलाकार से, कजरी को चैती से, विश्वनाथ को विशालाक्षी से, बिस्मिल्ला खाँ को गंगाद्वार से अलग करके नहीं देख सकते।
अकसर समारोहों एवं उत्सवों में दुनिया कहती है ये बिस्मिल्ला खाँ हैं। बिस्मिल्ला खाँ का मतलब – बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई। शहनाई का तात्पर्य – बिस्मिल्ला खाँ का हाथ। हाथ से आशय इतना भर कि बिस्मिल्ला खाँ की फूँक और शहनाई की जादुई आवाज़ का असर हमारे सिर चढ़कर बोलने लगता है। शहनाई में सरगम भरा है। खाँ साहब को ताल मालूम है, राग मालूम है। ऐसा नहीं कि बेताले जाएँगे। शहनाई में सात सुर लेकर निकल पड़े। शहनाई में परवरदिगार, गंगा मइया, उस्ताद की नसीहत लेकर उतर पड़े। दुनिया कहती – सुबहान अल्लाह, तिस पर बिस्मिल्ला खाँ कहते हैं – अलहमदुलिल्लाह।
- (i)1 mark
काशी के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? उचित विकल्प छाँटकर लिखिए।
I. इसे शास्त्रों में आनंदकानन कहा गया है।
II. यहाँ संगीत और भक्ति एक-दूसरे में रचे-बसे हैं।
III. यहाँ पर संस्कृति शिक्षण के लिए एक पाठशाला का निर्माण हुआ है।
विकल्प :- (A)केवल I और II सही हैं।
- (B)केवल I और III सही हैं।
- (C)केवल III सही है।
- (D)केवल II और III सही हैं।
- (ii)1 mark
काशी को 'संस्कृति की पाठशाला' क्यों कहा गया है ?
- (A)अत्यंत प्राचीन होने के कारण
- (B)संस्कृत पठन-पाठन की सुविधा के कारण
- (C)सांप्रदायिक सद्भाव की विशिष्टता के कारण
- (D)कला, साहित्य और अध्यात्म का समन्वित रूप होने के कारण
- (iii)1 mark
'बिस्मिल्ला खाँ का मतलब उनकी शहनाई है,' ऐसा क्यों ?
- (A)बिस्मिल्ला खाँ का वजूद शहनाई के बिना कुछ भी नहीं।
- (B)बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई ने उनको पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।
- (C)बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई सबसे अलग और अनोखी है।
- (D)बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई एक-दूसरे के पूरक और पर्याय हैं।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई की जादुई आवाज़ का असर सभी के ऊपर खूब होता है।
कारण : उनकी शहनाई तालों, रागों और सरगम के सुरों से भरी हुई है।
विकल्प :- (A)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन की उचित व्याख्या कारण के द्वारा हो रही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है।
- (v)1 mark
गद्यांश में बिस्मिल्ला खाँ के साथ ही निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण संस्कृति-कर्मियों का उल्लेख काशी के संदर्भ में हुआ है :
I. पंडित कंठे महाराज
II. विद्याधरी
III. विशालाक्षी देवी
IV. बड़े रामदास जी
विकल्प :- (A)I, II और III
- (B)I, II और IV
- (C)I, III और IV
- (D)II, III और IV
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक कथन को गद्यांश की पंक्ति से मिलाइए।
Hint 2
(ii) काशी की विशेषता कला, साहित्य और अध्यात्म का मेल है।
Hint 3
(v) नाम गिनिए: कौन कलाकार है और कौन देवी का नाम?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कथन I और II गद्यांश में हैं। III गलत है, क्योंकि काशी स्वयं संस्कृति की पाठशाला है, उसमें पाठशाला नहीं बनी। अतः (A)।
- 1 mark
(ii) काशी में कला, साहित्य, संगीत और अध्यात्म एक साथ समन्वित हैं, इसलिए वह संस्कृति की पाठशाला है। अतः (D)।
- 1 mark
(iii) बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई एक-दूसरे के पूरक और पर्याय हैं। अतः (D)।
- 1 mark
(iv) कथन और कारण दोनों सही हैं। शहनाई में ताल, राग और सरगम भरे हैं, इसी से उसका जादुई असर है। कारण कथन की व्याख्या करता है। अतः (C)।
- 1 mark
(v) गद्यांश में कंठे महाराज, विद्याधरी और बड़े रामदास का उल्लेख है। विशालाक्षी देवी संस्कृति-कर्मी नहीं हैं। अतः I, II और IV: (B)।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) D; (iv) C; (v) B
Where the marks are
- (i) A (1 mark)
- (ii) D (1 mark)
- (iii) D (1 mark)
- (iv) C (1 mark)
- (v) B (1 mark)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : भारतीय सभ्यता विश्व की स…
- Sample paper 2024-25 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : आज विश्व के कई देशों मे…
- Sample paper 2024-25 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : काश…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.