Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/3/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/3/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :

चीज़ों का हूबहू दिखना अपनी ही शक़्ल में
कविता में मुझे पसन्द नहीं बिल्कुल

मैं चाहता हूँ मेरा फटा पुराना जूता भी दिखे वहाँ
पूर्णिमा के पूरे चाँद की तरह
एक साबुन की तरह दिखे मेरी आत्मा
छोटी-छोटी विकृतियाँ और अन्तर्विरोध भी दिखें वहाँ
फूली हुई नसों वाले राक्षसों से इतने वीभत्स और दैत्याकार
कि आसानी से की जा सके उनसे घृणा
की जा सके नफ़रत

मुझे पसन्द हैं वे विदूषक जो मंच पर आने से पहले ही
रँग लेते हैं अपना पूरा चेहरा
मैं चाहता हूँ
बेहद थका हुआ और ऊबा हुआ फोरमैन भी जब अपने घर में घुसे
तो बदल जाए तत्काल उसका चेहरा
अपनी पाँच बरस की बेटी के पिता की तरह

बदल जाएँ, बदल जाएँ लोगों के चेहरे
जब वे मेरी कविता में आएँ
हीरे की तरह चमकती हुई दिखें लोगों की
बहुत छोटी-छोटी अच्छाइयाँ
कि निराश आदमी पलट कर दौड़ पड़े
जीवन की ओर चिल्लाता हुआ
कुछ नहीं है जीवन से ज्यादा सुन्दर
जीवन से ज्यादा प्यारा
जीवन की तरह अमर

मैं चाहता हूँ
कि कविता के भीतर फैली आसमान की टेबिल पर
मैं जब सूरज के साथ चाय पी रहा होऊँ
एक विशाल समुद्र की तरह दिखे
मेरा कप।

  1. (i)

    'फटा पुराना जूता भी पूर्णिमा के पूरे चाँद की तरह दिखे' – पंक्ति का आशय है :

    1. (A)फटे पुराने जूते का भी साफ-सुथरा दिखाई देना
    2. (B)अत्यंत मामूली चीज़ों का भी सौंदर्य से परिपूर्ण दिखाई देना
    3. (C)अत्यंत मामूली चीज़ों का भी कविता में वर्णन होना
    4. (D)अतीत की चीज़ों का भी कविता में सुंदरतापूर्ण उल्लेख होना
    1 mark
  2. (ii)

    कवि किनसे नफ़रत और घृणा का बर्ताव चाहता है ?

    1. (A)फूली हुई नसों वाले राक्षस से
    2. (B)अपनी छोटी-बड़ी विकृतियों से
    3. (C)वीभत्स लगने वाले दैत्यों से
    4. (D)साबुन की तरह दिखती आत्मा से
    1 mark
  3. (iii)

    कवि की कामना में फोरमैन के बदलते चेहरे का तात्पर्य है :

    1. (A)बाहर की थकान और ऊब को छोड़ घर में स्नेह और कोमलता का भाव रखना।
    2. (B)पाँच बरस की बच्ची के पिता की तरह ज़िम्मेदारी भरा व्यवहार करना।
    3. (C)काम से उपजी थकान और ऊबे हुए मन को भूलकर प्रसन्न दिखने का नाटक करना।
    4. (D)मंच पर आने वाले विदूषक की तरह सबको प्रसन्न करने का प्रयास करना।
    1 mark
  4. (iv)

    काव्यांश के आधार पर कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

    2 marks
  5. (v)

    क्या कवि कविता से असंभव उम्मीद पाल रहा है ? तर्कपूर्ण टिप्पणी कीजिए।

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

(i) जूता और चाँद की तुलना का भाव सोचिए।

Hint 2

(iv) कवि लोगों की छोटी अच्छाइयों को क्यों चमकाना चाहता है?

Hint 3

(v) कवि की इच्छा कविता के भीतर की है, वास्तविक जीवन की नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) कवि चाहता है कि मामूली, फटा जूता भी कविता में पूर्णिमा के चाँद जैसा सुंदर दिखे। आशय: अत्यंत मामूली चीज़ों का भी सौंदर्य से परिपूर्ण दिखना, (B)।

    1 mark
  2. (ii) कवि अपनी छोटी-बड़ी विकृतियों से घृणा चाहता है, ताकि वे राक्षसों जैसी वीभत्स दिखें और उनसे आसानी से नफ़रत की जा सके। अतः (B)।

    1 mark
  3. (iii) थका-ऊबा फोरमैन घर में घुसते ही बाहर की थकान छोड़कर बेटी के पिता जैसा स्नेहिल और कोमल हो जाए। अतः (A)।

    1 mark
  4. (iv) कविता का उद्देश्य जीवन के प्रति आस्था और सकारात्मक दृष्टि जगाना है। वह मामूली चीज़ों और लोगों की छोटी अच्छाइयों में सौंदर्य दिखाती है, कोमल भावनाएँ जगाती है और निराश व्यक्ति को जीवन की ओर लौटाती है।

    2 marks
  5. (v) असंभव नहीं है। कवि यथार्थ बदलने की नहीं, बल्कि कविता के माध्यम से कोमलता, सुंदरता और सकारात्मकता का संचार करने की कामना करता है। कविता हृदय को छूकर मनुष्य के जीवन-दृष्टिकोण को प्रभावित कर सकती है।

    2 marks

Answer: (i) B; (ii) B; (iii) A; (iv) जीवन के प्रति आस्था और सकारात्मक दृष्टि जगाना; (v) असंभव नहीं, कविता कोमलता और सौंदर्य का संचार करती है

Where the marks are

  • (i) विकल्प B (1 mark)
  • (ii) विकल्प B (1 mark)
  • (iii) विकल्प A (1 mark)
  • (iv) कोई दो उपयुक्त उद्देश्य बिंदु (2 marks)
  • (v) तर्कपूर्ण टिप्पणी (2 marks)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.